8th pay commission: दुर्गा पूजा से पहले हो बोनस का भुगतान, कैलकुलेशन बदलने की डिमांड; पोस्टल कर्मचारियों की मांग

मिंट
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • 8th pay commission Bonus Updates: बोनस शेयर के जल्द भुगतान की मांग इस समय कर्मचारी कर रहे हैं
  • पोस्टल डिपार्टमेंट से जुड़े संगठन ने दुर्गा पूजा से पहले बोनस के पेमेंट की मांग की है
  • फिरहाल सरकार की तरफ से कोई भी ऐलान इस पर नहीं हुआ है

8th pay commission bonus payment demand check
बोनस के भुगतान को लेकर कर्मचारियों से जुड़े संगठनों ने मांग तेज कर दी है।

8th pay commission Bonus Updates: पोस्टल डिपार्टमेंट से जुड़े केंद्रीय कर्मचारियों ने इस बार बोनस का भुगतान पहले करने की मांग की है। कर्मचारियों को कहना है कि प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस (PLB) 2025-26 का भुगतान दुर्गा पूजा से पहले कर दिया जाए। यह मांग आगामी त्योहारों को देखते हुए कर्मचारियों ने की है। इसके अलावा कर्मचारियों से जुड़े संगठन ने 8वें पे कमीशन से बोनस कैलकुलेशन के तरीकों में बड़ा बदलाव करने की डिमांड की है।

क्या कुछ कहा गया है?

पोस्टल यूनियन्स के 7 संगठनों के समूह ज्वाइंट काउंसिल ऑफ पोस्टल एम्पलॉयीज (JCPE) ने पोस्ट्स डिपार्टमेंट के सेक्रेटरी को एक पत्र लिखा है। इसमें योग्य कर्मचारियों को 17 अक्टूबर तक बोनस के भुगतान की मांग हुई है। बता दें, नवरात्रि 11 अक्टूबर से शुरू हो जाएगा। वहीं, 21 अक्टूबर को दशहरा का त्योहार है।

JCPE का कहना है कि कर्मचारियों को उम्मीद है कि बोनस शेयर का भुगतान 17 अक्टूबर तक हो जाएगा। संगठन ने डिपार्टमेंट से पेमेंट अरेंजमेंट की मांग की है। बता दें, फिलहाल सरकार की तरफ से प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस के लिए ऐलान होना बाकी है।

बोनस कैलकुलेशन को बदलने की मांग

संगठनों की तरफ सिर्फ जल्द बोनस के भुगतान की मांग नहीं हो रही है। बल्कि कैलकुलेशन को भी बदलने की बात लगातार कर्मचारी संगठन सरकार से कर रहे हैं। 19 अगस्त को एक नोटिफिकेशन, लेबर एंड एप्लॉयमेंट मिनिस्ट्री ने जारी किया था। इसके अनुसार अगर किसी केंद्रीय कर्मचारी की सैलरी 7000 रुपये है तो बोनस शेयर का कैलकुलेशन 7000 रुपये या केंद्र सरकार की न्यूनतम सैलरी (जो अधिक होगा) के आधार पर किया जाएगा। केंद्र सरकार की तरफ से तय न्यूनतम सैलरी सीमा 21000 रुपये है। बोनस शेयर का भुगतान इसी आधार पर करने की मांग हो रही है।

नेशनल काउंसिल-ज्वाइंट कसल्टेटिव मशीनरी की तरफ से कैबिनेट सेक्रेटरी से बोनस कैलकुलेशन सीलिंग को 7000 रुपये से बढ़ाकर 21000 रुपये करने की मांग की गई है। फिलहाल केंद्र सरकार की तरफ से इसको लेकर कोई भी ऐलान नहीं किया गया है। ना ही बदलाव की घोषणा हुई है।

8वें वेतन आयोग के सामने भी उठा मुद्दा (8th pay commission updates)

यह मुद्दा 8वें वेतन आयोग के सामने भी उठा है। कर्मचारियों से जुड़े संगठनों का कहना है कि मौजूदा समय में 7000 रुपये का बोनस कैलकुलेशन आधार काफी नहीं है। नेशनल पोस्टल ऑर्गेनाइजेशन ने बोनस फ्रेमवर्क में आयोग से बदलाव करने की मांग की है। वहीं, अन्य संगठनों ने इस गणना को वास्तविक भुगतान या फिर मिनिमम वेज से करने की मांग की है।

सरकार की तरफ से इन सभी मांगो पर अंतिम फैसला होना बाकी है।

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh

तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़टैक्स/निवेश समाचारदुर्गा पूजा से पहले हो बोनस का भुगतान, पोस्टल कर्मचारियों की मांग