FD Rules: 1 अक्टूबर से बदलेगा एफडी का खेल! बैंक हर दिन बताएंगे ब्याज, आम लोगों पर पडे़गा असर

लाइव हिन्दुस्तान
share

मुख्य बातें

  • अगर आपकी जमा पूंजी बैंक एफडी में है तो 1 अक्टूबर 2026 से जुड़े इन नए नियमों को नजरअंदाज मत कीजिए
  • खासकर अगर आपने बड़ी रकम एफडी में लगा रखी है, क्योंकि RBI ने 3 करोड़ रुपये या उससे ज्यादा के बल्क डिपॉजिट को लेकर नियमों में बदलाव किया है

FD Rates
FD Rules: 1 अक्टूबर से बदलेगा एफडी का खेल

अगर आपकी जमा पूंजी बैंक एफडी में है तो 1 अक्टूबर 2026 से जुड़े इन नए नियमों को नजरअंदाज मत कीजिए। खासकर अगर आपने बड़ी रकम एफडी में लगा रखी है, क्योंकि RBI ने 3 करोड़ रुपये या उससे ज्यादा के बल्क डिपॉजिट को लेकर नियमों में बदलाव किया है। अब बैंकों को ऐसे डिपॉजिट की ब्याज दरों की जानकारी रोजाना तय समय पर अपनी वेबसाइट पर देनी होगी। इतना ही नहीं, एक ही बैंक में एक ही दिन और समान शर्तों पर जमा रकम के लिए अलग-अलग शाखाओं में अलग ब्याज दर देने की गुंजाइश भी कम होगी। यानी बड़े एफडी निवेशकों के लिए 1 अक्टूबर से बैंक की ब्याज दरों पर नजर रखना पहले से ज्यादा जरूरी हो जाएगा।

1 अक्टूबर से बैंक को रोज बताना होगा ब्याज

नए नियमों के तहत बैंकों को जमा पर लागू ब्याज दरों की जानकारी अपनी वेबसाइट पर पहले से उपलब्ध करानी होगी। खासकर बल्क डिपॉजिट की ब्याज दरों को बैंक को हर कारोबारी दिन सुबह 10 बजे तक वेबसाइट पर अपडेट करना होगा। इसके लिए 10 मिनट की ग्रेस पीरियड होगी, यानी अधिकतम 10:10 बजे तक जानकारी अपडेट करनी होगी। इस बदलाव से बड़े निवेशकों को यह समझने में आसानी होगी कि उस दिन बैंक कितनी ब्याज दर ऑफर कर रहा है। यानी एफडी कराने से पहले बैंक की वेबसाइट पर जाकर रेट देखना ज्यादा जरूरी हो सकता है।

एक ही दिन एफडी, तो ब्रांच बदलने पर रेट बदलेगा?

RBI के नए नियमों के मुताबिक, एक ही बैंक में समान रकम और समान शर्तों पर एक ही दिन स्वीकार किए गए डिपॉजिट पर अलग-अलग शाखाओं में अलग ब्याज दर देने की गुंजाइश नहीं होगी। यानी ऐसा नहीं होना चाहिए कि एक शाखा में ग्राहक को किसी एफडी पर एक रेट मिले और उसी दिन समान रकम और समान अवधि के लिए दूसरी शाखा में कोई दूसरा रेट बताया जाए। इससे ग्राहकों को बैंक की अलग-अलग शाखाओं के बीच ब्याज दर को लेकर होने वाली उलझन कम करने में मदद मिलेगी।

इन ग्राहकों को खास ध्यान देना होगा

सबसे पहले यह समझना जरूरी है कि बल्क डिपॉजिट आम छोटी एफडी से अलग होता है। अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों के मामले में 3 करोड़ रुपये और उससे ज्यादा की एकल टर्म डिपॉजिट को बल्क डिपॉजिट माना जाता है। ऐसे डिपॉजिट पर बैंक अलग-अलग ब्याज दर ऑफर कर सकते हैं। नए नियमों के तहत उन्हें इन दरों को ज्यादा स्पष्ट और तय तरीके से बताना होगा। इसलिए जिन लोगों की बड़ी रकम एफडी में है, उनके लिए 1 अक्टूबर के बाद बैंक की वेबसाइट पर उपलब्ध ब्याज दरों को देखना और अलग-अलग विकल्पों की तुलना करना ज्यादा अहम हो जाएगा।

3 करोड़ से कम की एफडी है तो क्या टेंशन?

अगर आपकी एफडी 3 करोड़ रुपये से कम की है तो इन नए बदलावों का सीधा असर आमतौर पर सीमित रहने की उम्मीद है। आपकी मौजूदा एफडी का ब्याज सिर्फ इन नियमों की वजह से अचानक बदल जाएगा, ऐसा नहीं है।

Sheetal

लेखक के बारे में

Sheetal
शीतल को पत्रकारिता में 15 सालों का अनुभव है। पर्सलन फाइनेंस, गोल्ड, सिल्वर, कारोबारी सफर और स्टार्टअप की खबरें लिखती हैं। अमर उजाला से अपने करियर की शुरुआत की। अब तक इकोनॉमिक टाइम्स हिंदी, भास्कर, लाइव हिन्दुस्तान और मनीकंट्रोल हिंदी (Network18) में काम किया है। अब लाइव हिन्दुस्तान में बतौर असिस्टेंट एडिटर खबरें आप तक पहुंचाने का काम कर रही हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़पर्सनल फाइनेंसFD Rules: 1 अक्टूबर से बदलेगा एफडी का खेल! बैंक हर दिन बताएंगे ब्याज