Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Penny stock profin capital share decline price 10 rs result and bonus share detail here
क्रैश हुआ यह पेनी शेयर, ₹10 पर भाव, बोनस शेयर का तोहफा दे चुकी कंपनी

क्रैश हुआ यह पेनी शेयर, ₹10 पर भाव, बोनस शेयर का तोहफा दे चुकी कंपनी

संक्षेप:

ProFin Capital Services share: प्रोफिन कैपिटल सर्विसेज शेयर के 52 हफ्ते का लो 2.69 रुपये है। शेयर के 52 हफ्ते का हाई 13.14 रुपये है। हालांकि, कंपनी के शेयरों ने पिछले एक वर्ष में निवेशकों को 276 प्रतिशत का शानदार रिटर्न दिया है ।

Nov 08, 2025 12:09 pm ISTDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

ProFin Capital Services share: बीते कुछ दिनों से भारतीय शेयर बाजार बिकवाली मोड में है। इस माहौल के बीच कुछ पेनी शेयर भी बुरी तरह टूट गए हैं। ऐसा ही एक पेनी शेयर प्रोफिन कैपिटल सर्विसेज का है। प्रोफिन कैपिटल सर्विसेज के शेयरों में शुक्रवार को बड़ी गिरावट देखी गई। यह शेयर 5 प्रतिशत तक लुढ़ककर ₹10.07 पर पहुंच गया। बता दें कि कंपनी ने हाल ही में बोनस शेयर दिए जाने का ऐलान किया था। प्रोफिन कैपिटल सर्विसेज शेयर के 52 हफ्ते का लो 2.69 रुपये है। शेयर के 52 हफ्ते का हाई 13.14 रुपये है। हालांकि, कंपनी के शेयरों ने पिछले एक वर्ष में निवेशकों को 276 प्रतिशत का शानदार रिटर्न दिया है लेकिन बीते एक महीने में यह शेयर करीब 16 पर्सेंट टूट चुका है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

कैसे रहे तिमाही नतीजे

वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही में कंपनी के नतीजे बेहद मजबूत रहे। कंपनी का नेट प्रॉफिट ₹13.37 करोड़ रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि ₹2.46 करोड़ की तुलना में 443 प्रतिशत की उछाल को दिखाता है। वहीं, टोटल इनकम भी ₹6.97 करोड़ से बढ़कर ₹44.62 करोड़ हो गई, यानी 540 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।

बोनस शेयर का ऐलान

हाल ही में कंपनी के निदेशक मंडल की बैठक हुई, जिसमें शेयरधारकों के लिए 1:1 बोनस इश्यू को मंजूरी दी गई। इसका अर्थ है कि जिन निवेशकों के पास कंपनी के एक पूरी तरह से चुकता (फुली पेड) इक्विटी शेयर हैं, उन्हें एक अतिरिक्त शेयर मुफ्त में मिलेगा। हर नए शेयर का अंकित मूल्य ₹1 तय किया गया है। मान लीजिए कि यदि किसी निवेशक के पास 100 शेयर हैं, तो बोनस के बाद उन्हें 100 अतिरिक्त शेयर मिलेंगे, जिससे कुल शेयरों की संख्या 200 हो जाएगी। हालांकि निवेश का कुल मूल्य समान रहेगा लेकिन बाजार में शेयरों की संख्या बढ़ने से लिक्विडिटी में सुधार होगा और स्टॉक अधिक निवेशकों के लिए किफायती बन सकता है।

शेयरहोल्डिंग पैटर्न

प्रोफिन कैपिटल सर्विसेज के शेयरहोल्डिंग पैटर्न की बात करें तो प्रमोटर्स के पास 4.36 फीसदी की हिस्सेदारी है। वहीं, पब्लिक शेयरहोल्डर्स के पास 95.64 फीसदी हिस्सेदारी है।

Deepak Kumar

लेखक के बारे में

Deepak Kumar
दीपक कुमार, हिन्दुस्तान डिजिटल में बिजनेस की खबरें लिखते हैं। वह स्टॉक मार्केट, यूटिलिटी समेत बिजनेस सेक्शन से जुड़ी हर खबरों की ना सिर्फ समझ रखते हैं, बल्कि आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। दीपक की बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी जबरदस्त पकड़ है। उन्हें बेहतरीन काम की सराहना मिलती रही है और सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से सीवान (बिहार) के रहने वाले दीपक के पास करीब 11 साल का अनुभव है। करियर की बात करें तो अमर उजाला से शुरू हुआ सफर दैनिक भास्कर,आजतक, इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप होते हुए हिन्दुस्तान डिजिटल तक पहुंच चुका है। फिलहाल, वह हिन्दुस्तान डिजिटल में बतौर असिस्टेंट न्यूज एडिटर कार्यरत हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं, पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई के लिए हिमाचल यूनिवर्सिटी चले गए। दीपक सोशल मीडिया पर भी सक्रिय रहते हैं। उन्हें नई-नई तकनीक से रूबरू होना अच्छा लगता है। खाली वक्त में फिल्में देखना या क्रिकेट खेलना पसंद करते हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।