8th Pay Commission: 5 साल पर लगे नया चयन वेतन, फैमिली यूनिट भी 5 करने की मांग; अब चंडीगढ़ मीटिंग पर निगाह

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • 8th Pay Commission latest Updates: 8वें पे कमीशन से हर साल में 5 साल में चयन वेतन की मांग हो रही है
  • मौजूदा समय में यह पीरियड 10 साल का है

8th pay commission latest update
8th Pay Commission: 8वें पे कमीशन की अगली मीटिंग चंडीगढ़ में है।

8th Pay Commission latest Updates: 8वें वेतन आयोग की लगातार तीन दिन की मीटिंग समाप्त हो चुकी है। 7-8 सितंबर को पे कमीशन की मीटिंग चेन्नई में थी। 9 अगस्त को मीटिंग पुडुचेरी में हुई। अब 16, 17 और 18 सितंबर को पे कमीशन की बैठक चंडीगढ़ में होने जा रही है। यह मीटिंग भी काफी अहम है। बता दें, नवंबर 2025 में पे कमीशन के गठन के बाद आयोग अबतक देश के अलग-अलग हिस्सों में कई मीटिंग कर चुका है। दिल्ली, लखनऊ, कोलकाता, भुवनेश्वर, श्रीनगर, जम्मू में पहली ही आयोग की बैठक हो चुकी है।

5 साल में चयन वेतन मान की मांग (8th Pay Commission News)

आयोग की बैठक में कर्मचारियो की तरफ से कई मांगे की जा रही है। फिटमेंट फैक्टर, डीए के अलावा जिसपर फोकस अधिक है वह Modified Assured Career Progression सामान्य बोल-चाल की भाषा में चयन वेतन मांग की है। मौजूदा समय में कर्मचारियों को हर 10 साल की नौकरी के बाद इसका लाभ मिलता है। आयोग की मीटिंग में इसे 5 साल पर करने की मांग हो रही है। अगर ऐसा होता है तो कर्मचारियों को बहुत लाभ मिलेगा।

डीए को लेकर भी बड़ी डिमांड (8th Pay Commission DA demand)

केंद्रीय कर्मचारियों के संगठनों की मांग है जब डीए 25 प्रतिशत हो जाए तब इसका मर्जर बेसिक पे में कर दिया जाए। इसके अलावा साल में दो नहीं चार बार डीए में बढ़ोतरी है। बता दें, इस समय केंद्रीय कर्मचारियों को 62 प्रतिसत महंगाई भत्ता मिल रहा है।

फैमिली यूनिट को 5 किया जाए (8th Pay Commission Family unit)

संगठनों ने फैमिली यूनिट भी बढ़ाने की मांग कर दी है। मौजूदा में यानी 7वें पे कमीशन के दौरान फैमिली यूनिट को 3 रखा गया है। इससे 5 करने की मांग हो रही है। अगर ऐसा हुआ तो कर्मचारियों का बेसिक पे पहले की तुलना में और अधिक हो जाएगा। बता दें, कर्मचारी संगठनों का कहना है कि समय के साथ माता-पिता को भी इससे जोड़ा जाए।

फिटमेंट फैक्टर

8वें वेतन आयोग से जिस विषय पर सबसे अधिक बात अबतक हुई होगी वह फिटमेंट फैक्टर है। कुछ कर्मचारी संगठनों ने 3.83 फिटमेंट फैक्टर रखने की मांग की है। जोकि 7वें पे कमीशन के 2.57 फिटमेंट फैक्टर की तुलना में भी अधिक है। हालांकि, आयोग ने अभी तक फिटमेंट फैक्टर को लेकर कोई भी आधिकारिक ऐलान नहीं किया है।

HRA पर भी जोर

कर्मचारियों का कहना है कि मौजूदा एचआरए पर्याप्त नहीं है। खासकर दिल्ली और मुंबई जैसे शहरों के लिए तो इस एचआरए में व्यवस्था करना काफी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में इसे भी पहले की तुलना में अधिक करने की मांग हो रही है।

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh

तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़पर्सनल फाइनेंस5 साल पर लगे नया चयन वेतन, फैमिली यूनिट भी 5 करने की मांग