2 हफ्ते में ही 116% दौड़ गया यह छोटकू शेयर, अब BSE ने पूछी तेजी की वजह
मुख्य बातें
- सुपर टेनरी के शेयरों में तूफानी तेजी जारी है
- लेदर इंडस्ट्री से जुड़ी इस कंपनी के शेयर 2 हफ्तों में 116% उछल गए हैं
- कंपनी अपने शेयरधारकों को 2 बार बोनस शेयर भी बांट चुकी है

Penny Stock: पेनी स्टॉक सुपर टेनरी दनादन अपर सर्किट मार रहा है। लेदर एंड लेदर प्रॉडक्ट्स इंडस्ट्री से जुड़ी इस कंपनी के शेयर सोमवार को भी अपर सर्किट पर पहुंच गए हैं। सुपर टेनरी के शेयर सोमवार को BSE में 5 पर्सेंट उछलकर 14.93 रुपये पर जा पहुंचे हैं। पिछले एक महीने में कंपनी के शेयरों में 121 पर्सेंट से अधिक की तेजी देखने को मिली है। शेयरों में आई इस तूफानी तेजी के बाद बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) ने सुपर टेनरी से प्राइस मूवमेंट को लेकर सफाई मांगी है।
2 हफ्ते में 116% चढ़ गए हैं कंपनी के शेयर
सुपर टेनरी (Super Tannery) के शेयरों में पिछले 2 हफ्ते में 116 पर्सेंट से अधिक की तेजी देखने को मिली है। वहीं, पिछले एक हफ्ते में कंपनी के शेयर 37 पर्सेंट से ज्यादा उछल गए हैं। कंपनी के शेयर सोमवार 31 अगस्त को अपने 52 हफ्ते के हाई लेवल पर जा पहुंचे हैं। पिछले एक महीने में सुपर टेनरी के शेयरों में 121 पर्सेंट की तेजी आई है। लेदर एंड लेदर प्रॉडक्ट्स इंडस्ट्री से जुड़ी इस कंपनी का मार्केट कैप सोमवार को 161 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है।
शेयरों के प्राइस मूवमेंट पर BSE ने मांगी सफाई
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) ने सुपर टेनरी (Super Tannery) के स्टॉक प्राइस मूवमेंट को लेकर 26 अगस्त को क्लैरिफिकेशन मांगा। कंपनी ने अपने जवाब में कहा है कि फिलहाल कोई जानकारी या अनाउंसमेंट पेंडिंग नहीं है, जिसका इंपैक्ट प्राइस मूवमेंट पर हो। कंपनी के शेयरों में आई तेजी फिलहाल पूरी तरह से मार्केट कंडीशंस पर आधारित है। सुपर टेनरी ने यह भी बताया है कि कंपनी केवल BSE पर लिस्टेड है। हालांकि, 17 अगस्त को हमारी कंपनी को NSE पर ट्रेडिंग की इजाजत मिली है।
2 बार बोनस शेयर भी बांट चुकी है कंपनी
सुपर टेनरी (Super Tannery) अपने शेयरधारकों को 2 बार बोनस शेयर का तोहफा भी दे चुकी है। कंपनी ने दिसंबर 2008 में अपने निवेशकों को 1:1 के रेशियो में बोनस शेयर दिए। यानी, कंपनी ने हर 1 शेयर पर 1 बोनस शेयर दिया। इसके बाद कंपनी ने फरवरी 2010 में अपने शेयरधारकों को 1:2 के रेशियो में बोनस शेयर बांटे। यानी, कंपनी ने हर 2 शेयर पर 1 बोनस शेयर दिया। सुपर टेनरी अपने शेयर का बंटवारा (स्टॉक स्प्लिट) भी कर चुकी है। कंपनी ने मार्च 2008 में अपने शेयर को 5 टुकड़ों में बांटा। कंपनी ने 10 रुपये फेस वैल्यू वाले अपने शेयर को 2-2 रुपये फेस वैल्यू वाले 5 शेयरों में बांटा। इसके बाद, कंपनी ने नवंबर 2010 में अपने शेयर को 2 टुकड़ों में बांटा।
312% उछल गए हैं सुपर टेनरी के शेयर
लेदर इंडस्ट्री से जुड़ी कंपनी सुपर टेनरी (Super Tannery) के शेयर पिछले 10 साल में 312 पर्सेंट चढ़ गए हैं। पिछले पांच साल में कंपनी शेयरों में 197 पर्सेंट से अधिक की तेजी देखने को मिली है। पिछले 3 साल में सुपर टेनरी के शेयर 96 पर्सेंट उछले हैं।


