पर्सनल लोन रिजेक्ट हो गया? ये 5 काम करेंगे तो बढ़ेंगे अप्रूवल के चांस

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • अगर आपने पर्सनल लोन के लिए अप्लाई किया और बैंक ने एप्लिकेशन रिजेक्ट कर दिया, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है
  • लोन रिजेक्ट होना आपकी कहानी का अंत नहीं है
Personal loan
पर्सनल लोन रिजेक्ट हो गया

अगर आपने पर्सनल लोन के लिए अप्लाई किया और बैंक ने एप्लिकेशन रिजेक्ट कर दिया, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। लोन रिजेक्ट होना आपकी कहानी का अंत नहीं है। कई बार आवेदक को लगता है कि क्रेडिट स्कोर कम होने की वजह से ही लोन नहीं मिला, लेकिन ऐसा जरूरी नहीं है। बैंक लोन देने से पहले आपकी पूरी फाइनेंशियल कंडीशन देखते हैं। आपकी सैलरी, मौजूदा कर्ज, ईएमआई चुकाने का रिकॉर्ड, क्रेडिट रिपोर्ट आदि का असर लोन अप्रूवल पर पड़ सकता है। ऐसे में अगली बार दोबारा एप्लिकेशन करने से पहले कुछ जरूरी चीजें ठीक कर लेना समझदारी है।

सिर्फ क्रेडिट स्कोर को दोष न दें

लोन रिजेक्ट होने के बाद सबसे पहले अपनी क्रेडिट रिपोर्ट चेक करें। हो सकता है उसमें कोई पुरानी ईएमआई बकाया दिखाई दे रही हो, कोई ऐसा लोन अकाउंट एक्टिव दिख रहा हो जिसे आप पहले ही बंद कर चुके हैं या आपकी पर्सनल जानकारी में कोई गलती हो। कई बार क्रेडिट रिपोर्ट में छोटी-सी गलती भी आपकी प्रोफाइल पर असर कर सकती है। इसलिए अगली बार लोन के लिए एप्लिकेशन करने से पहले रिपोर्ट को ध्यान से देखना जरूरी है।

हाल का पेमेंट रिकॉर्ड बहुत मायने रखता है

अगर आपने कुछ साल पहले ईएमआई या क्रेडिट कार्ड का पेमेंट समय पर नहीं किया था, तो उसका असर क्रेडिट हिस्ट्री पर पड़ सकता है। लेकिन अच्छी बात यह है कि लगातार समय पर पेमेंट करने से आपकी प्रोफाइल धीरे-धीरे बेहतर हो सकती है। इसलिए आगे से ईएमआई और क्रेडिट कार्ड बिल की पेमेंट समय पर करें। बैंक के लिए यह संकेत होता है कि आप अपनी मौजूदा जिम्मेदारियां ठीक से निभा रहे हैं।

ये भी पढ़ें:

पहले पुराना कर्ज कम करें

मान लीजिए आपकी सैलरी का बड़ा हिस्सा पहले से ही होम लोन, कार लोन या दूसरे कर्ज की ईएमआई में जा रहा है। ऐसे में बैंक को चिंता हो सकती है कि नया लोन लेने के बाद आप अतिरिक्त ईएमआई आसानी से चुका पाएंगे या नहीं। इसलिए अगर संभव हो तो पहले मौजूदा कर्ज का बोझ कम करें। कुछ छोटी देनदारियां खत्म करने के बाद आपकी लोन चुकाने की क्षमता बेहतर नजर आ सकती है।

एक साथ कई जगह अप्लाई न करें

एक बैंक से लोन रिजेक्ट होते ही कई बैंकों में लगातार एप्लिकेशन करना उल्टा पड़ सकता है। कम समय में बहुत सारे लोन एप्लिकेशन करने से आपकी क्रेडिट प्रोफाइल पर कई हार्ड इंक्वायरी दर्ज हो सकती हैं। इसलिए पहले यह समझने की कोशिश करें कि पिछला लोन क्यों रिजेक्ट हुआ। वजह दूर करने के बाद ही दोबारा एप्लिकेशन करना ज्यादा बेहतर रणनीति हो सकती है।

ये भी पढ़ें:

एक जैसा क्रेडिट स्कोर, फिर भी अलग फैसला क्यों?

यह भी जरूरी नहीं कि एक जैसा क्रेडिट स्कोर रखने वाले दो लोगों को बैंक का फैसला भी एक जैसा मिले। एक व्यक्ति की नौकरी स्थिर हो सकती है, उसकी इनकम अच्छी हो सकती है और मौजूदा कर्ज कम हो सकता है। वहीं दूसरे व्यक्ति की आय अनियमित हो सकती है और उसकी ईएमआई पहले से ज्यादा हो सकती है। यही वजह है कि बैंक क्रेडिट स्कोर के साथ-साथ आय, नौकरी की स्थिरता, मौजूदा कर्ज और रीपेमेंट क्षमता भी देखते हैं। अलग-अलग बैंकों के लोन अप्रूवल नियम भी अलग हो सकते हैं।

अगली बार लोन लेने से पहले क्या करें?

अगर आपका पर्सनल लोन रिजेक्ट हो गया है, तो तुरंत दूसरे बैंक में एप्लिकेशन करने के बजाय पहले अपनी वित्तीय प्रोफाइल सुधारें। क्रेडिट रिपोर्ट में गलती हो तो उसे ठीक कराएं, बकाया पेमेंट करें, मौजूदा कर्ज कम करें और कुछ समय तक ईएमआई बिल समय पर चुकाते रहें।

Sheetal

लेखक के बारे में

Sheetal
शीतल को पत्रकारिता में 15 सालों का अनुभव है। पर्सलन फाइनेंस, गोल्ड, सिल्वर, कारोबारी सफर और स्टार्टअप की खबरें लिखती हैं। अमर उजाला से अपने करियर की शुरुआत की। अब तक इकोनॉमिक टाइम्स हिंदी, भास्कर, लाइव हिन्दुस्तान और मनीकंट्रोल हिंदी (Network18) में काम किया है। अब लाइव हिन्दुस्तान में बतौर असिस्टेंट एडिटर खबरें आप तक पहुंचाने का काम कर रही हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़पर्सनल फाइनेंसपर्सनल लोन रिजेक्ट हो गया? ये 5 काम करेंगे तो बढ़ेंगे अप्रूवल के चांस