443% उछल गया कंपनी का मुनाफा, शेयर खरीदने की मची लूट, ₹10 से कम का है भाव

443% उछल गया कंपनी का मुनाफा, शेयर खरीदने की मची लूट, ₹10 से कम का है भाव

संक्षेप:

यह कंपनी के शेयरों में पिछले दो महीनों का सबसे बड़ा इंट्राडे उछाल रहा। कंपनी निवेशकों के रडार पर तब से है जब से उसने अपने सितंबर तिमाही (Q2FY26) के मजबूत वित्तीय नतीजे जारी किए हैं।

Nov 11, 2025 06:33 pm ISTVarsha Pathak लाइव हिन्दुस्तान
share

Penny Stock: दलाल स्ट्रीट पर आज मंगलवार, 11 नवंबर को आई जोरदार रिकवरी का असर कुछ चुनिंदा पेनी स्टॉक्स पर भी देखने को मिला। प्रो फिन कैपिटल सर्विसेज (Pro Fin Capital Services) उनमें से एक रहा, जिसके शेयरों में 2.5% की तेजी दर्ज की गई और यह ₹9.94 प्रति शेयर तक पहुंच गया। यह कंपनी के शेयरों में पिछले दो महीनों का सबसे बड़ा इंट्राडे उछाल रहा। कंपनी निवेशकों के रडार पर तब से है जब से उसने अपने सितंबर तिमाही (Q2FY26) के मजबूत वित्तीय नतीजे जारी किए हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

सितंबर तिमाही के नतीजे

प्रो फिन कैपिटल ने इस तिमाही में ₹13.37 करोड़ का शुद्ध लाभ दर्ज किया है, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह लाभ मात्र ₹2.46 करोड़ था। इस तरह कंपनी के मुनाफे में 443% की सालाना वृद्धि दर्ज की गई है। कंपनी की कुल आय भी जबरदस्त उछाल के साथ ₹44.62 करोड़ पर पहुंच गई, जो पिछले साल की समान अवधि में ₹6.97 करोड़ थी। यानी कंपनी की आय में 540% की बढ़ोतरी हुई है। वित्त वर्ष 2025–26 की पहली छमाही (H1FY26) में कंपनी का प्रदर्शन और भी मजबूत रहा। इस दौरान प्रो फिन कैपिटल ने ₹15.91 करोड़ का शुद्ध लाभ दर्ज किया, जो पिछले साल की समान अवधि के ₹3.78 करोड़ के मुकाबले 320% अधिक है। वहीं कुल आय ₹55.14 करोड़ रही, जो साल-दर-साल 249% की बढ़त को दर्शाती है। पिछले वित्त वर्ष (FY24–25) में कंपनी की कुल आय ₹31.96 करोड़ और शुद्ध लाभ ₹2.92 करोड़ रहा था।

बोनस शेयर भी दे रही कंपनी

इसी बीच, कंपनी के निदेशक मंडल ने 10 अक्टूबर 2025 को हुई बैठक में 1:1 बोनस इश्यू की मंजूरी दी है। इसके तहत शेयरधारकों को प्रत्येक 1 शेयर पर ₹1 अंकित मूल्य का 1 अतिरिक्त पूरी तरह से चुकता इक्विटी शेयर मिलेगा।

कंपनी का कारोबार

प्रो फिन कैपिटल सर्विसेज लिमिटेड एक पंजीकृत गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (NBFC) है, जो वित्तीय और पूंजी बाजार से जुड़ी व्यापक सेवाएं प्रदान करती है। कंपनी इक्विटी, फ्यूचर्स, ऑप्शंस, करेंसी और कमोडिटी ट्रेडिंग जैसे क्षेत्रों में सक्रिय है। इसके अलावा यह डिपॉजिटरी सेवाएं और अल्पकालिक ऋण एवं एडवांस जैसी वित्तीय सुविधाएं भी उपलब्ध कराती है। कंपनी का उद्देश्य निवेशकों और व्यवसायों को निवेश एवं ऋण समाधानों की सहज सुविधा प्रदान करना है, ताकि वित्तीय समावेशन और पूंजी बाजार भागीदारी को बढ़ावा दिया जा सके।

Varsha Pathak

लेखक के बारे में

Varsha Pathak
वर्षा पाठक बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर करीब 2 साल से हिन्दुस्तान डिजिटल से जुड़ी हुई हैं। मूल रूप से मधुबनी (बिहार) की रहने वाली वर्षा लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस सेक्शन के लिए खबरें लिखती हैं। उन्हें बिजनेस सेक्शन के अलग-अलग जॉनर की खबरों की समझ है। इसमें स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, यूटिलिटी आदि शामिल हैं। करीब 7 साल से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय वर्षा ने यहां से पहले दैनिक भास्कर और नेटवर्क 18 में बतौर कंटेंट राइटर काम किया है। उन्हें रिपोर्टिंग का भी अनुभव है। करियर की छोटी अवधि में ही वर्षा के काम की ना सिर्फ सराहना हुई है बल्कि सम्मानित भी किया गया है। वर्षा ने जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता में डिप्लोमा की डिग्री ली। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।