7 पैसे के शेयर ने चौंकाया, 1357% का दिया रिटर्न, आपका है दांव?
Multibagger Stock: भारतीय शेयर बाजार ने पिछले कुछ वर्षों में निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है। मजबूत घरेलू निवेश, बेहतर कॉरपोरेट नतीजे और बढ़ती रिटेल भागीदारी ने बाजार को सहारा दिया है।

Multibagger Stock: भारतीय शेयर बाजार ने पिछले कुछ वर्षों में निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है। मजबूत घरेलू निवेश, बेहतर कॉरपोरेट नतीजे और बढ़ती रिटेल भागीदारी ने बाजार को सहारा दिया है। हालांकि, इंडेक्स में निवेश से अच्छा मुनाफा मिल सकता है, लेकिन सही समय पर सही शेयर चुनना निवेशकों की दौलत कई गुना बढ़ा सकता है। ऐसे ही एक शेयर ने बीते वर्षों में जबरदस्त रिटर्न देकर निवेशकों को चौंकाया है। हम बात कर रहे हैं पल्सर इंटरनेशनल (Pulsar International) की, जिसने लंबी अवधि में मल्टीबैगर रिटर्न दिया।
शेयरों के हाल
मार्च 2019 में यह शेयर महज ₹0.070 पर था, जो अब बीएसई पर करीब ₹1.02 पर ट्रेड कर रहा है। यानी अगर किसी निवेशक ने सात साल पहले इस शेयर में ₹1 लाख लगाए होते और निवेश को होल्ड रखा होता, तो उसकी रकम बढ़कर करीब ₹14.50 लाख से ज्यादा हो जाती। पिछले पांच साल में इस पेनी स्टॉक ने करीब 920% का रिटर्न दिया है, जबकि 2019 में लिस्टिंग के बाद से अब तक 1,357% से ज्यादा की तेजी दर्ज की। हालांकि 2025 में शेयर में 89% की बड़ी गिरावट आई और 2026 में भी कमजोरी जारी है। इस साल अब तक (YTD) शेयर 42% से ज्यादा टूट चुका है और पिछले एक महीने में करीब 60% फिसल गया है।
कंपनी की वित्तीय स्थिति
हालांकि, हालिया गिरावट के बावजूद कंपनी के तिमाही नतीजे मजबूत रहे हैं। दिसंबर 2025 तिमाही (Q3 FY26) में कंपनी का रेवेन्यू बढ़कर ₹40 करोड़ पहुंच गया, जो पिछले साल की समान तिमाही में ₹6.3 करोड़ था। यानी सालाना आधार पर करीब 535% की जबरदस्त बढ़त। वहीं शुद्ध मुनाफा भी ₹0.66 करोड़ से बढ़कर ₹3.29 करोड़ हो गया, जो करीब 398% की उछाल दर्शाता है। तिमाही आधार पर भी कंपनी ने मुनाफे में जोरदार सुधार दिखाया है।
कंपनी का कारोबार
1990 में स्थापित और गुजरात आधारित यह कंपनी कृषि सप्लाई चेन मैनेजमेंट, ट्रेडिंग और फाइनेंशियल सर्विसेज के क्षेत्र में काम करती है। यह फल, सब्जियां और अनाज जैसी नाशवान वस्तुओं की खरीद, प्रोसेसिंग और वितरण का काम करती है, जिससे ग्रामीण किसानों को शहरी बाजारों से जोड़ा जाता है। हालांकि पेनी स्टॉक्स में मुनाफा बड़ा हो सकता है, लेकिन जोखिम भी उतना ही ज्यादा रहता है। इसलिए निवेश से पहले पूरी जांच-पड़ताल और समझदारी बेहद जरूरी है।
लेखक के बारे में
Varsha Pathakवर्षा पाठक लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं और पिछले 4 सालों से इस संस्थान से जुड़ी हुई हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें लगभग 8 साल का अनुभव है। उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। बिहार की रहने वाली वर्षा वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के बिजनेस सेक्शन के लिए खबरें लिखती हैं। उन्हें स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, यूटिलिटी, टैक्स, बजट, एक्सप्लेनर, इंटरव्यूज और कॉरपोरेट सेक्टर से जुड़ी खबरों की समझ है। जटिल आर्थिक विषयों को सरल, तथ्यात्मक और पाठकों के लिए उपयोगी भाषा में प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की विशेषता है। हिन्दुस्तान से पहले वर्षा दैनिक भास्कर (प्रिंट), मनी भास्कर और नेटवर्क18 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुकी हैं। उन्हें फील्ड रिपोर्टिंग का अनुभव भी है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए वर्षा को मनी भास्कर में सबसे अधिक UVs-PVs का पुरस्कार मिल चुका है। इसके अलावा, लाइव हिन्दुस्तान में भी वर्षा का टॉप परफॉर्मेंस रहा है और इसके लिए पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।
और पढ़ें

