रिटायरमेंट के बाद चाहिए ₹25 हजार की मंथली इनकम? ये स्कीम आएगी काम

लाइव हिन्दुस्तान
share

मुख्य बातें

  • रिटायरमेंट के बाद अगर हर तीन महीने में एक तय रकम खाते में आती रहे, तो खर्च संभालना आसान हो जाता है
  • अगर आप भी ऐसी सेफ स्कीम तलाश रहे हैं, जहां निवेश के बदले नियमित ब्याज मिले, तो सरकार की सीनियर सिटीजंस सेविंग्स स्कीम (SCSS) आपके काम आ सकती है

Saving
रिटायरमेंट के बाद चाहिए ₹25 हजार की मंथली इनकम?

रिटायरमेंट के बाद अगर हर तीन महीने में एक तय रकम खाते में आती रहे, तो खर्च संभालना आसान हो जाता है। अगर आप भी ऐसी सेफ स्कीम तलाश रहे हैं, जहां निवेश के बदले नियमित ब्याज मिले, तो सरकार की सीनियर सिटीजंस सेविंग्स स्कीम (SCSS) आपके काम आ सकती है। मौजूदा 8.2% सालाना ब्याज दर के हिसाब से करीब 12.20 लाख रुपये जमा करने पर हर तिमाही लगभग 25,010 रुपये ब्याज मिल सकता है। यानी सालभर में करीब 1 लाख रुपये की ब्याज से इनकम होगी।

एससीएसएस खास तौर पर वरिष्ठ नागरिकों के लिए बनाई गई सरकारी बचत योजना है। इसमें निवेश करने वाले लोगों को ब्याज का पेमेंट हर तिमाही किया जाता है। जुलाई-सितंबर 2026 तिमाही के लिए एससीएसएस की ब्याज दर 8.2% सालाना है।

अगर आपका टारगेट हर तिमाही करीब 25,000 रुपये की इनकम हासिल करना है, तो इसका सीधा हिसाब समझिए। 8.2% की सालाना दर को चार तिमाहियों में बांटने पर 12.20 लाख रुपये के निवेश पर करीब 25,010 रुपये प्रति तिमाही ब्याज बनता है। यानी सालभर में करीब 1,00,040 रुपये ब्याज मिलेगा। पांच साल तक यही दर लागू रहने और पूरा ब्याज निकालने की स्थिति में कुल ब्याज करीब 5,00,200 रुपये हो सकता है। पांच साल का पीरियड पूरा होने पर मूलधन यानी 12.20 लाख रुपये वापस मिल सकता है।

कब मिलता है ब्याज?

एससीएसएस में ब्याज की कैलकुलेशन तिमाही आधार पर होता है। ब्याज 31 मार्च, 30 जून, 30 सितंबर और 31 दिसंबर तक जमा होता है और इसके बाद अप्रैल, जुलाई, अक्टूबर और जनवरी के पहले कामकाजी दिन पेमेंट किया जाता है। इस वजह से यह स्कीम उन रिटायर्ड लोगों के लिए काम की हो सकती है, जिन्हें पेंशन के अलावा नियमित कैश की जरूरत है।

कौन कर सकता है निवेश?

आम तौर पर 60 साल या उससे अधिक उम्र के लोग एससीएसएस में निवेश कर सकते हैं। कुछ शर्तों के साथ 55 से 60 साल की उम्र के रिटायर्ड कर्मचारी और 50 से 60 साल की उम्र के रिटायर्ड डिफेंस कर्मचारी भी पात्र हो सकते हैं।

इस योजना में न्यूनतम निवेश 1,000 रुपये है, जबकि अधिकतम कुल निवेश लिमिट 30 लाख रुपये है। अकाउंट अकेले या पति-पत्नी के साथ ज्वाइंट खोला जा सकता है। एससीएसएस का शुरुआती पीरियड पांच साल है। नियमों के मुताबिक इसे आगे तीन साल के लिए बढ़ाया भी जा सकता है। जरूरत पड़ने पर समय से पहले खाता बंद करने की सुविधा भी है, लेकिन इसके लिए तय नियम और कटौती लागू हो सकती है।

टैक्स का भी रखें ध्यान

यहां एक जरूरी बात समझना जरूरी है। 25,010 रुपये की तिमाही रकम ग्रॉस ब्याज है। ब्याज पर टैक्स देनदारी हो सकती है और लागू लिमिट पार होने पर टीडीएस भी कट सकता है। इसलिए आपके हाथ में आने वाली रकम आपकी कुल इनकम और टैक्स स्थिति पर निर्भर करेगी। एससीएसएस की ब्याज दर सरकार समय-समय पर नए निवेश के लिए बदल सकती है।

Sheetal

लेखक के बारे में

Sheetal
शीतल को पत्रकारिता में 15 सालों का अनुभव है। पर्सलन फाइनेंस, गोल्ड, सिल्वर, कारोबारी सफर और स्टार्टअप की खबरें लिखती हैं। अमर उजाला से अपने करियर की शुरुआत की। अब तक इकोनॉमिक टाइम्स हिंदी, भास्कर, लाइव हिन्दुस्तान और मनीकंट्रोल हिंदी (Network18) में काम किया है। अब लाइव हिन्दुस्तान में बतौर असिस्टेंट एडिटर खबरें आप तक पहुंचाने का काम कर रही हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़पर्सनल फाइनेंसरिटायरमेंट के बाद चाहिए ₹25 हजार की मंथली इनकम? ये स्कीम आएगी काम