सोना हुआ 19000 रुपये महंगा, चांदी का दाम 10673 बढ़ा, क्या ₹1.80 लाख के पार जाएगा गोल्ड?

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • Gold Price Today: सोने और चांदी की कीमतों में फिर से तेजी देखने को मिल रही है
  • अगस्त के महीने में गोल्ड का रेट 19000 रुपये बढ़ चुका है

gold silver rates today
Gold Price Today: सोने का रेट फिर से 162000 रुपये के स्तर को क्रॉस कर गया है।

Gold Price Today: एमसीएक्स गोल्ड की कीमतों में इस महीने अबतक 19000 रुपये की तेजी देखने को मिली है। सोने का दाम मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में लगातार पांचवें हफ्ते बढ़ा है। कीमतों में उछाल के पीछे की वजह यूएस डॉलर के दाम का कम होना है। जिसकी वजह से निवेशकों का ध्यान सोने की तरफ बढ़ा है। यही वजह है सोने के दाम बढ़े हैं। बता दें, इस हफ्ते भले ही क्रूड ऑयल का दाम बढ़ा हो। लेकिन इसके बाद भी अमेरिकी फेड रिजर्व की तरफ से ब्याज दरों में बढ़ोतरी की संभावना काफी कम है। इस माहौल ने भी सोने के दाम में बढ़ोतरी में सहयोग किया है।

सिर्फ सोना ही नहीं, चांदी की कीमतों में भी उछाल देखने को मिल रही है। शुक्रवार को चांदी का रेट 10673 रुपये की उछाल के बाद 248124 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गया था।

एक्सपर्ट्स का क्या कहना है (Gold Outlook)

एनरिच मनी के सीईओ पॉनमुडी आर का कहना है कि मौजूदा समय में गोल्ड के लिए 162500 रुपये से 163000 रुपये का जोन रुकावट भरा है। अगर गोल्ड का रेट 163000 रुपये के करीब जाने में सफल रहा तो यह निश्चित तौर पर 165000 रुपये तक जाएगा।

1 हफ्ते में 8000 रुपये बढ़ा दाम (Gold Rates today)

एमसीएक्स गोल्ड का रेट पिछले एक हफ्ते में 8000 रुपये प्रति 10 ग्राम बढ़ा है। जिसके बाद मल्टीकमोडिटी एक्सचेंज पर सोने का दाम 162438 रुपये के स्तर पर पहुंच गया है। अगस्त में गोल्ड की कीमतों में 13.30 प्रतिशत या फिर 19000 रुपय प्रति दस ग्राम बढ़ गया है। बता दें, 2026 में सोने की कीमतों में अबतक 20 प्रतिशत की उछाल देखने को मिली है।

हालिया तेजी की वजह से गोल्ड ने गिरावट के दौरान हुए नुकसान को रिकवर कर लिया है। एक बार फिर से दाम रिकॉर्ड हाई 180779 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर के करीब पहुंच गया है। मौजूदा समय में रिकॉर्ड हाई की तुलना में सोने का दाम अपने उच्चतम स्तर से 10 प्रतिशत कम है। इस महीने की शुरुआत में रिकॉर्ड की तुलना में गोल्ड 21 प्रतिशत सस्ता था।

तीन महीने के न्यूनतम स्तर पर डॉलर

गोल्ड के लिए अच्छी बात यह है डॉलर का दाम लगातार कम हुआ है। यूएस डॉलर का मौजूदा रेट इस समय तीन महीने के न्यूनतम स्तर के करीब है। पिछले हफ्ते बुधवार को कीमतें काफी नीचे चली गई थी। इसके अलावा गवर्नमेंट बायबैक की काफी पुरानी योजना पर यूएस ट्रेजरी का आगे बढ़ने का प्लान है। अगर ऐसा हुआ तो डॉलर पर दबाव बढ़ेगा। जोकि गोल्ड की तेजी के लिए मुफीद रहेगा।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। सोने और चांदी की कीमतों में उछाल के पीछे की वजह कई कारण होते हैं। यहां प्रस्तुत एक्सपर्ट्स के विचार निजी हैं। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर सोने और चांदी की कीमतों में निवेश करने की सलाह नहीं देता है।)

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh

तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़पर्सनल फाइनेंससोना हुआ 19000 रुपये महंगा, चांदी का दाम 10673 बढ़ा