Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Penny Stock RRP Semiconductor jumped over 76000 Percent crossed 11000 rupee from 15 rupee
76000% चढ़ गया यह पेनी स्टॉक, कंपनी बोली- कोई कर रहा बड़ा 'खेल'

76000% चढ़ गया यह पेनी स्टॉक, कंपनी बोली- कोई कर रहा बड़ा 'खेल'

संक्षेप:

आरआरपी सेमीकंडक्टर के शेयर 19 महीने में 76000% से अधिक चढ़ गए हैं। शेयरों में आई इस तेजी से कंपनी भी हैरान है। आरआरपी सेमीकंडक्टर का मानना है कि कंपनी को लेकर गलत और झूठी जानकारी फैलाकर कोई बड़ा खेल किया जा रहा है।

Nov 06, 2025 02:47 pm ISTVishnu Soni लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

पेनी स्टॉक आरआरपी सेमीकंडक्टर में तूफानी तेजी जारी है। आरआरपी सेमीकंडक्टर के शेयर गुरुवार को BSE में 2 पर्सेंट के अपर सर्किट के साथ 11,553.35 रुपये पर पहुंच गए हैं। पिछले 19 महीने में कंपनी के शेयर 76,000 पर्सेंट से अधिक उछल गए हैं। शेयरों में आई इस तेजी से कंपनी भी हैरान है। आरआरपी सेमीकंडक्टर का मानना है कि कंपनी को लेकर गलत और झूठी जानकारी फैलाकर कोई बड़ा खेल किया जा रहा है। आरआरपी सेमीकंडक्टर ने सोशल मीडिया चैनल के जरिए भ्रामक और झूठा कंटेंट फैलाने के खिलाफ पुलिस में शिकायत भी की है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कंपनी ने पुलिस शिकायत में क्या कहा?
आरआरपी सेमीकंडक्टर ने पुलिस कंप्लेन में बताया है कि उसका पहले नाम जीडी ट्रेडिंग एंड एजेंसीज लिमिटेड था। कंपनी सेमीकंडक्टर के बिजनेस में है। कंपनी को अभी सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग एक्टिविटीज शुरू करनी है। आरआरपी सेमीकंडक्टर ने किसी भी सरकारी पॉलिसी के तहत कोई आवेदन नहीं किया है और न ही कोई सेलेब्रिटी इससे जुड़ा है। आरआरपी सेमीकंडक्टर ने बताया है कि उसके पूरे प्रेफरेंशियल अलॉटमेंट शेयर 31 मार्च 2026 तक डिपॉजिटरीज के पास लॉक-इन में हैं। कंपनी ने यह भी स्पष्ट किया है कि वह ASIC चिप्स का एक्सपोर्ट नहीं कर रही है और न ही उसने निर्यात के जरिए 6.15 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। कंपनी का कहना है कि उसका लीजेंड क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के साथ कोई रिलेशन नहीं है। तेंदुलकर कंपनी के शेयरधारक नहीं हैं।

ये भी पढ़ें:अनिल अंबानी से एक बार फिर होगी पूछताछ, ईडी ने 14 नवंबर को बुलाया

कंपनी ने बताया, डीमैट मोड में केवल 4000 शेयर
आरआरपी सेमीकंडक्टर ने पुलिस को की गई शिकायत में बताया है कि उसे पता लगा कि सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए कंपनी को लेकर भ्रामक जानकारियां फैलाई जा रही हैं, जिसमें अवैध तरीके और बिना किसी आधार के हमारी कंपनी के स्टॉक की रिकमंडेशंस की जा रही हैं। यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म पर वीडियो में दावा किया जा रहा है कि आरआरपी सेमीकंडक्टर सरकार के सेमीकंडक्टर मिशन के तहत ASIC चिप का एक्सपोर्ट करने वाली देश की पहली कंपनी है। वीडियो में दावा किया जा रहा है कि कंपनी को सेमी-कंडक्टर 2025 का मोस्ट ट्रस्टेड ब्रांड का टैग मिला है। आरआरपी सेमीकंडक्टर का मानना है कि इन भ्रामक और झूठी जानकारियों की वजह से BSE में कंपनी के शेयरों में अप्रत्याशित उछाल आ रहा है। कंपनी ने बताया है कि करीब 4000 शेयर ही डीमैट मोड में हैं, कुछ लोग मार्केट में ट्रेडिंग कर रहे हैं, जो कि कंपनी की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा रहा है।

ये भी पढ़ें:शेयर बाजार में लिस्ट होगी SBI की एक और कंपनी, आईपीओ के लिए बैंक का बड़ा ऐलान

19 महीने में 76,922% उछल गए हैं कंपनी के शेयर
आरआरपी सेमीकंडक्टर के शेयर पिछले 19 महीने में 76,922 पर्सेंट चढ़ गए हैं। कंपनी के शेयर 2 अप्रैल 2024 को 15 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 6 नवंबर 2025 को 11,553.35 रुपये पर जा पहुंचे हैं। पिछले एक साल में कंपनी के शेयरों में 12,805 पर्सेंट की तेजी आई है। वहीं, इस साल अब तक आरआरपी सेमीकंडक्टर के शेयर 6,128 पर्सेंट चढ़ गए हैं। पिछले 6 महीने में कंपनी के शेयर 1135 पर्सेंट उछले हैं।

Vishnu Soni

लेखक के बारे में

Vishnu Soni
विष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह शेयर बाजार, कॉरपोरेट्स, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। वह नवभारत टाइम्स, नेटवर्क 18 डिजिटल और इकनॉमिक टाइम्स हिंदी में काम कर चुके हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।