PepsiCo के लिए बॉटलिंग करने वाली कंपनी के शेयरों पर एक्सपर्ट्स मेहरबान, बोले ₹600 जाएगा भाव

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • पेप्सिको (PepsiCo) के लिए बॉटलिंग करने वाली कंपनी वरुण बेवरेजेज (Varun Beverages) के शेयर इस साल 600 रुपये के लेवल तक पहुंच सकते है
  • यह विश्वास ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म Goldman Sachs को है
PepsiCo के लिए बॉटलिंग करने वाली कंपनी के शेयरों पर एक्सपर्ट्स मेहरबान, बोले ₹600 जाएगा भाव

पेप्सिको (PepsiCo) के लिए बॉटलिंग करने वाली कंपनी वरुण बेवरेजेज (Varun Beverages) के शेयर इस साल 600 रुपये के लेवल तक पहुंच सकते है। यह विश्वास ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म Goldman Sachs को है। बिजनेस टुडे की रिपोर्ट के अनुसार ब्रोकरेज हाउस का मानना है कि कंपनी के शेयरों की कीमतों में 25 प्रतिशत की बढ़ोतरी की क्षमता है। सोमवार को यह स्टॉक बढ़त के साथ 490.10 रुपये के लेवल पर खुला था। मंगलवार को दिन में यह स्टॉक 1.80 प्रतिशत की तेजी के बाद 491.75 रुपये के लेवल पर पहुंच गया।

ब्रोकरेज हाउस का कहना है कि Varun Beverages का सीएजीआर सेक्टर के औसत से अधिक का है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि भारत का रेडी टू ड्रिंक मार्केट तेजी के साथ बढ़ रहा है। ऐसे में इस कंपनी के पास वो क्षमता है कि वह इस मौके का उपयोग कर पाए।

शेयर बाजार में कैसा रहा है कंपनी का प्रदर्शन?

Varun Beverages का मार्केट कैप 1.63 लाख करोड़ रुपये का रुपये का है। पिछले 3 महीने के दौरान कंपनी के शेयरों की कीमतों में 8 प्रतिशत की तेजी आई है। हालांकि, एक साल से शेयरों को होल्ड करने वाले निवेशकों को अबतक 19 प्रतिशत का घाटा है। कंपनी का 52 वीक हाई 682.84 रुपये और 52 वीक लो लेवल 419.40 रुपये है।

भले ही यह साल Varun Beverages के शेयरों के प्रदर्शन के लिहाज से कठिन रहा है। लेकिन इसके बाद भी 2 साल में स्टॉक 42 प्रतिशत, 3 साल में 232 प्रतिशत और 5 साल में 815 प्रतिशत बढ़ा है।

कंपनी का नेट प्रॉफिट कितना रहा है?

मार्च तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 731.30 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर कंपनी के नेट प्रॉफिट में 33.45 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। रेवन्यू की बात करें तो मार्च तिमाही में यह 5680 करोड़ रुपये रहा है। साल दर साल के आधार पर कंपनी के रेवन्यू में 29 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।

बोर्ड ने तिमाही नतीजों के साथ डिविडेंड देने का भी ऐलान किया था। कंपनी ने एक शेयर पर 0.50 रुपये का डिविडेंड देने का फैसला किया था। इसके लिए रिकॉर्ड डेट 7 मई था।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला करें। यहां प्रस्तुत एक्सपर्ट्स के विचार निजी हैं। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।)

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh

तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।

और पढ़ें
बिजनेस न्यूज, आज के पेट्रोल और डीजल के दाम, शेयर बाजार की ताज़ा खबरें, आईटीआर न्यूज से जुड़ी जरूरी जानकारी पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।