Retail Inflation August: अगस्त में खुदरा महंगाई दर 4.82%; अदरक, लहसुन, ब्याज के दाम बढ़े, क्या RBI लेगा कड़ा फैसला?

रॉयटर्स
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • Retail Inflation August: थोक के बाद खुदरा महंगाई दर के भी आकंड़े जारी कर दिए गए हैं
  • अगस्त के महीने में यह 4.82% रही

Retail Inflation August
कमरतोड़ महंगाई ने किया परेशान

Retail Inflation August: थोक के साथ-साथ खुदरा महंगाई दर में भी उछाल देखने को मिली है। अगस्त के महीने में खुदरा महंगाई दर 4.82 प्रतिशत रही है। जोकि जुलाई की तुलना में अधिक है। खाद्य और तेल की कीमतों में तेजी की वजह से खुदरा महंगाई दर बढ़ी है। आज 14 सितंबर को सरकार की तरफ से नए आकंड़े जारी किए गए हैं। बता दें, जुलाई के महीने में रिटेल इनफ्लेशन रेट 4.45 प्रतिशत था।

RBI के अनुमान से अधिक महंगाई

यह लगातार तीसरा महीना है जब खुदरा महंगाई दर रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के 4 प्रतिशत टारगेट से अधिक रहा है। बता दें, भारत की खाद्य महंगाई अगस्त के महीने में 5.52 प्रतिशत थी। जोकि जुलाई के महीने में 5.52 प्रतिशत थी। लहसुन, अदरक और ब्याज की अधिक कीमतों की वजह से खाद्य महंगाई दर में इजाफा हुआ है। इसके अतिरिक्त यातायात खर्च बढ़ा है। यही वजह है कि अगस्त में ट्रांसपोर्ट इनफ्लेशन 4.60 प्रतिशत रहा। जोकि जुलाई के 4.43 प्रतिशत की तुलना में अधिक है।

रिजर्व बैंक ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए सीपीआई आधारित मुद्रास्फीति के पांच प्रतिशत पर रहने का अनुमान लगाया है, जिसके दूसरी तिमाही में 4.7 प्रतिशत, तीसरी तिमाही में 5.9 प्रतिशत और चौथी तिमाही में 5.5 प्रतिशत रहने का अनुमान है।

10 प्रतिशत के करीब पहुंची थोक महंगाई दर

खाद्य उत्पादों, ईंधन और मैंन्युफैक्चरिंग प्रोडक्ट्स के दाम बढ़ने के कारण थोक मुद्रास्फीति अगस्त में बढ़कर 9.92 प्रतिशत पर पहुंच गई। जुलाई में यह 9.78 प्रतिशत के स्तर पर थी।

क्या बढ़ेगा ब्याज

पिछल महीने हुई आरबीआई की मीटिंग में ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया था। इनटरेस्ट रेट 5.25 प्रतिशत बरकरार रखा गया था। हालांकि, इस मीटिंग में यह संकेत मिला था कि अगर महंगाई कम नहीं हुई तो भविष्य में ब्याज दरों में इजाफा किया जा सकता है।

मौजूदा परिस्थितियों में भारतीय अर्थव्यवस्था पर दबाव अधिक है। इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल का रेट 108 डॉलर प्रति बैरल है। भारत अपनी जरूरत का 85 प्रतिशत तेल बाहर से मंगाता है। ऐसे में भारतीय अर्थव्यस्था के लिए यह समय काफी कठिनाईयों से भरा है। हालांकि, अच्छी बात यह है कि देश का खजाना यानी फॉरेक्स रिजर्व पिछले हफ्ते रिकॉर्ड स्तर पर था।

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh

तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़पर्सनल फाइनेंसअगस्त में खुदरा महंगाई दर बढ़कर 4.82% पर; अदरक, लहसुन, ब्याज के दाम बढ़े