
1441% की तूफानी तेजी, दनादन 2 बार बांटे बोनस शेयर, 10 रुपये से कम का है शेयर
पेनी स्टॉक रामा स्टील ट्यूब्स पांच साल में 1441% चढ़ गया है। रामा स्टील ट्यूब्स के शेयर 5 साल में 64 पैसे से बढ़कर 9.86 रुपये पर पहुंच गए हैं। कंपनी ने पिछले दो साल में दनादन 2 बार बोनस शेयर बांटे हैं।
Penny Stock: 10 रुपये से कम के पेनी स्टॉक रामा स्टील ट्यूब्स ने पांच साल में 1441 पर्सेंट का छप्परफाड़ रिटर्न दिया है। रामा स्टील ट्यूब्स के शेयर 5 साल में 64 पैसे से बढ़कर 9.86 रुपये पर पहुंच गए हैं। हालांकि, पिछले कुछ महीनों से कम के शेयर दबाव में हैं। रामा स्टील ट्यूब्स के शेयर पिछले 6 महीने में 25 पर्सेंट से अधिक टूटे हैं। कंपनी ने अपने शेयरधारकों को दनादन बोनस शेयर बांटे हैं। साथ ही, मल्टीबैगर कंपनी दो बार अपने शेयर का भी बंटवारा कर चुकी है।
दनादन 2 बार बांटे हैं बोनस शेयर
स्मॉलकैप कंपनी रामा स्टील ट्यूब्स (Rama Steel Tubes) साल 2016 से अपने शेयरधारकों को 3 बार बोनस शेयर बांट चुकी है। हालांकि, कंपनी ने पिछले दो साल में दनादन 2 बार बोनस शेयर बांटे हैं। रामा स्टील ट्यूब्स ने जनवरी 2023 में 4:1 के रेशियो में बोनस शेयर दिए। यानी, कंपनी ने हर 1 शेयर पर 4 बोनस शेयर बांटे। मल्टीबैगर कंपनी ने मार्च 2024 में 2:1 के अनुपात में बोनस शेयर दिए। यानी, कंपनी ने हर 1 शेयर पर 2 बोनस शेयर दिए। कंपनी ने इससे पहले मार्च 2016 में भी 4:1 के रेशियो में बोनस शेयर दिए थे। यानी, कंपनी ने हर 1 शेयर पर 4 बोनस शेयर दिए।
2 बार अपने शेयर का बंटवारा कर चुकी है कंपनी
स्मॉलकैप कंपनी रामा स्टील ट्यूब्स (Rama Steel Tubes) दो बार अपने शेयर का बंटवारा कर चुकी है। मल्टीबैगर कंपनी ने मार्च 2016 में अपने शेयर को 2 टुकड़ों में बांटा। कंपनी ने 10 रुपये फेस वैल्यू वाले अपने शेयर को 5-5 रुपये फेस वैल्यू वाले 2 शेयरों में बांटा। रामा स्टील ट्यूब्स ने अगस्त 2022 में अपने शेयर को 5 टुकड़ों में बांटा। कंपनी ने 5 रुपये फेस वैल्यू वाले अपने शेयर को 1-1 रुपये फेस वैल्यू वाले 5 शेयरों में बांटा।
5 साल में शेयरों में 1441% की तेजी
रामा स्टील ट्यूब्स (Rama Steel Tubes) के शेयरों में पिछले पांच साल में 1441 पर्सेंट की तेजी देखने को मिली है। स्मॉलकैप कंपनी के शेयर 3 दिसंबर 2020 को 64 पैसे पर थे। कंपनी के शेयर 5 दिसंबर 2025 को BSE में 9.86 रुपये पर बंद हुए हैं। पिछले 4 साल में कंपनी के शेयरों में 222 पर्सेंट का जोरदार उछाल आया है। हालांकि, पिछले एक साल में कंपनी के शेयरों में 26 पर्सेंट से अधिक की गिरावट देखने को मिली है। रामा स्टील ट्यूब्स के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 14.92 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 8.41 रुपये है।





