8th Pay Commission: फिटमेंट फैक्टर 3 से रह सकता है कम! HRA बढ़ाने को लेकर भी आयोग से डिमांड

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • 8th Pay Commission: 8वें वित्त आयोग से फिटमेंट फैक्टर को लेकर कर्मचारी संगठनों ने बड़ी डिमांड की है
  • अब तक पे कमीशन की तरफ से कोई भी आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है
8th Pay Commission news updates

8th Pay Commission: 8वें पे कमीशन गठन को 8 महीने से अधिक का समय बीत गया। इस दौरान आयोग ने कई बड़ी बैठकें दिल्ली से लेकर लखनऊ, कोलकाता तक की है। आयोग सभी वर्गों, सगंठनों से बातचीत कर रहा है। जिसके आधार पर नई रिपोर्ट को तैयार किया जा सके। कर्मचारियों और पेंशनर्स के बीच सबसे अधिक चर्चा इस समय फिटमेंट फैक्टर्स को लेकर हो रही है। कर्मचारी संगठनों ने फिटमेंट फैक्टर को 3.83 से 4 तक रखने की डिमांड की है। बता दें, 8वें पे कमीशन के फैसले का सीधा असर 1.1 करोड़ कर्मचारियों पर पड़ेगा।

क्या कह रहे हैं एक्सपर्ट्स (8th Pay Commission Updates)

कुछ एक्सपर्ट्स का मानना है कि फिटमेंट फैक्टर को मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए 1.90 से 2.10 रह सकता है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि 2.3 से अधिक फिटमेंट रखना ही मुश्किल ही नजर आ रहा है। बता दें, 6वें वेतन आयोग के दौरान फिटमेंट फैक्टर 1.86 रहा था। वहीं, 2.57 फिटमेंट फैक्टर 7वें पे कमीशन के दौरान रहा था। जिसके बाद कर्मचारियों की बेसिक सैलरी 7000 रुपये से बढ़कर 18000 रुपये के स्तर पर पहुंच गया।

मनी कंट्रोल की रिपोर्ट के अनुसार बैंकबाजार के सीईओ आदिल शेट्ठी का कहना है कि फिटमेंट फैक्टर 2.28 से 2.86 रह सकता है।

HRA और ट्रांसपोर्ट भत्ता बढ़ाने की भी मांग (8th Pay Commission Fitment Factor)

कर्मचारी संगठनों की मांग है कि मौजूदा एचआरए को भी बढ़ाया जाए। साथ ही ट्रांसपोर्ट भत्ता को भी अधिक करने की मांग आयोग से की गई है। संगठनों को कहना है कि सबसे छोटे स्तर पर काम करने वाले कर्मचारियों के लिए दिल्ली जैसे शहरों में एचआरए आदि पर्याप्त नहीं हो रहा है। ऐसे में इसे बढ़ाया जाए।

डीए को लेकर भी बड़ी डिमांड (DA hike news)

8वें पे कमीशन से संगठनों ने डीए में बड़े बदलाव की डिमांड की है। उनका कहना है कि 25 प्रतिशत डीए होने की स्थिति में इस बेसिक पे के साथ मिला दिया जाए। मौजूदा समय में ऐसा नहीं होता है। इस समय केंद्रीय कर्मचारियों को डीए 60 प्रतिशत है। आखिरी बार सरकार ने 2 प्रतिशत डीए में बढ़ोतरी की थी।

नवंबर 2025 में हुआ था 8वें पे कमीशन का गठन

इस वित्त आयोग का गठन पिछले साल नवंबर में किया गया था। आयोग के पास रिपोर्ट तैयार करने के लिए 18 महीने का समय है। आयोग की रिपोर्ट के आधार पर केंद्र सरकार कर्मचारियों की सैलरी बढ़ोतरी आदि पर फैसला करेगी। बता दें, अबतक आयोग ने फिटमेंट फैक्टर, बेसिक पे, एचआरए को लेकर को भी ऐलान नहीं किया है। सिर्फ कयासों का दौर जारी है।

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh

तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।