Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Penny Stock S M Gold jumped over 16 Percent today rallied more than 61 Percent in just 5 Days
रॉकेट सा उड़ रहा यह पेनी स्टॉक, 5 दिन में 61% से ज्यादा की तेजी, अभी 20 रुपये है शेयर का दाम

रॉकेट सा उड़ रहा यह पेनी स्टॉक, 5 दिन में 61% से ज्यादा की तेजी, अभी 20 रुपये है शेयर का दाम

संक्षेप:

पेनी स्टॉक एस एम गोल्ड बुधवार को BSE में 16 पर्सेंट से ज्यादा चढ़कर 20.15 रुपये पर पहुंच गया है। एस एम गोल्ड के शेयरों में पिछले 5 दिन में 61 पर्सेंट से अधिक की तेजी आई है।

Jan 14, 2026 05:48 pm ISTVishnu Soni लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

घरेलू शेयर बाजार में पिछले कुछ दिनों से गिरावट देखने को मिल रही है। इस गिरावट के बीच भी पेनी स्टॉक एस एम गोल्ड रॉकेट सा उड़ रहा है। ज्वैलरी बिजनेस से जुड़ी कंपनी एस एम गोल्ड के शेयर बुधवार को BSE में 16 पर्सेंट से ज्यादा चढ़कर 20.15 रुपये पर बंद हुए हैं। कंपनी के शेयर अपने 52 हफ्ते के हाई लेवल के बिल्कुल करीब जा पहुंचे हैं। एस एम गोल्ड के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 21.80 रुपये है। एस एम गोल्ड के शेयरों में पिछले 5 दिन में 61 पर्सेंट से अधिक की तेजी आई है। एस एम गोल्ड के शेयरों ने बुधवार 14 जनवरी को 20.70 रुपये के लेवल को भी छुआ।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

5 दिन में 61% से ज्यादा उछल गए एस एम गोल्ड के शेयर
ज्वैलरी बिजनेस से जुड़ी कंपनी एस एम गोल्ड के शेयर पिछले 5 कारोबारी दिन में 61.72 पर्सेंट चढ़ गए हैं। कंपनी के शेयर 8 जनवरी 2026 को 12.46 रुपये पर थे। एस एम गोल्ड के शेयर 14 जनवरी 2026 को 20.15 रुपये पर बंद हुए हैं। इस साल अब तक कंपनी के शेयरों में 61.85 पर्सेंट की तेजी देखने को मिली है। एस एम गोल्ड का मार्केट कैप बुधवार को 26 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है। कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 33.91 पर्सेंट है, जबकि पब्लिक शेयरहोल्डिंग 66.09 पर्सेंट है।

ये भी पढ़ें:विजय केडिया ने इस स्मॉलकैप स्टॉक पर लगाया बड़ा दांव, खरीदे 10000000 शेयर

52 हफ्ते के निचले स्तर से 85% चढ़ गए शेयर
एस एम गोल्ड (S. M. Gold) के शेयर अपने 52 हफ्ते के निचले स्तर से 85 पर्सेंट उछल गए हैं। एस एम गोल्ड के शेयर 22 दिसंबर 2025 को 10.90 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 14 जनवरी 2026 को 20.15 रुपये पर जा पहुंचे हैं। कंपनी अपने शेयरधारकों को बोनस शेयर का तोहफा भी दे चुकी है। एस एम गोल्ड ने अक्टूबर 2020 में अपने निवेशकों को 1:2 के रेशियो में बोनस शेयर बांटे। यानी, कंपनी ने हर 2 शेयर पर 1 बोनस शेयर तोहफे में दिया है। पिछले एक महीने में एस एम गोल्ड के शेयरों में 57 पर्सेंट से अधिक की तेजी आई है।

Vishnu Soni

लेखक के बारे में

Vishnu Soni

विष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह दिसंबर 2020 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। वह स्टॉक मार्केट, कॉरपोरेट, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। पत्रकारिता में विष्णु को 20 साल पूरे होने को हैं। विष्णु के करियर का ज्यादातर हिस्सा बिजनेस जर्नलिज्म से जुड़ा रहा है। वह दैनिक भास्कर, इकनॉमिक टाइम्स-हिंदी, अमर उजाला, नेटवर्क-18 और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। विष्णु ने पत्रकारिता की पढ़ाई इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मॉस कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से की है। विष्णु, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के गोल्ड मेडलिस्ट हैं। GST को लेकर बनाए गए विष्णु के एक वीडियो को अवॉर्ड भी मिल चुका है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,