Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Pension rule should daughters name be deleted from family details of pensioner modi govt clarifies
पेंशन पर बड़ी राहत, सरकार ने जारी की स्पष्टीकरण, केंद्रीय कर्मचारियों के लिए जरूरी खबर

पेंशन पर बड़ी राहत, सरकार ने जारी की स्पष्टीकरण, केंद्रीय कर्मचारियों के लिए जरूरी खबर

संक्षेप:

DoPPW के कार्यालय ज्ञापन में कहा गया है कि हर सरकारी कर्मचारी या पेंशनभोगी को अपने परिवार के सभी सदस्यों का विवरण देना अनिवार्य है, चाहे वे पारिवारिक पेंशन के पात्र हों या नहीं।

Nov 12, 2025 05:17 pm ISTVarsha Pathak लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Pension Rule: केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए एक अहम स्पष्टीकरण जारी करते हुए पेंशन और पेंशनभोगी कल्याण विभाग (DoPPW) ने साफ कहा है कि बेटी का नाम पारिवारिक पेंशन की पारिवारिक सूची से हटाया नहीं जाएगा। विभाग ने यह स्पष्टीकरण ऐसे समय में जारी किया है जब कई मामलों में सेवानिवृत्ति के बाद कर्मचारियों की पारिवारिक सूची से बेटियों के नाम हटाए जाने की शिकायतें प्राप्त हुई थीं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

क्या कहा गया है DoPPW के निर्देश में?

DoPPW के कार्यालय ज्ञापन में कहा गया है कि हर सरकारी कर्मचारी या पेंशनभोगी को अपने परिवार के सभी सदस्यों का विवरण देना अनिवार्य है, चाहे वे पारिवारिक पेंशन के पात्र हों या नहीं। विभाग ने स्पष्ट किया, 'जैसे ही किसी सरकारी कर्मचारी द्वारा निर्धारित प्रारूप (प्रोफॉर्मा) में बेटी का नाम परिवार के सदस्य के रूप में सूचित कर दिया जाता है, वह परिवार की सदस्य मानी जाएगी। इसलिए बेटी का नाम परिवार के सदस्यों के विवरण से हटाया नहीं जाएगा। परिवार पेंशन की पात्रता का निर्णय पेंशनर या परिवार पेंशनर के निधन के बाद, नियमों के अनुसार किया जाएगा।' इसका मतलब यह है कि बेटी का नाम सूची में बना रहेगा, भले ही वह उस समय परिवार पेंशन के लिए पात्र न हो। पात्रता की जांच केवल पेंशनर के निधन के बाद की जाएगी।

यह नियम किस प्रावधान के अंतर्गत आता है?

यह प्रावधान केंद्रीय सिविल सेवा (पेंशन) नियम, 2021 [CCS (Pension) Rules, 2021] के नियम 50(15) के अंतर्गत आता है। इस नियम के अनुसार, जैसे ही कोई व्यक्ति सरकारी सेवा में प्रवेश करता है, उसे अपने परिवार के सभी सदस्यों की जानकारी- जैसे कि पति/पत्नी, बच्चे, माता-पिता, और विकलांग भाई-बहन, देना अनिवार्य है, चाहे वे पारिवारिक पेंशन के पात्र हों या न हों।

परिवार पेंशन के दावे से संबंधित विशेष प्रावधान

यदि किसी मृत सरकारी कर्मचारी के परिवार के किसी सदस्य का नाम Form 4 या कार्यालय रिकॉर्ड में उपलब्ध नहीं है, तो भी उस सदस्य का पेंशन दावा अस्वीकार नहीं किया जाएगा, बशर्ते कि कार्यालय यह सुनिश्चित कर ले कि वह सदस्य नियमों के अनुसार पात्र है।

कौन पात्र नहीं है?

DoPPW ने यह भी स्पष्ट किया है कि यह नियम उन सरकारी कर्मचारियों पर लागू नहीं होता जो पहले सिविल या सैन्य सेवा से सेवानिवृत्त होकर पुनः नियुक्त हुए हैं और जिनके लिए इस नई सेवा के तहत कोई नई पेंशन या ग्रेच्युटी देय नहीं है।

Varsha Pathak

लेखक के बारे में

Varsha Pathak
वर्षा पाठक बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर करीब 2 साल से हिन्दुस्तान डिजिटल से जुड़ी हुई हैं। मूल रूप से मधुबनी (बिहार) की रहने वाली वर्षा लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस सेक्शन के लिए खबरें लिखती हैं। उन्हें बिजनेस सेक्शन के अलग-अलग जॉनर की खबरों की समझ है। इसमें स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, यूटिलिटी आदि शामिल हैं। करीब 7 साल से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय वर्षा ने यहां से पहले दैनिक भास्कर और नेटवर्क 18 में बतौर कंटेंट राइटर काम किया है। उन्हें रिपोर्टिंग का भी अनुभव है। करियर की छोटी अवधि में ही वर्षा के काम की ना सिर्फ सराहना हुई है बल्कि सम्मानित भी किया गया है। वर्षा ने जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता में डिप्लोमा की डिग्री ली। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।