महारत्न कंपनी से बड़ी डील, 10 रुपये से कम का शेयर 10% उछला, 10000 करोड़ रुपये के पार ऑर्डर बुक

लाइव हिन्दुस्तान
share

मुख्य बातें

  • पेनी स्टॉक एसईपीसी लिमिटेड शुक्रवार को NSE में 10% से अधिक की तेजी के साथ 5.47 रुपये पर पहुंच गया है
  • एसईपीसी लिमिटेड ने महारत्न कंपनी सेल के साथ 854.57 करोड़ रुपये के एक कॉन्ट्रैक्ट पर दस्तखत किए हैं

Penny stock
एसईपीसी लिमिटेड के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 11.87 रुपये है।

सिविल कंस्ट्रक्शन इंडस्ट्री से जुड़ी एक छोटी कंपनी एसईपीसी लिमिटेड के शेयरों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली है। कंपनी के शेयर शुक्रवार को NSE में इंट्राडे के दौरान 10 पर्सेंट से ज्यादा की तेजी के साथ 5.47 रुपये पर पहुंच गए हैं। एसईपीसी लिमिटेड ने महारत्न कंपनी स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल या SAIL) के साथ 854.57 करोड़ रुपये के एक कॉन्ट्रैक्ट पर दस्तखत किए हैं। यह कॉन्ट्रैक्ट पश्चिम बंगाल के बर्नपुर में IISCO स्टील प्लांट में काम से जुड़ा है।

10,000 करोड़ रुपये के पार पहुंची ऑर्डर बुक
इस कॉन्ट्रैक्ट के साथ ही एसईपीसी लिमिटेड (SEPC Limited) की कंसॉलिडेटेड ऑर्डर बुक 10,000 करोड़ रुपये के पार पहुंच गई है। यह कंपनी के मार्केट कैपिटलाइजेशन के करीब 10 गुना के बराबर है। एसईपीसी लिमिटेड का मार्केट कैप नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) में 1023.56 करोड़ रुपये पहुंच गया है। एसईपीसी लिमिटेड के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 11.87 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का निचला स्तर 4.63 रुपये है।

महारत्न कंपनी सेल के साथ हुए कॉन्ट्रैक्ट के डीटेल्स
एसईपीसी लिमिटेड (SEPC Limited) ने अनाउंस किया है कि उसने महारत्न कंपनी सेल के साथ एक कॉन्ट्रैक्ट एग्रीमेंट पर दस्तखत किए हैं। यह कॉन्ट्रैक्ट पश्चिम बंगाल के बर्नपुर में पेलेट प्लांट बैलेंस ऑफ प्लांट (BOP) पैकेज के लिए है, जिसमें सिविल एंड स्ट्रक्चरल वर्क्स भी शामिल है। इस एग्रीमेंट पर 8 अक्टूबर 2026 को दस्तखत हुए हैं। कंपनी को सेल-ISP से अगस्त 2026 में लेटर ऑफ एक्सेप्टेंस मिला था।

एक साल में 50% से अधिक लुढ़क गए हैं कंपनी के शेयर
एसईपीसी लिमिटेड (SEPC Limited) के शेयर पिछले कुछ समय से दबाव में हैं। सिविल कंस्ट्रक्शन इंडस्ट्री से जुड़ी इस कंपनी के शेयर पिछले एक साल में 50 पर्सेंट से अधिक लुढ़क गए हैं। एसईपीसी लिमिटेड के शेयर 9 अक्टूबर 2025 को 11.72 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 9 अक्टूबर 2026 को NSE में 5.47 रुपये पर जा पहुंचे हैं। इस साल अब तक एसईपीसी लिमिटेड के शेयरों में 40 पर्सेंट से अधिक की गिरावट देखने को मिली है। अगर पिछले 6 महीने की बात करें तो कंपनी के शेयरों में 25 पर्सेंट से ज्यादा की गिरावट आई है।

Vishnu Soni

लेखक के बारे में

Vishnu Soni

विष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह दिसंबर 2020 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। वह शेयर बाजार, कॉरपोरेट, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। गैजेट्स और ऑटो रिव्यू में भी इनकी दिलचस्पी है। बिजनेस से जुड़ी खबरों में विष्णु हमेशा इस बात पर फोकस करते हैं कि वह पाठकों के 'काम की बात' वाला एंगल प्रमुखता से खबर में ला सकें, ताकि उनकी वित्तीय जागरूकता बढ़े। बिजनेस से जुड़ी खबरों में भाषा की सरलता और सहजता पर भी विष्णु का ध्यान हमेशा रहा है।

पत्रकारिता में विष्णु को 20 साल पूरे होने को हैं। विष्णु के करियर का ज्यादातर हिस्सा बिजनेस जर्नलिज्म से जुड़ा रहा है। वह दैनिक भास्कर, इकनॉमिक टाइम्स-हिंदी, अमर उजाला, नेटवर्क-18 और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। विष्णु ने पत्रकारिता की पढ़ाई इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मॉस कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से की है। विष्णु, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के गोल्ड मेडलिस्ट हैं। GST को लेकर बनाए गए विष्णु के एक वीडियो को अवॉर्ड भी मिल चुका है। कुकिंग, ट्रेवलिंग, क्रिकेट देखने और खेलने में इनको मजा आता है। अपने वक्त का एक हिस्सा विष्णु ऐसे शेयरों को 'खोजने' में लगाते हैं, जो कि आगे चलकर अच्छा रिटर्न दें।

और पढ़ें
बिजनेस न्यूज, आज के पेट्रोल और डीजल के दाम, शेयर बाजार की ताज़ा खबरें, आईटीआर न्यूज से जुड़ी जरूरी जानकारी पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़महारत्न कंपनी सेल से बड़ी डील, 10 रुपये से कम का शेयर 10% उछला