सोमवार को फोकस में रहेंगे पेनी स्टॉक, कंपनी का घाटा हुआ कम, रेवन्यू में इजाफा
मुख्य बातें
- Penny Stocks: जी मीडिया कारपोरेशन (Zee Media Corporation) ने तिमाही नतीजों का ऐलान कर दिया है
- कंपनी का घाटा आधा हो गया है
- सोमवार को कंपनी के शेयर फोकस में रहेंगे

Penny Stocks: पेनी स्टॉक जी मीडिया कारपोरेशन (Zee Media Corporation) के शेयर सोमवार को फोकस में रहेंगे। कंपनी ने मार्च तिमाही के नतीजों का ऐलान कर दिया है। कंपनी का घाटा सालाना आधार पर कम हो गया है।
कंपनी का घाटा हुआ कम
जी मीडिया कारपोरेशन (Zee Media Corporation) ने तिमाही नतीजों की जानकारी देते हुए बताया है कि 31 मार्च 2026 को समाप्त हुए क्वार्टर में कुल नेट लॉस 14.32 करोड़ रुपये रहा है। एक साल पहले इसी मार्च तिमाही में कंपनी को 22.68 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। Zee Media Corporation का घाटा भले ही कम हो गया है। लेकिन कंपनी को रेवन्यू के मोर्चे पर झटका लगा है।
Zee Media Corporation का खर्च भी हुआ कम
जनवरी से मार्च 2026 कंपनी का रेवन्यू 112.55 करोड़ रुपये रहा है। एक साल पहले कंपनी का रेवन्यू 117.48 करोड़ रुपये कंपनी का रेवन्यू रहा था। यानी सालाना आधार पर Zee Media Corporation का रेवन्यू कम हो गया है। बता दें, कंपनी के लिए अच्छी बात यह है कि खर्च में गिरावट देखने को मिली है। जनवरी से मार्च क्वार्टर के दौरान कंपनी का कुल खर्च 142.02 करोड़ रुपये रहा है। एक साल पहले मार्च तिमाही में कंपनी का खर्च 155 करोड़ रुपये रहा था।
पूरे वित्त वर्ष के दौरान कंपनी का प्रदर्शन? (Zee Media Corporation Revenue)
Zee Media Corporation का वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान 16.93 करोड़ रुपये रहा था। वित्त वर्ष 2025 में कंपनी का नेट लॉस 100.33 करोड़ रुपये रहा है। पूरे वित्त वर्ष के दौरान कंपनी का रेवन्यू 571.53 करोड़ रुपये रहा था। इसके पहले वित्त वर्ष के दौरान कंपनी का रेवन्यू 454.88 करोड़ रुपये रहा था। यानी सालाना आधार पर कंपनी के रेवन्यू में 26 प्रतिशत का इजाफा हुआ है।
शेयरों का प्रदर्शन कैसा? (Zee Media Corporation Share Perfromance)
शुक्रवार को कंपनी के शेयर 0.24 प्रतिशत की गिरावट के बाद बीएसई में 8.40 रुपये के स्तर पर बंद हुए थे। पिछले एक साल में Zee Media Corporation के शेयरों की कीमतों में 39 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। दो साल में कंपनी के शेयरों का भाव 40 प्रतिशत गिरा है। बता दें, बीते 5 साल में इस पेनी स्टॉक की कीमतों में 1.11 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है।
10 साल में Zee Media Corporation के शेयरों का दाम 57 प्रतिशत लुढ़क चुका है। जबकि इस दौरान सेंसेक्स इंडेक्स में 180 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)
लेखक के बारे में
Tarun Pratap Singhतरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।
शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।
अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।
दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।
विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।


