Penny Stocks: सोमवार को इस पेनी स्टॉक पर रखिएगा नजर, इस खबर के बाद हलचल की उम्मीद, कीमत 5 रुपये से कम
Penny Stocks: सोमवार को पेनी स्टॉक नंदन डेनिम के शेयर फोकस में रहेंगे। कंपनी के बोर्ड ने ओपेरा वायु में हिस्सेदारी खरीदने की मंजूरी दे दी है। बता दें, कंपनी के शेयरों का भाव 5 रुपये से भी कम का है।

Penny Stocks: पेनी स्टॉक नंदन डेनिम लिमिटेड (Nandan Denim) के शेयर कल यानी सोमवार को फोकस में रहेंगे। कंपनी ने दी जानकारी में बताया है कि उन्होंने ओपेरा वायु (नर्मदा) प्राइवेट लिमिटेड में हिस्सा खरीदा है। इस खबर के सामने आने के बाद अब कल पेनी स्टॉक में हलचल देखने को मिल सकता है।
6.1% नंदन डेनिम लिमिटेड ने खरीदा (Nandan Denim News)
स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी में Nandan Denim ने बताया है कि बोर्ड ने ओपेरा वायु (नर्मदा) प्राइवेट लिमिटेड में 6.1 प्रतिशत हिस्सा खरीदने के लिए अप्रूवल दे दिया है। इस डील के अनुसार नंदन डेनिम 40020960 रुपये का निवेश करेगी। जिसके जरिए कंपनी 10 रुपये के फेस वैल्यू वाले 4002096 शेयर खरीदेगी।
शेयरों का प्रदर्शन कैसा रहा है? (Nandan Denim Stock Return)
शुक्रवार को बाजार के बंद होने के समय पर Nandan Denim के स्टॉक 1.89 प्रतिशत की तेजी के साथ 2.69 रुपये के लेवल पर बंद हुआ था। पिछले एक महीने के दौरान कंपनी के शेयरों की कीमतों में 19 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली है। हालांकि, इसके बाद भी पेनी स्टॉक एक साल में स्टॉक 33 प्रतिशत गिरा है। इस दौरान कंपनी का 52 वीक हाई 4.41 रुपये और 52 वीक लो लेवल 1.80 रुपये है। इस कंपनी का मार्केट कैप 387.76 करोड़ रुपये का है।
दो साल में पेनी स्टॉक की कीमत में 38.30 प्रतिशत गिरा है। हालांकि, इसके बाद भी तीन साल में कंपनी ने पोजीशनल निवेशकों को 23.96 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। बता दें, 5 साल में पेनी स्टॉक 163 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। इस दौरान सेंसेक्स इंडेक्स में 60.74 प्रतिशत की तेजी आई है।
2024 में हुआ था शेयरों का बंटवारा (Nandan Denim Stock Split Updates)
Nandan Denim के शेयरों का बंटवारा 2024 में हुआ था। कंपनी के शेयरों का बंटवारा तब 10 हिस्सों में हुआ था। जिसके बाद कंपनी के शेयरों की फेस वैल्यू 10 रुपये से घटकर 1 रुपये प्रति शेयर हो गया था। 2022 में कंपनी ने निवेशकों को बोनस शेयर दिया था। तब इस पेनी स्टॉक ने 1 शेयर पर 2 शेयर फ्री दिए थे।
Nandan Denim ने आखिरी बार निवेशकों को 2019 में डिविडेंड दिया था। तब योग्य निवेशकों को एक शेयर पर 0.50 रुपये का डिविडेंड दिया था। बता दें, दिसंबर तिमाही के शेयरहोल्डिंग के अनुसार कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 51.01 प्रतिशत है। वहीं, पब्लिक के पास 48.99 प्रतिशत हिस्सा है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
लेखक के बारे में
Tarun Pratap Singhतरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।
शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।
अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।
दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।
विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।


