8th Pay Commission: 8वें वित्त आयोग की बंगाल और उड़ीसा में बड़ी बैठक, क्या बेसिक पे पर होगा कोई फैसला?
मुख्य बातें
- 8th Pay Commission: 8वां पे कमीशन देश के अलग-अलग हिस्सों में लगातार मीटिंग कर रहा है
- इस सप्ताह पश्चिम बंगाल और उड़ीसा में आयोग की बैठके हैं

8th Pay Commission: 8वां वित्त आयोग इस समय देश के अलग-अलग हिस्सों में जाकर कर्मचारियों सगंठनों और पेंशनर्स संगठनों से राय ले रहा है। पे कमीशन पहले ही दिल्ली, जम्मू-कश्मीर और लखनऊ में मीटिंग कर चुका है। अब आने वाले दिनों में उड़ीसा के भुवेश्वर और पश्चिम बंगाल के कोलकाता में मीटिंग है। आइए डीटेल्स में जानते हैं कि कब इनकी मीटिंग होने जा रही है।
आगे कब है आयोग की मीटिंग (8th Pay Commission meetings)
8वां वित्त आयोग 6 जुलाई और 7 जुलाई 2026 को उड़ीसा के भुवनेश्वर में मीटिंग करने जा रहा है। वहीं, पश्चिम बंगाल के कोलकाता में पे कमीशन की मीटिंग 9 जुलाई और 10 जुलाई 2026 को होगी। बता दें, लखनऊ में मीटिंग पिछले महीने हुई थी।
आयोग से क्या चाहते हैं कर्मचारी और पेंशनर्स से जुड़े संगठन (8th Pay Commission demands)
कर्मचारियों और पेंशनर्स से जुड़े संगठनों की लम्बी डिमांड लिस्ट है। जो आयोग से कर रहे हैं। सबसे अधिक फोकस फिटमेंट फैक्टर्स को लेकर है। इस बार फिर फिटमेंट फैक्टर्स को 3.833 रखने की मांग की गई है। वहीं, अधिक एचआरए की भी डिमांड हुई है। बता दें, फिटमेंट फैक्टर अधिक होने की स्थिति में कर्मचारियों का बेसिक पे भी उसी के गुणांक में बढ़ेगा। 7वें वित्त आयोग के दौरान फिटमेंट फैक्टर 3 के नीचे रहा था। जिसकी वजह से बेसिक पे 7000 रुपये से 18000 रुपये पहुंच गया था।
फैमिली काउंट को लेकर भी डिमांड (8th Pay Commission family count)
7वें पे कमीशन के दौरान फैमिली काउंट 3 था। कर्मचारी और पेंशनर्स संगठन इस फैमिली काउंट को भी बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। संगठनों का कहना है कि माता-पिता को भी फैमिली काउंट में जोड़ा जाए।
इस समय फैमिली काउंट में कर्मचारी को 1 यूनिट, पत्नी को 0.8 यूनिट माना जाता है। वहीं, दो बच्चों को 0.6-0.6 यूनिट माना जाता है। सगंठनों की मांग है कि निर्भर माता-पिता की यूनिट को भी जोड़ा जाए।
आयोग के पास 18 महीने का समय (8th Pay Commission timeline)
8वें वित्त आयोग का गठन नवंबर 2025 में हुआ था। इस आयोग के पास 18 महीने का समय है। इस दौरान उसे अपनी रिपोर्ट को तैयार करके जमा करना है। रिपोर्ट्स के अनुसार पे कमीशन की रिपोर्ट 2027 के अंततक ये प्रभावी हो सकता है। ऐसी स्थिति में कर्मचारियों और पेंशनर्स को 18 महीने से 24 महीने तक के पीरियड के लिए एरियर भी मिलने की संभावना है। बता दें, 8वें पे कमीशन में तीन सदस्य हैं।
लेखक के बारे में
Tarun Pratap Singhतरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।
शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।
अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।
दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।
विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


