HP, Indane और BharatGas के ग्राहकों के पास यह काम करने का आज आखिरी मौका, कल से नहीं पाएगी सिलेंडर की बुकिंग!

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • LPG e-KYC last date: घरेलू सिलेंडर के ग्राहकों को ध्यान देना है कि आज 23 अगस्त ई-केवाईसी की प्रक्रिया को पूरा करने की लास्ट डेट है
  • अगर ई-केवाईसी नहीं होती है तो कल से बुकिंग में दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा

LPG last day to complete ekyc process check
LPG सिलेंडर की ई-केवाईसी करवाने की आज आखिरी तारीख है।

LPG e-KYC last date: इंडेन, एचपी और भारत गैस के ग्राहकों के लिए आज आखिरी मौका है। अगर आपने अबतक ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी नहीं की है तो कल यानी 24 अगस्त से सिलेंडर बुकिंग में समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 23 अगस्त की तारीख को लास्ट डेट तय किया गया है। इससे पहले 16 अगस्त लास्ट डेट थी। लेकिन गैस एजेंसियों पर अचानक भीड़ बढ़ने लगी। जिसके बाद अंतिम तारीख को एक सप्ताह के लिए आगे बढ़ा दिया गया था।

कैसे कर सकते हैं ई-केवाईसी की प्रक्रिया

ई-केवाईसी करने के लिए कई प्रक्रिया अपनाई जा सकती है। पहला विकल्प है कि ऐप डाउनलोड करके आसानी से घर बैठे ही ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरा कर सकते हैं। दूसरा विकल्प है कि आप अपनी नजदीकी गैस एजेंसी पर जाकर ई-केवाईसी की प्रक्रिया को पूरा सकते है।

24 अगस्त से क्या कुछ बदल जाएगा?

इंडियन ऑयल और अन्य ऑयल मार्केटिंग ने साफ कर दिया था कि 16 अगस्त को ई-केवाईसी करने की आखिरी तारीख थी। बाद में अंतिम तारीख में एक हफ्ते इजाफा कर दिया गया था। अगर ई-केवाईसी की प्रक्रिया आज पूरी नहीं होती है तो सब्सिडी रुक सकती है। इसके अलावा बुकिंग भी नहीं होगी।

क्या रद्द हो जाएगा कनेक्शन?

नहीं, ई-केवाईसी ना करने की स्थिति में कनेक्शन रद्द नहीं होगा। हालांकि, प्रक्रिया पूरी ना करने पर सिलेंडर बुकिंग में समस्या आ सकती है। बता दें, एक बार जब ई-केवाईसी की प्रक्रिया आप पूरा कर लेंगे फिर से आपका कनेक्शन बहाल हो जाएगा।

क्यों की जा रही है ई-केवाईसी

ऑयल मार्केटिंग कंपनियों के पास इस समय जो डाटा है वो काफी पुराना है। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्राहकों ने मोबाइल नंबर आदि भी बदल लिया है। इसी डाटा को अपडेट करने के लिए ई-केवाईसी की प्रक्रिया की जा रही है। जिससे ग्राहकों की सही पहचान करना आसान हो जाए। बता दें, कई ग्राहकों के पास एक से अधिक घरेलू सिलेंडर है। तो वहीं एक ही घर में कई कनेक्शन है। इन सबका भी वेरीफीकेशन ई-केवाआईसी की प्रक्रिया के दौरान हो जा रहा है। इससे कंपनियों को कालाबाजारी रोकने में आसानी होगी।

अभी कैसे हो रही है बुकिंग

मौजूदा समय में घरेलू एलपीजी सिलेंडर के लिए सबसे अधिक आवश्यक है रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर का एक्टिव रहना। क्योंकि इसी नंबर से ही बुकिंग की जा सकेगी। बता दें, कंपनियों की तरफ से ओटीपी आएगा। जिसके वेरीफीकेशन पर एलपीजी सिलेंडर आपको मिलेगा। बता दें, मौजूदा समय में गांव में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग 45 दिन और शहरों में 25 दिन पर हो रही है।

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh

तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़पर्सनल फाइनेंसHP, Indane और BharatGas के ग्राहकों के पास यह काम करने का आज आखिरी मौका