FD पर 8.50% तक का ब्याज, कौन सा बैंक दे रहा है अपने ग्राहकों को मोटा रिटर्न
मुख्य बातें
- Suryoday Small Finance Bank की तरफ से सीनियर सिटीजन को एफडी पर 8.50 प्रतिशत तक ब्याज दिया जा रहा है
- वहीं, रेगुलर ग्राहकों को बैंक 8.25 प्रतिशत तक ब्याज ऑफर कर कर रहा है

Best FD Rates: एफडी पर आज के समय में भी कुछ बैंक मोटा रिटर्न दे रहे हैं। इसी हाई रिटर्न देने वाली लिस्ट में सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक (Suryoday Small Finance Bank FD Rates) भी है। 15 अगस्त को इस बैंक ने एफडी की दरों में बदलाव किया है। रेगुलर कस्टमर्स के लिए बैंक की तरफ से 8.25 प्रतिशत तक ब्याज दिया जा रहा है। वहीं, सीनियर सिटीजन को बैंक 8.50 प्रतिशत तक ब्याज एफडी पर दे रहा है।
बैंक की तरफ से किए गए संशोधन के बाद 5 साल की एफडी पर सामान्य ग्राहकों को 8.25 प्रतिशत तक ब्याज मिल रहा है। वहीं, सीनियर सिटीजन को 8.50 प्रतिशत का ब्याज इसी टाइम पीरियड के लिए मिलेगा। बता दें, बैंक की तरफ से 7 दिन से 10 साल तक की एफडी की जा रही है।
5 साल से अधिक समय के एफडी पर बैंक कम ब्याज दे रहा है। इससे अधिक के टाइम पीरियड के लिए सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस की तरफ से रेगुलर ग्राहकों के लिए 7.25 प्रतिशत और सीनियर सिटीजन के लिए 7.40 प्रतिशत ब्याज दिया जा रहा है।
30 महीने की भी एफडी कर रहा है बैंक
बैंक की तरफ से 30 महीने की फिक्सड डिपॉजिट करवाने वाले ग्राहकों भी आकर्षक ब्याज दिया जा रहा है। रेगुलर कस्टमर्स के लिए यह बैंक इस टाइम पीरियड पर 8.10 प्रतिशत और वरिष्ठ नागिरकों के लिए 8.25 प्रतिशत तक ब्याज दे रहा है। बता दें, 18 महीने की एफडी पर यह स्मॉल फाइनेंस बैंक रेगलुर कस्टमर्स को 7.80 प्रतिशत और सीनियर सिटीजन को 7.95 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है।
बैंक की नई दरें
सीनियर सिटीजन को बैंक की तरफ से रेगुलर कस्टमर्स की तुलना में 25 बेसिस प्वाइंट अधिक ब्याज मिल रहा है। 5 साल की एफडी पर रेगुलर कस्टमर्स को जहां 8.25 प्रतिशत का ब्याज मिलता है तो वहीं वरिष्ठ नागरिकों को 8.50 प्रतिशत ब्याज दिया जा रहा है। यही स्थिति 30 महीने और 18 महीने की एफडी पर भी है।
बैंक की तरफ से 7 से दिन 14 दिन की एफडी पर सबसे कम 4 प्रतिशत का ब्याज दिया जा रहा है। वहीं, सीनियर सिटीजन को बैंक की तरफ से सबसे कम 4.15 प्रतिशत का ब्याज दिया जा रहा है। यह रिटर्न वरिष्ठ नागरिकों को 7 से 14 दिन की एफडी पर ही मिल रहा है।


