5 दिन में 51% की तूफानी तेजी, नई ऊंचाई पर पेनी स्टॉक, 2 बार बोनस शेयर बांट चुकी है कंपनी

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • पेनी स्टॉक सुपर टेनरी लिमिटेड सोमवार को 19% से ज्यादा चढ़कर नई ऊंचाई पर पहुंच गया है
  • कंपनी के शेयर 10 रुपये के पार जा पहुंचे हैं
  • सुपर टेनरी अपने शेयरधारकों को 2 बार बोनस शेयर बांट चुकी है

Penny Stock
सुपर टेनरी के शेयर 5 दिन में 51 पर्सेंट से अधिक उछल गए हैं।

पेनी स्टॉक सुपर टेनरी लिमिटेड रॉकेट सा उड़ गया है। लेदर और लेदर प्रॉडक्ट्स इंडस्ट्री से जुड़ी कंपनी सुपर टेनरी के शेयरों में तूफानी तेजी आई है। कंपनी के शेयर सोमवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में 19 पर्सेंट से अधिक की तेजी के साथ 10.87 रुपये पर पहुंच गए हैं। कंपनी के शेयर अपने 52 हफ्ते की नई ऊंचाई पर जा पहुंचे हैं। पिछले 5 दिन में सुपर टेनरी लिमिटेड के शेयर 51 पर्सेंट से अधिक उछल गए हैं। कंपनी अपने शेयरधारकों को 2 बार बोनस शेयर का तोहफा भी दे चुकी है।

5 महीने में 110% चढ़ गए हैं सुपर टेनरी के शेयर
लेदर एंड लेदर प्रॉडक्ट्स इंडस्ट्री की कंपनी सुपर टेनरी लिमिटेड (Super Tannery) के शेयर पिछले 5 महीने से कम में 110 पर्सेंट उछल गए हैं। सुपर टेनरी के शेयर 30 मार्च 2026 को 5.17 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 24 अगस्त 2026 को 10.87 रुपये पर पहुंच गए हैं। सुपर टेनरी का मार्केट कैप सोमवार को 117 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है। कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का निचला स्तर 5.11 रुपये है। पिछले एक महीने में कंपनी के शेयरों में 57 पर्सेंट से अधिक की तेजी देखने को मिली है। अगर पिछले 5 साल की बात करें तो सुपर टेनरी लिमिटेड के शेयर 120 पर्सेंट से अधिक चढ़ गए हैं।

2 बार बोनस शेयर दे चुकी है कंपनी
सुपर टेनरी लिमिटेड (Super Tannery) अपने शेयरधारकों को 2 बार बोनस शेयर का तोहफा दे चुकी है। कंपनी ने दिसंबर 2008 में 1:1 के रेशियो में बोनस शेयर दिए। यानी, कंपनी ने हर 1 शेयर पर 1 बोनस शेयर बांटा। कंपनी ने फरवरी 2010 में 1:2 के रेशियो में अपने निवेशकों को बोनस शेयर दिए। यानी, कंपनी ने हर 2 शेयर पर 1 बोनस शेयर दिया है।

2 बार अपने शेयर भी बांट चुकी है सुपर टेनरी
सुपर टेनरी लिमिटेड (Super Tannery) अपने शेयर का बंटवारा (स्टॉक स्प्लिट) भी कर चुकी है। कंपनी ने मार्च 2008 में अपने शेयर को 5 टुकड़ों में बांटा। सुपर टेनरी ने 10 रुपये फेस वैल्यू वाले अपने शेयर को 2-2 रुपये फेस वैल्यू वाले 5 शेयरों में बांटा। कंपनी ने नवंबर 2010 में भी अपने शेयर का बंटवारा किया। कंपनी ने तब अपने शेयर को 2 टुकड़ों में बांटा। सुपर टेनरी लिमिटेड ने 2 रुपये फेस वैल्यू वाले अपने शेयर को 1-1 रुपये फेस वैल्यू वाले 2 शेयरों में बांटा। डिविडेंड बांटने के मामले में भी सुपर टेनरी का रिकॉर्ड काफी अच्छा है।

Vishnu Soni

लेखक के बारे में

Vishnu Soni

विष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह दिसंबर 2020 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। वह शेयर बाजार, कॉरपोरेट, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। गैजेट्स और ऑटो रिव्यू में भी इनकी दिलचस्पी है। बिजनेस से जुड़ी खबरों में विष्णु हमेशा इस बात पर फोकस करते हैं कि वह पाठकों के 'काम की बात' वाला एंगल प्रमुखता से खबर में ला सकें, ताकि उनकी वित्तीय जागरूकता बढ़े। बिजनेस से जुड़ी खबरों में भाषा की सरलता और सहजता पर भी विष्णु का ध्यान हमेशा रहा है।

पत्रकारिता में विष्णु को 20 साल पूरे होने को हैं। विष्णु के करियर का ज्यादातर हिस्सा बिजनेस जर्नलिज्म से जुड़ा रहा है। वह दैनिक भास्कर, इकनॉमिक टाइम्स-हिंदी, अमर उजाला, नेटवर्क-18 और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। विष्णु ने पत्रकारिता की पढ़ाई इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मॉस कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से की है। विष्णु, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के गोल्ड मेडलिस्ट हैं। GST को लेकर बनाए गए विष्णु के एक वीडियो को अवॉर्ड भी मिल चुका है। कुकिंग, ट्रेवलिंग, क्रिकेट देखने और खेलने में इनको मजा आता है। अपने वक्त का एक हिस्सा विष्णु ऐसे शेयरों को 'खोजने' में लगाते हैं, जो कि आगे चलकर अच्छा रिटर्न दें।

और पढ़ें
बिजनेस न्यूज, आज के पेट्रोल और डीजल के दाम, शेयर बाजार की ताज़ा खबरें, आईटीआर न्यूज से जुड़ी जरूरी जानकारी पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़5 दिन में 51% की तेजी, नई ऊंचाई पर पेनी स्टॉक, 2 बार बोनस शेयर दे चुकी है कंपनी