11 दिन से लगातार लग रहा अपर सर्किट, 67% चढ़ा भाव, ₹13 पर आया शेयर

Feb 10, 2026 02:49 pm ISTVarsha Pathak लाइव हिन्दुस्तान
share

पिछले 11 ट्रेडिंग सेशंस में इस पैनी स्टॉक ने 67% से ज्यादा की छलांग लगाई है। शेयर में लगातार मजबूत खरीदारी और भारी वॉल्यूम देखने को मिल रहा है, जिससे निवेशकों का भरोसा बढ़ा है।

11 दिन से लगातार लग रहा अपर सर्किट, 67% चढ़ा भाव, ₹13 पर आया शेयर

Penny Stock: सिल्वरलाइन टेक्नोलॉजीज (Silverline Technologies) के शेयरों में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है। बता दें कि पिछले 11 दिन से इसमें लगातार अपर सर्किट लग रहा है। आज मंगलवार को भी इसमें 5 पर्सेंट का अपर सर्किट लगा और यह शेयर 13.31 रुपये पर आ गया था। पिछले 11 ट्रेडिंग सेशंस में इस पैनी स्टॉक ने 67% से ज्यादा की छलांग लगाई है। शेयर में लगातार मजबूत खरीदारी और भारी वॉल्यूम देखने को मिल रहा है, जिससे निवेशकों का भरोसा बढ़ा है।

शेयरों में तेजी की वजह

इस तेजी के पीछे कंपनी का नया AI आधारित वेब प्लेटफॉर्म ‘सिल्वरAI’ सबसे बड़ी वजह माना जा रहा है। सिल्वरलाइन ने बताया कि सिल्वरAI को लॉन्च के सिर्फ एक हफ्ते में 24,000 से ज्यादा यूजर्स ने रजिस्टर किया है। कंपनी का अनुमान है कि 45 दिनों में प्लेटफॉर्म पर 5 लाख यूजर्स जुड़ सकते हैं। ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंच बनाने के लिए कंपनी ने प्रो सब्सक्रिप्शन की कीमत घटाकर $9 प्रति माह करने का फैसला किया है। अगर 5 लाख यूजर्स पूरी तरह Pro प्लान लेते हैं तो कंपनी को सालाना ₹430–450 करोड़ तक की कमाई हो सकती है।

क्या है डिटेल

यूजर बेस को तेजी से बढ़ाने के लिए कंपनी ने बड़ा कदम उठाते हुए अगले छह महीने तक Pro वर्जन मुफ्त देने का ऐलान किया है। इसका मकसद ज्यादा से ज्यादा यूजर्स को प्लेटफॉर्म से जोड़ना, उनका फीडबैक लेना और बड़े स्तर पर कमाई से पहले सिस्टम को मजबूत बनाना है। कंपनी के मुताबिक अगर सिर्फ 10% यूजर्स भी पेड सब्सक्रिप्शन लेते हैं तो सालाना करीब ₹43 करोड़ की कमाई संभव है, जबकि 20% कन्वर्जन पर यह आंकड़ा ₹86 करोड़ तक पहुंच सकता है। SilverAI को सिर्फ 30 दिनों में पांच चरणों में लॉन्च किया गया है, जो कंपनी की मजबूत टेक्नोलॉजी और तेज डेवलपमेंट क्षमता दिखाता है।

कंपनी की वित्तीय नतीजे

वित्तीय नतीजों की बात करें तो सिल्वरलाइन के आंकड़े भी काफी मजबूत रहे हैं। सितंबर 2025 तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू ₹100.07 करोड़ रहा, जो पिछले साल की इसी तिमाही के ₹69.7 लाख के मुकाबले कई गुना ज्यादा है। वहीं, नेट प्रॉफिट ₹7.26 करोड़ रहा, जो पिछले साल सिर्फ ₹3.28 लाख था।

Varsha Pathak

लेखक के बारे में

Varsha Pathak

वर्षा पाठक लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं और पिछले 4 सालों से इस संस्थान से जुड़ी हुई हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें लगभग 8 साल का अनुभव है। उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। बिहार की रहने वाली वर्षा वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के बिजनेस सेक्शन के लिए खबरें लिखती हैं। उन्हें स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, यूटिलिटी, टैक्स, बजट, एक्सप्लेनर, इंटरव्यूज और कॉरपोरेट सेक्टर से जुड़ी खबरों की समझ है। जटिल आर्थिक विषयों को सरल, तथ्यात्मक और पाठकों के लिए उपयोगी भाषा में प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की विशेषता है। हिन्दुस्तान से पहले वर्षा दैनिक भास्कर (प्रिंट), मनी भास्कर और नेटवर्क18 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुकी हैं। उन्हें फील्ड रिपोर्टिंग का अनुभव भी है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए वर्षा को मनी भास्कर में सबसे अधिक UVs-PVs का पुरस्कार मिल चुका है। इसके अलावा, लाइव हिन्दुस्तान में भी वर्षा का टॉप परफॉर्मेंस रहा है और इसके लिए पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,