8th Pay Commission: फिटमेंट फैक्टर ही नहीं, बोनस, ग्रेजुएटी, NPS से जुड़े नियमों में भी बदलाव करेगा आयोग!

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • 8th Pay Commission: 8वें पे कमीशन को फिटमेंट फैक्टर्स के साथ-साथ ग्रेजुएटी, बोनस सिस्टम, पेंशन आदि पर भी नजर रखना होगा
  • आयोग का गठन नवंबर 2025 में हुआ था
8th pay commission latest update

8th Pay Commission: 8वें पे कमीशन के गठन का 8 महीने का समय बीत चुका है। आयोग के पास 10 महीने का समय है। इस दौरान उसे अपनी रिपोर्ट को जमा करना है। जैसे-जैसे समय आगे बढ़ रहा है आयोग भी अपने काम में तेजी ला रहा है। पिछले दिनों पे कमीशन की मीटिंग उड़ीसा और बंगाल में हुई थी। इस दौरान आयोग ने कर्मचारी, पेंशनर्स के साथ-साथ इनसे जुड़े वर्गों से मुलाकात करके उनकी डिमांड को समझने का प्रयास किया।

कर्मचारियों के बीच इस समय जिस एक बात की चर्चा खूब चल रही है वह फिटमेंट फैक्टर्स है। अधिक फिटमेंट फैक्टर होने की स्थिति में कर्मचारियों और पेंशनर्स को अधिक सैलरी मिलेगी। लेकिन सरकार ने पे कमीशन को और कुछ बातों को ध्यान देने का निर्देश दिया है। आइए एक-एक करके जानते हैं ...

1- सभी भत्तों की होगी समीक्षा (8th Pay Commission Updates)

सरकार ने 8वें वित्त आयोग से सभी मौजूदा भत्तों के ढांचे और नियमों को फिर से देखने की सलाह दी है। साथ ही भत्तों का सरलीकरण करने का भी निर्देश दिया गया है। इसका साफ अर्थ हुआ कि सिर्फ भत्तों में बदलाव के साथ-साथ क्लेम की प्रक्रिया, योग्यता आदि में बदलाव संभव है। इस पूरी प्रक्रिया को और पारदर्शी बनाने की कोशिश की जा रही है।

2- मौजूदा बोनस सिस्टम में बदलाव

कमीशन मौजूदा समय में चल रहे बोनस सिस्टम को भी देखेगा। साथ ही एक ऐसा फ्रेमवर्क तैयार करेगा जिससे प्रोडक्टिविटी आधारित रिवार्ड की प्रक्रिया शुरू की जा सके। इसका साफ अर्थ हुआ कि आने वाले समय में यह व्यवस्था बेहतर होगी।

3- एनपीएस, यूपीएस और ग्रेजुएटी में भी संशोधन की उम्मीद

8वें पे कमीशन से मृत्यु और रिटायरमेंट पर मिलने वाले ग्रेजुएटी की भी एनालिसिस करने का निर्देश दिया गया है। आयोग ऐसे कर्मचारियों की भी व्यवस्था को देखेगा जिन्हें मौजूदा समय एनपीएस के तहत पेंशन और ग्रेजुएटी का कवर नहीं मिला है। इससे एक बात तो साफ है आयोग के फोकस में रिटायरमेंट भी है। यहां भी बदलाव की गुंजाइश संभव है।

4- प्राइवेट सेक्टर की सैलरी पर भी नजर

सरकार की तरफ से गजट में कहा गया है कि केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी स्ट्रक्चर, फायदे और वर्किंग कंडीशन्स को प्राइवेट सेक्टर के कर्मचारियों की तुलना में भी देखना है। इसका मकसद है कि ज्यादा से ज्यादा अच्छे टैलेंट को सरकारी नौकरी की तरफ आकर्षित किया जा सके। बता दें, इसका मकसद सिर्फ कर्मचारियों की सैलरी रिव्यू करना नहीं है। बल्कि उनके अंदर विश्वास भी बनाना है।

5- अंतरिम रिपोर्ट का विकल्प

आयोग फाइनल रिपोर्ट से पहले अंतरिम रिपोर्ट जमा कर सकता है। बता दें, 8वें पे कमीशन का गठन 3 नवंबर 2025 को हुआ था। इस आयोग के पास 18 महीने का समय है।

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh

तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।