Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Penny stock Vantage Knowledge Academy Ltd share crash 98 percent in ytd price 1 rupees
₹76 से टूटकर ₹1 पर आ गया यह शेयर, 1 साल के भीतर ही 98% का नुकसान, लगातार गिरावट

₹76 से टूटकर ₹1 पर आ गया यह शेयर, 1 साल के भीतर ही 98% का नुकसान, लगातार गिरावट

संक्षेप:

इस शेयर का एक समय मल्टीबैगर रिटर्न रहा था। फरवरी और मार्च 2025 में 2:1 बोनस शेयर इश्यू के बाद इसकी कीमत ₹44–₹45 तक पहुंच गई थी। तब से इसमें लगातार गिरावट है। दिसंबर 2025 में इस शेयर की कीमत लगभग ₹1.52 प्रति शेयर है।

Dec 07, 2025 07:55 pm ISTVarsha Pathak लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Penny Stock: पेनी स्टॉक वैंटेज नॉलेज अकादमी लिमिटेड (Vantage Knowledge Academy Ltd) के शेयर इस साल अब तक निवेशकों का तगड़ा नुकसान करा दिया है। कंपनी के शेयर इस साल YTD में अब तक 98% तक टूट गए हैं। इस दौरान इसकी कीमत 76 रुपये (जो कि 10 जनवरी का बंद प्राइस है) से गिरकर 1.52 रुपये पर आ गया है। बीते शुक्रवार को कंपनी के शेयर में 5 पर्सेंट का लोअर सर्किट लगा था और यह 1.52 रुपये पर आ गया था। हालांकि, इससे पहले इस शेयर ने अपने निवेशकों का मुनाफा भी कराया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बोनस शेयर भी दे चुकी है कंपनी

इस शेयर का एक समय मल्टीबैगर रिटर्न रहा था। फरवरी और मार्च 2025 में 2:1 बोनस शेयर इश्यू के बाद इसकी कीमत ₹44–₹45 तक पहुंच गई थी। तब से इसमें लगातार गिरावट है। दिसंबर 2025 में इस शेयर की कीमत लगभग ₹1.52 प्रति शेयर है। रिपोर्ट बताती है कि इस दौरान पिछले 6 महीने में करीब 85% की गिरावट आई है। कुल मिलाकर, जो निवेशक पहले सस्ते दाम पर खरीद चुके थे और बोनस-शेयर के समय बेच दिए थे, उन्हें अच्छा रिटर्न मिला। लेकिन अब शेयर बहुत गिर चुका है और यदि किसी ने हाल में खरीदा है, तो यह भारी घाटे का कारण बन सकता है।

क्या होता है पेनी स्टॉक

बता दें कि पेनी स्टॉक उन कंपनियों के शेयर होते हैं जिनकी शेयर कीमत बहुत कम होती है। अक्सर ₹10 या उससे नीचे। ये शेयर आमतौर पर छोटे-कैप कंपनियों के होते हैं। पेनी स्टॉक में निवेश कर लोगों को कभी–कभी तेजी से बड़ा मुनाफा हो जाता है, लेकिन साथ ही जोखिम और अस्थिरता भी बहुत ज्यादा होती है। छोटे कारोबार, कम वित्तीय मजबूती, और बाजार की अफवाहों से यह शेयर ऊपर–नीचे हो सकते हैं। कंपनी पर कर्ज लगभग नहीं दिख रहा है। रिपोर्ट में कहा गया है कि पिछले 5 सालों से कंपनी का कोई कर्ज नहीं है। लेकिन 2025 में कंपनी की बिक्री में कमी दिखाई गई।

Varsha Pathak

लेखक के बारे में

Varsha Pathak
वर्षा पाठक बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर करीब 2 साल से हिन्दुस्तान डिजिटल से जुड़ी हुई हैं। मूल रूप से मधुबनी (बिहार) की रहने वाली वर्षा लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस सेक्शन के लिए खबरें लिखती हैं। उन्हें बिजनेस सेक्शन के अलग-अलग जॉनर की खबरों की समझ है। इसमें स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, यूटिलिटी आदि शामिल हैं। करीब 7 साल से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय वर्षा ने यहां से पहले दैनिक भास्कर और नेटवर्क 18 में बतौर कंटेंट राइटर काम किया है। उन्हें रिपोर्टिंग का भी अनुभव है। करियर की छोटी अवधि में ही वर्षा के काम की ना सिर्फ सराहना हुई है बल्कि सम्मानित भी किया गया है। वर्षा ने जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता में डिप्लोमा की डिग्री ली। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।