Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़penny stock spright agro gain in market selloff price is 1 rs check detail
1 रुपये वाले शेयर पर टूट पड़े निवेशक, कंपनी को मिला है ₹283 करोड़ का काम

1 रुपये वाले शेयर पर टूट पड़े निवेशक, कंपनी को मिला है ₹283 करोड़ का काम

संक्षेप:

स्प्राइट एग्रो लिमिटेड के शेयर में तगड़ी तेजी आई और भाव 97 पैसे से बढ़कर 1.01 रुपये तक पहुंच गया। दरअसल, स्प्राइट एग्रो लिमिटेड ने नादिर ट्रेडर्स प्राइवेट लिमिटेड के साथ अलग-अलग तिलहनों की वार्षिक आपूर्ति के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर करने की घोषणा की है।

Oct 14, 2025 01:53 pm ISTDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Penny stock spright agro: शेयर बाजार में बिकवाली के बीच के बीच मंगलवार को कुछ पेनी शेयर रॉकेट की रफ्तार में बढ़े। ऐसा ही एक पेनी शेयर-स्प्राइट एग्रो लिमिटेड है। इस कंपनी के शेयर में तगड़ी तेजी आई और भाव 97 पैसे से बढ़कर 1.01 रुपये तक पहुंच गया। शेयर में तेजी की वजह कंपनी से जुड़ी एक अहम खबर है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

क्या है खबर?

दरअसल, स्प्राइट एग्रो लिमिटेड ने नादिर ट्रेडर्स प्राइवेट लिमिटेड के साथ अलग-अलग तिलहनों की वार्षिक आपूर्ति के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर करने की घोषणा की है। 13 अक्टूबर 2025 को बीएसई फाइलिंग से यह पता चला है कि कंपनी ने इस समझौते के तहत नादिर ट्रेडर्स को नेचुरल सोयाबीन तिलहन, मलकांगनी तिलहन, अलसी के बीज, काले सूरजमुखी के तिलहन और सफेद छिलके वाले सूरजमुखी के बीज की आपूर्ति की है। कंपनी की फाइलिंग के अनुसार, कुल कॉन्ट्रैक्ट मूल्य ₹283,77,87,500 या ₹283.77 करोड़ था। कंपनी ने अपनी फाइलिंग के जरिए स्टॉक एक्सचेंजों को बताया कि इस लॉन्ग टर्म सप्लाई कॉन्ट्रैक्ट के क्रियान्वयन से वित्त वर्ष 2025-26 के लिए मजबूत राजस्व संभावना बनती है। इस ट्रांजैक्शन से वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान कारोबार में सकारात्मक योगदान और ऑर्डर बुक को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

शेयर का परफॉर्मेंस

बता दें कि कंपनी के शेयरों ने 2021 से अब तक भारतीय शेयर बाजार में निवेशकों को उनके निवेश पर 470% से अधिक का रिटर्न दिया है। हालांकि, पिछले एक साल की अवधि में शेयर में 84% से अधिक की गिरावट आई है। वर्ष-दर-वर्ष (YTD) आधार पर, कंपनी के शेयरों में 2025 में 93.76% की गिरावट आई और पिछले एक महीने की अवधि में 36.18% की गिरावट आई है। स्प्राइट एग्रो के शेयरों ने 30 दिसंबर 2024 को ₹16.79 के अपने 52-सप्ताह के उच्चतम स्तर को छुआ जबकि 10 अक्टूबर 2025 को 96 पैसे के अपने 52-सप्ताह के निम्नतम स्तर को छुआ।

Deepak Kumar

लेखक के बारे में

Deepak Kumar
दीपक कुमार, हिन्दुस्तान डिजिटल में बिजनेस की खबरें लिखते हैं। वह स्टॉक मार्केट, यूटिलिटी समेत बिजनेस सेक्शन से जुड़ी हर खबरों की ना सिर्फ समझ रखते हैं, बल्कि आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। दीपक की बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी जबरदस्त पकड़ है। उन्हें बेहतरीन काम की सराहना मिलती रही है और सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से सीवान (बिहार) के रहने वाले दीपक के पास करीब 11 साल का अनुभव है। करियर की बात करें तो अमर उजाला से शुरू हुआ सफर दैनिक भास्कर,आजतक, इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप होते हुए हिन्दुस्तान डिजिटल तक पहुंच चुका है। फिलहाल, वह हिन्दुस्तान डिजिटल में बतौर असिस्टेंट न्यूज एडिटर कार्यरत हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं, पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई के लिए हिमाचल यूनिवर्सिटी चले गए। दीपक सोशल मीडिया पर भी सक्रिय रहते हैं। उन्हें नई-नई तकनीक से रूबरू होना अच्छा लगता है। खाली वक्त में फिल्में देखना या क्रिकेट खेलना पसंद करते हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।