Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Penny Stock Sellwin Traders gives huge return share price below 10 rupee
पेनी स्टॉक ने किया निवेशकों को मालामाल, कीमत 10 रुपये से भी कम

पेनी स्टॉक ने किया निवेशकों को मालामाल, कीमत 10 रुपये से भी कम

संक्षेप:

Penny Stock: पेनी स्टॉक Sellwin Traders ने बीते एक साल में निवेशकों को अच्छा रिटर्न दिया है। जिसकी वजह से पोजीशनल निवेशकों का पैसा दोगुना हो चुका है। इस स्टॉक की कीमत 10 रुपये से कम का है। 

Jan 18, 2026 06:08 pm ISTTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Penny Stock: पेनी स्टॉक Sellwin Traders ने बीते एक साल में निवेशकों को अच्छा रिटर्न दिया है। जिसकी वजह से पोजीशनल निवेशकों का पैसा दोगुना हो चुका है। इस स्टॉक की कीमत 10 रुपये से कम का है। आइए डीटेल्स में जानते हैं इस पेनी स्टॉक के विषय में ...

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

1 साल में किया पैसा दोगुना

शुक्रवार को 4.69 प्रतिशत की तेजी के साथ पेनी स्टॉक बीएसई में 8.93 रुपये के लेवल पर बंद हुआ था। बीते एक साल में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 112 प्रतिशत की तेजी आई है। जिसकी वजह से पोजीशनल निवेशकों का पैसा दोगुना हो चुका है। पेनी स्टॉक 52 वीक हाई 14.39 रुपये और 52 वीक लो लेवल 2.71 रुपये है। Sellwin Traders का मार्केट कैप 209 करोड़ रुपये का है।

ये भी पढ़ें:5 टुकड़ों में बंट रहा है यह स्टॉक, रिकॉर्ड डेट नजदीक, 6 महीने में पैसा किया डबल

रिकवरी मोड में शेयर

बीते कुछ महीने के दौरान कंपनी के शेयरों में मुनाफावसूली का शिकार हुआ है। बीते तीन महीने के दौरान कंपनी के शेयरों की कीमतों में 0.56 प्रतिशत की गिरावट आई है। वहीं, एक महीने में पेनी स्टॉक करीब 7 प्रतिशत टूट चुका है। हालांकि, पिछले एक हफ्ते में Sellwin Traders के शेयरों की कीमतों में 9.44 प्रतिशत की तेजी आई है।

लॉन्ग टर्म में दिया धांसू रिटर्न

दो साल में Sellwin Traders के शेयरों की कीमतों में 220 प्रतिशत की तेजी आई है। वहीं, तीन साल में कंपनी के शेयरों का भाव 185 प्रतिशत और 5 साल में पेनी स्टॉक का भाव 317 प्रतिशत बढ़ा है।

ये भी पढ़ें:IPO तीन दिन में 143 गुना सब्सक्राइब, GMP दिखा रहा 54% का फायदा, लिस्टिंग कल

कंपनी दे चुकी है बोनस शेयर

पिछले साल अक्टूबर के महीने में कंपनी के शेयर एक्स-बोनस ट्रेड किए थे। कंपनी ने 8 शेयर पर 1 शेयर बोनस दिया था। वहीं, 2024 में ही Sellwin Traders के शेयरों का बंटवारा हुआ था। जिसके बाद कंपनी के शेयरों का भाव 10 रुपये से घटकर 2 रुपये प्रति शेयर के स्तर पर आ गया था।

इस कंपनी में पब्लिक के पास 100 प्रतिशत हिस्सा था। प्रमोटर्स के पास कंपनी के पास कोई हिस्सा नहीं है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh
घर वाले इंजीनियर बनाना चाहते थे, लेकिन सामाजिक विषयों में रुचि पत्रकारिता की ओर खींच लाई। लाइव हिंदुस्तान के लिए खबरें लिखने के साथ समय-समय पर ग्राउंड रिपोर्टिंग करते रहते हैं। बिजनेस, राजनीति, क्रिकेट, धर्म और साहित्य में गहरी रुचि है। काशी हिंदू विश्वविद्यालय से एम.ए. और भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से पत्रकारिता का कोर्स किया है। तरुण, लाइव हिन्दुस्तान में बतौर सीनियर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।