1 साल में 2 बार बांट दिए बोनस शेयर, पांच साल में 760% चढ़ा यह पेनी स्टॉक

Feb 06, 2026 10:13 pm ISTVishnu Soni लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

राजू इंजीनियर्स ने अपने शेयरधारकों को एक साल में ही 2 बार बोनस शेयर का तोहफा दिया है। कंपनी अपने शेयर का भी बंटवारा कर चुकी है। राजू इंजीनियर्स के शेयर पिछले 5 साल में 760 पर्सेंट उछल गए हैं।

1 साल में 2 बार बांट दिए बोनस शेयर, पांच साल में 760% चढ़ा यह पेनी स्टॉक

पेनी स्टॉक रहे राजू इंजीनियर्स ने निवेशकों को छप्परफाड़ रिटर्न दिया है। राजू इंजीनियर्स के शेयरों में 5 साल में 760 पर्सेंट का बंपर उछाल आया है। कंपनी के शेयर शुक्रवार 6 फरवरी 2026 को BSE में 65.25 रुपये पर बंद हुए हैं। राजू इंजीनियर्स ने अपने शेयरधारकों को एक साल में ही 2 बार बोनस शेयर का तोहफा दिया है। राजू इंजीनियर्स अपने शेयर का भी बंटवारा कर चुकी है। राजू इंजीनियर्स के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 188 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 58.70 रुपये है।

एक साल में 2 बार बोनस शेयर दे चुकी है कंपनी
राजू इंजीनियर्स (Rajoo Engineers) ने साल 2024 में अपने शेयरधारकों को 2 बार बोनस शेयर का तोहफा दिया है। कंपनी ने अगस्त 2024 में 1:1 के रेशियो में बोनस शेयर दिए। यानी, कंपनी ने हर 1 शेयर पर 1 बोनस शेयर बांटा। इसके बाद, राजू इंजीनियर्स ने दिसंबर 2024 में 1:3 के रेशियो में बोनस शेयर दिया। यानी, कंपनी ने हर 3 शेयर पर 1 बोनस शेयर बांटा। इससे पहले, राजू इंजीनियर्स अपने शेयर का भी बंटवारा (स्टॉक स्प्लिट) कर चुकी है। कंपनी ने सितंबर 2009 में अपने शेयर को 10 टुकड़ों में बांट था। कंपनी ने 10 रुपये फेस वैल्यू वाले अपने शेयर को 1-1 रुपये फेस वैल्यू वाले 10 शेयरों में बांटा।

5 साल में 760% चढ़ चुके हैं कंपनी के शेयर
राजू इंजीनियर्स (Rajoo Engineers) के शेयर पिछले 5 साल में 760 पर्सेंट उछल गए हैं। इस मल्टीबैगर कंपनी के शेयर 5 फरवरी 2021 को 7.59 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 6 फरवरी 2026 को 65.25 रुपये पर बंद हुए हैं। पिछले 4 साल में राजू इंजीनियर्स के शेयरों में 371 पर्सेंट की जबरदस्त तेजी देखने को मिली है। अगर पिछले 3 साल की बात करें तो राजू इंजीनियर्स के शेयर 515 पर्सेंट उछल गए हैं। हालांकि, पिछले एक साल से कंपनी के शेयर दबाव में हैं। कंपनी के शेयर पिछले एक साल में 63 पर्सेंट से अधिक लुढ़क गए हैं। पिछले 6 महीने में राजू इंजीनियर्स के शेयरों में 39 पर्सेंट की गिरावट देखने को मिली है। पिछले 3 महीने में कंपनी के शेयर 25 पर्सेंट से ज्यादा टूट गए हैं।

Vishnu Soni

लेखक के बारे में

Vishnu Soni

विष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह दिसंबर 2020 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। वह स्टॉक मार्केट, कॉरपोरेट, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। पत्रकारिता में विष्णु को 20 साल पूरे होने को हैं। विष्णु के करियर का ज्यादातर हिस्सा बिजनेस जर्नलिज्म से जुड़ा रहा है। वह दैनिक भास्कर, इकनॉमिक टाइम्स-हिंदी, अमर उजाला, नेटवर्क-18 और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। विष्णु ने पत्रकारिता की पढ़ाई इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मॉस कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से की है। विष्णु, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के गोल्ड मेडलिस्ट हैं। GST को लेकर बनाए गए विष्णु के एक वीडियो को अवॉर्ड भी मिल चुका है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,