8th Pay Commission: आज और कल 8वें पे कमीशन की चेन्नई में बड़ी मीटिंग, 7% एनुअल इंक्रीमेंट पर चर्चा!

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • 8th Pay Commission Updates: 7 और 8 सितंबर को चेन्नई में 8वें पे कमीशन की मीटिंग हो रही है
  • एनुअल इंक्रीमेंट 7 प्रतिशत करने की मांग पर भी चर्चा हो सकती है

8th Pay Commission latest updates check here
8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग की आज दक्षिण भारत में बड़ी मीटिंग

8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग की बड़ी मीटिंग आज से 3 दिन तक होने जा रही है। यह मीटिंग दक्षिण भारत में हो रही है। इस बैठक इसलिए भी खास हो गई है क्योंकि पहली बार आयोग साउथ इंडिया पहुंचा है। 7 और 8 सितंबर को जहां चेन्नई में मीटिंग होगी। वहीं, 9 सितंबर को पुडुचेरी में आयोग कर्मचारियों और पेंशनर्स से जुड़े संगठनों से मिलेगा।

इससे पहले मीटिंग लखनऊ, दिल्ली जैसे शहरों में मीटिंग हुई है।

क्या होगा मीटिंग का एजेंडा (8th Pay Commission Updates)

इस मीटिंग के मुख्य एजेंडा में फिटमेंट फैक्टर, डीए के साथ-साथ एनुअल इंक्रीमेंट होगा। इसके अलावा केंद्रीय कर्मचारियों के पोस्टिंग और ट्रांसफर को लेकर भी मीटिंग में बात हो सकती है। बता दें, एचआरए बढ़ाने की भी दबाव संगठन लगातार बना रहे हैं।

एनुअल इंक्रीमेंट बढ़ाने पर संगठनों का जोर

नेशनल काउंसिल ऑफ दी ज्वाइंट कंसल्टेटिव मशीनरी (NC-JCM) ने अपने मोमेरेंडम में 6 प्रतिशत एनुअल इंक्रीमेंट बढ़ाने का प्रस्ताव दिया है। इनके अलावा आल इंडिया डिफेंस एम्पलॉयीज फेडरेशन और फेडरेशनन ऑफ नेशनल पोस्टल ऑर्गेनाइजेशन ने भी एनुअल इंक्रीमेंट को 6 प्रतिशत बढ़ाने की मांग की है।

सबसे ज्यादा मांग आल इंडिया न्यू पेंशन स्कीम एप्लॉयी फेडरेशन ने की है। इस संस्था ने सालाना बढ़ोतरी 7 प्रतिशत की डिमांड 8वें वेतन आयोग से की है।

कितना पड़ेगा कर्मचारियों की सैलरी पर असर

7वें वेतन आयोग के अनुसार लेवल 1 कर्मचारी को 18000 रुपये मिनिमम बेसिक पे मिलता है। ऐसे में अगल सालाना 3 प्रतिशत का इंक्रीमेंट होता है तो बेसिक पे 10 साल के बाद 23500 रुपये तक पहुंचेगा। यानी 10 साल में महज 5500 रुपये का ही फायदा होगा।

5 प्रतिशत एनुअल इंक्रींमेंट बढ़ने पर अंतर

मौजूदा समय में लेवल 8 के कर्मचारियों का बेसिक पे 47600 रुपये है। अगर 8वें वेतन आयोग ने 2.15 फिटमेंट फैक्टर तय किया तब की स्थिति में बेसिक पे बढ़कर 102340 रुपये हो जाएगा। सालाना सैलरी 3 प्रतिशत के एनुअल इंक्रीमेंट पर पहले साल 1228080 रुपये हो जाएगा। वहीं, अगर 5 प्रतिशत एनुअल इंक्रीमेंट रखा जाता है तब की स्थिति में 10 साल के बाद सालाना सैलरी 1905155 रुपये हो जाएगा। वहीं, 3 प्रतिशत इंक्रीमेंट पर सालाना सैलरी 10 साल के बाद 1602366 रुपये होता। यानी सीधे 3 लाख रुपये की बढ़ोतरी हो रही है।

अगर 7 प्रतिशत सालाना इंक्रीमेंट होता है तब की स्थिति में 10 साल के बाद लेवल 8 के कर्मचारी की सैलरी 22,57775 रुपये हो जाएगा। यानी 6 लाख रुपये की बढ़ोतरी हो रही है।

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh

तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़टैक्स/निवेश समाचारआज और कल 8वें पे कमीशन की चेन्नई में बड़ी मीटिंग, 7% एनुअल इंक्रीमेंट पर चर्चा!