20 साल का होम लोन 12 साल में होगा खत्म! EMI की ये ट्रिक बचाएगी लाखों रुपये

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • Home Loan EMI: अपना घर खरीदना हर इंसान का सपना होता है
  • लेकिन इसके साथ आने वाली 20 से 30 साल की लंबी होम लोन ईएमआई (EMI) एक बड़ा मानसिक और फाइनेंशियल बोझ बन जाता है
Home Loan EMI
20 साल का होम लोन 12 साल में होगा खत्म

Home Loan EMI: अपना घर खरीदना हर इंसान का सपना होता है। लेकिन इसके साथ आने वाली 20 से 30 साल की लंबी होम लोन ईएमआई (EMI) एक बड़ा मानसिक और फाइनेंशियल बोझ बन जाता है। होम लोन एक ऐसा कर्ज है जिसमें मूलधन से ज्यादा पैसा ब्याज में चला जाता है। हालांकि, सही फाइनेंशियल योजना और थोड़े अनुशासन से आप अपने लोन का पीरियड लगभग आधा कर सकते हैं और लाखों रुपये का ब्याज बचा सकते हैं। यदि आपके पास होम लोन चल रहा है, तो इस बोझ को समय से पहले खत्म करने के लिए इन टिप्स का इस्तेमाल जरूर करें।

1. हर साल 1 एक्स्ट्रा ईएमआई (EMI) का पेमेंट करें

अगर आप साल में सिर्फ एक एक्स्ट्रा ईएमआई का पेमेंट प्री-पेमेंट के तौर पर करते हैं, तो इससे आपके लोन के पीरियड में कई सालों की कमी आएगी। यह तरीका मूलधन (Principal Amount) को तेजी से घटाता है, जिससे आगे लगने वाला ब्याज कम हो जाता है।

2. सालाना ईएमआई में 5% या 10% की बढ़ोतरी करें

जैसे-जैसे आपकी सैलरी या बिजनेस की कमाई बढ़ती है, वैसे-वैसे अपनी ईएमआई के अमाउंट को भी 5% से 10% बढ़ा दें। हर साल ईएमआई में की गई यह छोटी सी बढ़ोतरी आपके 20 साल के लोन को 12 से 13 साल में ही खत्म कर सकती है।

3. बोनस और एक्स्ट्रा इनकम का करें इस्तेमाल

कंपनी से मिलने वाला सालाना बोनस, टैक्स रिफंड या किसी अन्य निवेश से मिलने वाले रिटर्न को गैर-जरूरी खर्चों में उड़ाने के बजाय लोन प्री-पेमेंट में लगाएं। जब भी हाथ में एक साथ रकम आए, उसका एक बड़ा हिस्सा सीधे होम लोन खाते में जमा कर दें।

4. होम लोन बैलेंस ट्रांसफर (HLBT) का विकल्प चुनें

अगर आपका मौजूदा बैंक आपको ज्यादा ब्याज दर पर लोन दे रहा है और बाजार में दूसरे बैंक कम ब्याज दर की ऑफर कर रहे हैं, तो लोन ट्रांसफर कराने पर विचार करें। ब्याज दर में महज 0.50% की कमी भी आपके लाखों रुपये बचा सकती है।

5. फ्लोटिंग रेट लोन का फायदा उठाएं

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के नियमों के अनुसार फ्लोटिंग ब्याज दर वाले होम लोन पर कोई प्री-पेमेंट पेनाल्टी नहीं लगती है। इसलिए जब भी सेविंग हो बिना किसी डर के लोन अकाउंट में पैसा जमा करते रहें।

होम लोन को जल्दी खत्म करने के लिए केवल ज्यादा कमाने की जरूरत नहीं है, बल्कि सही फाइनेंशियल मैनेजमेंट की जरूरत है। अपनी ईएमआई में थोड़ा-थोड़ा इजाफा और सही समय पर प्री-पेमेंट करके आप न केवल कर्ज से मुक्त हो सकते हैं, बल्कि अपने फ्यूचर के लिए सेविंग भी कर सकते हैं।

Sheetal

लेखक के बारे में

Sheetal
शीतल को पत्रकारिता में 15 सालों का अनुभव है। पर्सलन फाइनेंस, गोल्ड, सिल्वर, कारोबारी सफर और स्टार्टअप की खबरें लिखती हैं। अमर उजाला से अपने करियर की शुरुआत की। अब तक इकोनॉमिक टाइम्स हिंदी, भास्कर, लाइव हिन्दुस्तान और मनीकंट्रोल हिंदी (Network18) में काम किया है। अब लाइव हिन्दुस्तान में बतौर असिस्टेंट एडिटर खबरें आप तक पहुंचाने का काम कर रही हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़पर्सनल फाइनेंस20 साल का होम लोन 12 साल में होगा खत्म! EMI की ये ट्रिक बचाएगी लाखों रुपये