8वां वेतन आयोग: कर्मचारियों को ₹10 से ₹16 लाख से अधिक तक मिल सकता है एरियर
8th Pay Commission Arrears: 8वां वेतन आयोग अगर पीछे से लागू होता है और 3.833 का फिटमेंट फैक्टर रखा जाता है तो लेवल 5 कर्मचारियों की मौजूदा बेसिक सैलरी 29,200 से 1,11,924 रुपये हो जाएगी और 20 महीने का एरियर 16,54,480 रुपये बनेगा।

8th Pay Commission Arrears: केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनर्स को एरियर के रूप में बड़ी रकम मिल सकती है। ऐसा तब होगा, जब 8वां वेतन आयोग पीछे से लागू किया जाए और उनका सुझाव 3.833 का 'फिटमेंट फैक्टर' मान लिया जाए। कर्मचारी संगठन (NC-JCM) ने 3.833 का फिटमेंट फैक्टर तय किया है, जिसे वे आयोग के सामने रखेंगे। यह फैक्टर 7वें वेतन आयोग के 2.57 के फैक्टर से काफी ज्यादा है। अगर यह फिटमेंट फैक्टर मान लिया जाता है, तो बेसिक सैलरी कम से कम 18,000 रुपये से बढ़कर 69,000 रुपये हो जाएगी।
कर्मचारियों को कितना एरियर मिल सकता है?
अगर 8वां वेतन आयोग 3.833 का फिटमेंट फैक्टर सुझाता है, तो पे बैंड 1 (लेवल 1 से 5) के कर्मचारियों का एरियर इस प्रकार होगा..
लेवल 1 : मौजूदा बेसिक सैलरी 18,000 रुपये से संशोधित बेसिक सैलरी 69,000 रुपये होगी। 20 महीने का एरियर10,20,000 रुपये मिलेगा।
·लेवल 2 : मौजूदा बेसिक सैलरी 19,900 रुपये है तो संशोधित बेसिक सैलरी 76,277 रुपये होगी। 20 महीने का बकाया 11,27,540 रुपये मिलेगा।
लेवल 3 : मौजूदा बेसिक सैलरी 21,700 रुपये है तो संशोधित बेसिक सैलरी 83,176 रुपये होगी। 20 महीने का एरियर 12,29,520 रुपये बनेगा।
लेवल 4 : मौजूदा बेसिक सैलरी अगर 25,500 रुपये है तो संशोधित बेसिक सैलरी 97,742 रुपये होगी। 20 महीने का एरियर 14,44,840 रुपये होगा।
लेवल 5: मौजूदा बेसिक सैलरी अगर 29,200 रुपये है तो संशोधित बेसिक सैलरी 1,11,924 रुपये हो जाएगी और 20 महीने का एरियर 16,54,480 रुपये बनेगा।
कब लागू होगा 8वां वेतन आयोग
7वें वेतन आयोग की अवधि 31 दिसंबर, 2025 को समाप्त हुई। पैनल 3 नवंबर, 2025 को बना था और उसे रिपोर्ट देने के लिए 18 महीने का समय दिया गया था, जो मई 2027 में खत्म होगा। आम तौर पर, सरकार को आयोग की सिफारिशों को मंजूरी देने में तीन से नौ महीने लगते हैं। इसलिए, 8वां वेतन आयोग सितंबर 2027 तक लागू हो सकता है। अगर यह सितंबर 2027 में लागू होता है, तो कर्मचारी 20 महीने के बकाया के हकदार होंगे।
यह गणना NC-JCM द्वारा सुझाए गए फिटमेंट फैक्टर पर आधारित है। 8वां वेतन आयोग इस प्रस्ताव को माने या न माने, यह तो देखना बाकी है। भले ही आयोग 3.833 फिटमेंट फैक्टर की सिफारिश करे, लेकिन अंतिम फैसला सरकार का होगा। अभी तक इस बात की कोई पुष्टि नहीं है कि 1 जनवरी, 2026 8वें वेतन आयोग के लागू होने की प्रभावी तारीख होगी।
लेखक के बारे में
Drigraj Madheshiaदृगराज मद्धेशिया पिछले 21 वर्षों से पत्रकारिता जगत का एक विश्वसनीय चेहरा हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' की बिजनेस टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य के रूप में, वे शेयर बाजार, कमोडिटी, पर्सनल फाइनेंस और यूटिलिटी सेक्टर पर अपनी गहरी पकड़ रखते हैं। वह कलम से बाजार की नब्ज टटोलने वाले एक पत्रकार हैं, जो शेयर बाजार से लेकर आपकी जेब (Personal Finance) तक, हर खबर को आसान बनाते हैं। टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया के अपने विस्तृत अनुभव के साथ, दृगराज जटिल मार्केट डेटा को आम पाठकों के लिए 'कुछ अलग' और आसान भाषा में पेश करने के लिए पहचाने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में हिन्दुस्तान, सहारा समय, दैनिक जागरण और न्यूज नेशन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। मूलत: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रहने वाले दृगराज मैथ्स बैकग्राउंड होने के कारण डेटा और कैलकुलेशन में माहिर हैं, जो बिजनेस पत्रकारिता के लिए एक बड़ा प्लस पॉइंट है। उन्होंने कॅरियर की शुरुआत गोरखपुर से सहारा समय साप्ताहिक से बतौर फ्रीलांसर की और बहुत ही जल्द सहारा समय उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के हिस्सा बन गए। इसके बाद छत्तीसगढ़ में वॉच न्यूज से जुड़े। टीवी को छोड़ हिन्दुस्तान अखबार के बरेली एडिशन की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा बने। साढ़े सात साल की मैराथन पारी के बाद अगला पड़ाव न्यूज नेशन डिजिटल रहा। इसके बाद एक बार फिर हिन्दुस्तान दिल्ली से जुड़े और अब डिजिटल टीम का हिस्सा हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


