Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Penny stock Silverline Technologies Ltd share surges upper circuit 13 trading days
13 दिन से लगातार लग रहा अपर सर्किट, ₹14 पर आया शेयर, 80% तक चढ़ गया भाव

13 दिन से लगातार लग रहा अपर सर्किट, ₹14 पर आया शेयर, 80% तक चढ़ गया भाव

संक्षेप:

कंपनी ट्रूलेजर टेक्नोलॉजीज FZE ने उसमें रणनीतिक निवेश की दिलचस्पी दिखाई है। ट्रूलेजर ने कंपनी में 20% तक हिस्सेदारी लेने की प्रारंभिक इच्छा जताई है। इस खबर के बाद निवेशकों में उत्साह देखने को मिला और शेयर में जोरदार खरीदारी हुई।

Feb 12, 2026 11:53 am ISTVarsha Pathak लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Penny Stock: सिल्वरलाइन टेक्नोलॉजीज के शेयर में पिछले 13 कारोबारी दिन से लगातार अपर सर्किट लग रहा है। आज गुरुवार, 12 फरवरी को भी इसमें 5% का अपर सर्किट लगा। कंपनी के शेयर 14.65 रुपये पर आ गए। पांच दिन में यह शेयर 22 पर्सेंट तक और एक महीने में 80 पर्सेंट से अधिक चढ़ गया है। शेयरों में इस तेजी के पीछे एक ऐलान है। दरअसल, कंपनी ने बताया कि यूएई की टेक्नोलॉजी रिसर्च और होल्डिंग कंपनी ट्रूलेजर टेक्नोलॉजीज FZE ने उसमें रणनीतिक निवेश की दिलचस्पी दिखाई है। ट्रूलेजर ने कंपनी में 20% तक हिस्सेदारी लेने की प्रारंभिक इच्छा जताई है। इस खबर के बाद निवेशकों में उत्साह देखने को मिला और शेयर में जोरदार खरीदारी हुई।

कंपनी ने क्या कहा

कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि उसे ट्रूलेजर टेक्नोलॉजीज FZE से एक नॉन-बाइंडिंग लेटर ऑफ इंटेंट (LOI) मिला है। इसका मतलब यह है कि फिलहाल यह केवल शुरुआती रुचि है, कोई अंतिम समझौता नहीं हुआ है। प्रस्तावित निवेश सभी लागू कानूनों, नियामकीय मंजूरी, आंतरिक स्वीकृतियों और अंतिम समझौतों पर हस्ताक्षर के अधीन रहेगा। कंपनी ने साफ किया है कि वह इस प्रस्ताव का मूल्यांकन करेगी और जरूरत पड़ने पर स्टॉक एक्सचेंज को आगे की जानकारी देगी।

कंपनी का उद्देश्य

सिल्वरलाइन टेक्नोलॉजीज ने कहा कि संभावित निवेश का उद्देश्य कंपनी की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित पहलों को रणनीतिक मजबूती देना है। हाल ही में कंपनी ने अपना खुद का AI-पावर्ड वेब प्लेटफॉर्म ‘सिल्वर AI’ लॉन्च किया है। 7 फरवरी से इसका बीटा वर्जन यूजर्स के लिए जारी किया गया है और कंपनी की योजना है कि 25 फरवरी से पहले इसका कमर्शियल लॉन्च कर दिया जाए।

कंपनी के मुताबिक ‘सिल्वर AI’ एक वेब-आधारित इंटेलिजेंट चैट और प्रोडक्टिविटी प्लेटफॉर्म है, जिसका मकसद यूजर्स को आसान और बातचीत जैसे इंटरफेस के जरिए काम में तेजी और बेहतर सूचना प्रबंधन में मदद करना है। यह प्लेटफॉर्म व्यक्तिगत और कॉरपोरेट दोनों तरह के यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है। लॉन्च के सिर्फ दो दिनों के भीतर ही 24,000 से ज्यादा रजिस्टर्ड यूजर्स जुड़ने का दावा किया गया है। अब बाजार की नजर इस बात पर रहेगी कि क्या ट्रूलेजर का निवेश औपचारिक रूप लेता है और कंपनी अपने AI बिजनेस को कितनी तेजी से आगे बढ़ा पाती है।

Varsha Pathak

लेखक के बारे में

Varsha Pathak

वर्षा पाठक लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं और पिछले 4 सालों से इस संस्थान से जुड़ी हुई हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें लगभग 8 साल का अनुभव है। उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। बिहार की रहने वाली वर्षा वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के बिजनेस सेक्शन के लिए खबरें लिखती हैं। उन्हें स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, यूटिलिटी, टैक्स, बजट, एक्सप्लेनर, इंटरव्यूज और कॉरपोरेट सेक्टर से जुड़ी खबरों की समझ है। जटिल आर्थिक विषयों को सरल, तथ्यात्मक और पाठकों के लिए उपयोगी भाषा में प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की विशेषता है। हिन्दुस्तान से पहले वर्षा दैनिक भास्कर (प्रिंट), मनी भास्कर और नेटवर्क18 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुकी हैं। उन्हें फील्ड रिपोर्टिंग का अनुभव भी है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए वर्षा को मनी भास्कर में सबसे अधिक UVs-PVs का पुरस्कार मिल चुका है। इसके अलावा, लाइव हिन्दुस्तान में भी वर्षा का टॉप परफॉर्मेंस रहा है और इसके लिए पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,
;;;