दूध-चीनी के बाद प्याज ने रुलाया, 62 रुपये पहुंचा रेट, पेट्रोल-डीजल और LPG हुई महंगी

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • Inflation: प्याज का दाम इस समय 62 रुपये प्रति किलोग्राम दिल्ली में हो गया है
  • पिछले साल के मुकाबले रेट लगभग दोगुना हो चुका है
petrol Diesel price, inflation, Onion rate check details here
इस साल कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर, पेट्रोल और डीजल के साथ चीनी की बढ़ी हुई कीमतों से लोग काफी परेशान हैं।

Inflation: चीनी, दूध, पेट्रोल-डीजल के बाद अब प्याज की बढ़ी हुई कीमतों ने आम-आदमी को परेशान कर दिया है। कंज्यूमर अफेयर्स की वेबसाइट पर दी जानकारी के अनुसार आज 31 अगस्त को दिल्ली में प्याज का दाम 62 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर है। एक साल पहले प्याज 33 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर था। यानी कीमतों में लगभग दोगुना का इजाफा देखने को मिल रहा है। बता दें, पिछले महीने देश की मंडियों में प्याज का औसत दाम 35 रुपये प्रति किलोग्राम था।

दूध का दाम 9 रुपये बढ़ा (Milk Price hike)

मुंबई में दूध के रेट में 9 रुपये प्रति लीटर का इजाफा होने जा रहा है। मौजूदा समय में 93 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से होलसेल मार्केट में दूध बिक रहा है। जोकि 1 सितंबर से हो रही बढ़ोतरी के बाद 102 रुपये प्रति लीटर के स्तर पर पहुंच जाएगा। बता दें, हरा चारा, चूनी आदि की बढ़ी हुई कीमतों को देखते हुए एसोसिएशन ने दूध का दाम बढ़ाने का फैसला किया है।

चीनी ने पहले ही बिगाड़ रखा है जायका (Sugar prices)

इस त्योहारों के सीजन में चीनी की बढ़ी हुई कीमतें पहले से परेशान कर रही हैं। दिल्ली में चीनी का रेट इस समय 62 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर है। एक साल पहले यह 45 रुपये प्रति किलोग्राम था। यानी पिछले एक साल में कीमतों तेज इजाफा हुआ है। सरकार ने घरेलू स्तर पर चीनी की कीमतों को कंट्रोल करने के लिए ड्यूटी फ्री शुगर इम्पोर्ट करने की मंजूरी दे दी है।

सरसों के तेल का रेट भी खुदरा बाजार में 200 रुपये प्रति किलोग्राम के पार पहुंच गया है।

पेट्रोल और डीजल के भी बढ़े दाम (Petrol Diesel price)

युद्ध की वजह से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भी इजाफा देखने को मिला है। 4 साल के बाद मई में एक के एक चार बार पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिली थी। जिसकी वजह से रेट घरेलू स्तर पर 7.5 रुपये प्रति लीटर तक महंगा हो गया है।

एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में भी बढ़ोतरी (LPG Price hike)

LPG सिलेंडर के भी दाम इस साल तेजी के साथ बढ़ें हैं। 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर का रेट इस साल 79 रुपये बढ़ा है। पिछले साल घरेलू सिलेंडर का दाम 8 अप्रैल को 853 रुपये था। जोकि अब दिल्ली में 942 रुपये पर पहुंच गया है।

कॉमर्शियल सिलेंडर का दाम लगभग दोगुना बढ़ा है। 1 दिसंबर 2025 को कॉमर्शियल सिलेंडर का रेट 1580.50 रुपये था। दो बार हुई कटौती के बाद दिल्ली में 2738 रुपये के स्तर पर पहुंच गया।

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh

तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़पर्सनल फाइनेंसदूध-चीनी के बाद प्याज ने रुलाया, ₹62 पहुंचा रेट, पेट्रोल-डीजल और LPG हुई महंगी