पस्त बाजार में ₹3 वाले शेयर को खरीदने की लूट, 54 साल पुराने ग्रुप की है कंपनी

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • नंदन डेनिम ने जून तिमाही के दौरान शानदार परफॉर्मेंस दिखाया
  • ऑपरेशन से होने वाली आय में भारी गिरावट के बावजूद इसका नेट प्रॉफिट बढ़ा है

sensex
टेक्स्टाइल सेक्टर की कंपनी के शेयर में बड़ा उछाल

Penny stock return: बाजार में भारी गिरावट के बीच सोमवार को पेनी कैटेगरी के नंदन डेनिम के शेयर को खरीदने की लूट मच गई। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन इस शेयर में 9% की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इंट्रा-डे के दौरान शेयर 3.08 रुपये प्रति शेयर के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। इसी के साथ शेयर अपने 52 हफ्ते हाई के करीब पहुंच गया है।

बता दें कि पिछले साल सितंबर महीने में टेक्सटाइल कंपनी के शेयर 3.74 रुपये पर था। वहीं, शेयर के 52 हफ्ते का लो 1.80 रुपये है। इस पेनी स्टॉक में 1 हफ्ते के दौरान लगभग 6%, एक महीने में 29%, तीन महीने में 15% और छह महीने में 22% की बढ़त दर्ज की गई है। हालांकि, पिछले एक साल में इसमें 13% की गिरावट आई है।

कैसे रहे तिमाही नतीजे

नंदन डेनिम ने जून तिमाही के दौरान शानदार परफॉर्मेंस दिखाया। ऑपरेशन से होने वाली आय में भारी गिरावट के बावजूद इसका नेट प्रॉफिट बढ़ा है। जून तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 31.8% बढ़कर ₹14.80 लाख हो गया।

हालांकि, ऑपरेशन से होने वाली आय 40.6% घटकर ₹622.39 लाख रह गई जबकि एक साल पहले इसी तिमाही में यह ₹1,047.68 लाख थी। आय में गिरावट के बावजूद मुनाफे में सुधार मुख्य रूप से कंपनी के खर्चों में भारी कटौती के कारण हुआ। जून तिमाही में कुल खर्च सालाना आधार पर 40.6% घटकर ₹614.50 लाख रह गया जबकि FY26 की जून तिमाही में यह ₹1,034.40 लाख था। कम लागत के बावजूद, टैक्स से पहले का मुनाफा पिछले साल की इसी तिमाही के ₹14.82 लाख से घटकर ₹10.32 लाख रह गया।

अपने वित्तीय प्रदर्शन के साथ-साथ नंदन डेनिम रिन्यूएबल एनर्जी के क्षेत्र में भी विस्तार कर रही है। इसके तहत कंपनी ने ₹4 करोड़ में ओपेरा वायु (नर्मदा) प्राइवेट लिमिटेड में 6.1% हिस्सेदारी खरीदी। यह अधिग्रहण 13 जुलाई, 2026 को 40,02,096 इक्विटी शेयर खरीदकर पूरा किया गया। ओपेरा वायु (नर्मदा) प्राइवेट लिमिटेड 'कैप्टिव रिन्यूएबल एनर्जी' के जरिए विंड और सोलर एनर्जी हासिल करने का काम करती है

चिरीपाल ग्रुप की है कंपनी

नंदन डेनिम की बात करें तो 1972 में शुरू हुए चिरीपाल ग्रुप की कंपनी है। पेट्रोकेमिकल्स, स्पिनिंग, वीविंग, निटिंग, फैब्रिक प्रोसेसिंग, केमिकल्स, इंफ्रास्ट्रक्चर, BOPP फिल्म्स और एजुकेशन जैसे अलग-अलग बिजनेस क्षेत्रों में फैले इस ग्रुप से सीधे या अप्रत्यक्ष रूप से 20,000 से ज्यादा लोग जुड़े हैं और उन्हें रोजगार मिलता है।

Deepak Kumar

लेखक के बारे में

Deepak Kumar

हिन्दुस्तान डिजिटल में करीब 5 साल से कार्यरत दीपक कुमार यहां बिजनेस की खबरें लिखते हैं। दीपक को स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस के अलावा बिजनेस से जुड़े तमाम विषयों की गहरी समझ है। वह जटिल आर्थिक और कारोबारी मुद्दों को सरल, संतुलित और आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं। उनकी बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी मजबूत पकड़ है। दीपक को उनके बेहतरीन काम के लिए विभिन्न स्तरों पर सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से बिहार के सीवान जिले से ताल्लुक रखने वाले दीपक के पास पत्रकारिता का करीब 13 साल का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला से की। इसके बाद दैनिक भास्कर, आजतक और इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया। इसका अगला पड़ाव हिन्दुस्तान डिजिटल था, जहां वह वर्तमान में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। दीपक ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की जबकि हिमाचल प्रदेश सेंट्रल यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट हुए हैं। जहां एक तरफ वह सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं तो वहीं नई तकनीकों से खुद को अपडेट रखते हैं। खाली समय में फिल्में देखना, खाना बनाना और क्रिकेट खेलना पसंद है।

और पढ़ें
बिजनेस न्यूज, आज के पेट्रोल और डीजल के दाम, शेयर बाजार की ताज़ा खबरें, आईटीआर न्यूज से जुड़ी जरूरी जानकारी पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़पस्त बाजार में ₹3 वाले शेयर को खरीदने की लूट, 54 साल पुराने ग्रुप की है कंपनी