Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़penny stock symbiox investment trading company hit 20 percent on muhurat trading day detail is here
ट्रेडिंग मुहूर्त पर पेनी स्टॉक में लगा 20% का अपर सर्किट, 3 रुपये से भी कम भाव

ट्रेडिंग मुहूर्त पर पेनी स्टॉक में लगा 20% का अपर सर्किट, 3 रुपये से भी कम भाव

संक्षेप: Symbiox investment trading company share : आखिरी कारोबारी दिन शेयर 2.15 रुपये के निचले स्तर तक आ गया था। यह शेयर के 52 हफ्ते का लो भी है। वहीं, जनवरी 2025 में शेयर 6.02 रुपये तक गया था। यह शेयर के 52 हफ्ते का हाई है।

Tue, 21 Oct 2025 03:27 PMDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Symbiox investment trading company share price: वैसे तो मंगलवार को दीपावली की वजह से भारतीय शेयर बाजार बंद था लेकिन कुछ देर के लिए विशेष ट्रेडिंग मुहूर्त के दौरान शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव देखा गया। इस दौरान बाजार में लिस्टेड कंपनी- सिम्बियोक्स इन्वेस्टमेंट एंड ट्रेडिंग कंपनी लिमिटेड के शेयर पर निवेशक टूट पड़े। पेनी कैटेगरी के इस शेयर में 20% का अपर सर्किट लगा और भाव 2.58 रुपये पर पहुंच गया। बता दें कि आखिरी कारोबारी दिन शेयर 2.15 रुपये के निचले स्तर तक आ गया था। यह शेयर के 52 हफ्ते का लो भी है। वहीं, जनवरी 2025 में शेयर 6.02 रुपये तक गया था। यह शेयर के 52 हफ्ते का हाई है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

शेयरहोल्डिंग पैटर्न

सिम्बियोक्स इन्वेस्टमेंट एंड ट्रेडिंग कंपनी लिमिटेड के शेयरहोल्डिंग पैटर्न की बात करें तो प्रमोटर्स के पास 3.33 फीसदी शेयर हैं। वहीं, पब्लिक शेयरहोल्डर्स के पास 96.67 फीसदी की हिस्सेदारी है। प्रमोटर्स में टायरो कमर्शियल प्राइवेट लिमिटेड के पास 3.20 फीसदी हिस्सेदारी या 10,00,000 शेयर हैं। इस कंपनी की स्थापना 14 मई 1979 को पश्चिम बंगाल में एक सार्वजनिक लिमिटेड कंपनी के रूप में की गई थी।

शेयर का परफॉर्मेंस

इस शेयर का प्रदर्शन अलग-अलग अवधियों में काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है। बीते एक सप्ताह में शेयर में 1.15 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई, जबकि पिछले दो हफ्तों में इसमें करीब 8.51 प्रतिशत की भारी गिरावट आई है। एक महीने की अवधि में यह शेयर 4.09 प्रतिशत टूटा है, वहीं तीन महीनों में इसमें 5.49 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। पिछले छह महीनों में शेयर ने 21.58 प्रतिशत का नुकसान दिया है और साल की शुरुआत से अब तक (YTD) इसमें करीब 50.95 प्रतिशत की भारी गिरावट देखी गई है। एक साल की अवधि में शेयर 11.03 प्रतिशत टूटा है, जबकि दो सालों में 9.15 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। तीन सालों की अवधि में यह शेयर 74.35 प्रतिशत तक लुढ़क गया है। हालांकि, लंबी अवधि में यह शेयर मजबूत रिटर्न देने में कामयाब रहा है — पिछले पांच सालों में इसने 163.27 प्रतिशत का शानदार मुनाफा दिया है।

Deepak Kumar

लेखक के बारे में

Deepak Kumar
दीपक कुमार, हिन्दुस्तान डिजिटल में बिजनेस की खबरें लिखते हैं। वह स्टॉक मार्केट, यूटिलिटी समेत बिजनेस सेक्शन से जुड़ी हर खबरों की ना सिर्फ समझ रखते हैं, बल्कि आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। दीपक की बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी जबरदस्त पकड़ है। उन्हें बेहतरीन काम की सराहना मिलती रही है और सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से सीवान (बिहार) के रहने वाले दीपक के पास करीब 11 साल का अनुभव है। करियर की बात करें तो अमर उजाला से शुरू हुआ सफर दैनिक भास्कर,आजतक, इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप होते हुए हिन्दुस्तान डिजिटल तक पहुंच चुका है। फिलहाल, वह हिन्दुस्तान डिजिटल में बतौर असिस्टेंट न्यूज एडिटर कार्यरत हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं, पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई के लिए हिमाचल यूनिवर्सिटी चले गए। दीपक सोशल मीडिया पर भी सक्रिय रहते हैं। उन्हें नई-नई तकनीक से रूबरू होना अच्छा लगता है। खाली वक्त में फिल्में देखना या क्रिकेट खेलना पसंद करते हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।