पेनी स्टॉक बना रॉकेट, चुका दी 90% से ज्यादा उधारी, कर्ज मुक्त होने की है तैयारी
मुख्य बातें
- ज्वैलरी कंपनी पीसी ज्वैलर जल्द ही पूरी तरह कर्ज मुक्त हो सकती है
- कंपनी ने बैंकों की 90 पर्सेंट से अधिक उधारी चुका दी है
- चौथी तिमाही में पीसी ज्वैलर का मुनाफा 61% से ज्यादा बढ़ा है

पेनी स्टॉक पीसी ज्वैलर रॉकेट सा उड़ गया है। पीसी ज्वैलर के शेयरों में सोमवार को तूफानी तेजी आई है। ज्वैलरी कंपनी के शेयर सोमवार को BSE में 11 पर्सेंट से अधिक चढ़कर 10.48 रुपये पर पहुंच गए हैं। पीसी ज्वैलर जल्द ही पूरी तरह कर्ज मुक्त हो सकती है। ज्वैलरी कंपनी ने 90 पर्सेंट से ज्यादा बकाया कर्ज चुका दिया है। पीसी ज्वैलर ने बताया है कि वह कर्ज मुक्त होने की राह पर बढ़ रही है। 31 मार्च 2026 को खत्म हुई तिमाही में पीसी ज्वैलर का मुनाफा 61 पर्सेंट से ज्यादा बढ़ा है।
करीब 153 करोड़ रुपये का हुआ है मुनाफा
ज्वैलरी कंपनी पीसी ज्वैलर (PC Jeweller) का मुनाफा चौथी तिमाही में सालाना आधार पर 61.3 पर्सेंट बढ़कर 152.9 करोड़ रुपये रहा है। एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी को 94.8 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। 31 मार्च 2026 को खत्म तिमाही में पीसी ज्वैलर का रेवेन्यू सालाना आधार पर 32.7 पर्सेंट बढ़कर 927.3 करोड़ रुपये रहा है। एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी का रेवेन्यू 699 करोड़ रुपये था। चौथी तिमाही में कंपनी का इबिट्डा सालाना आधार पर 13.4 पर्सेंट बढ़कर 164.5 करोड़ रुपये रहा है। वहीं, पीसी ज्वैलर का इबिट्डा मार्जिन 17.7 पर्सेंट रहा है।
90% से ज्यादा चुका दिया लोन
पीसी ज्वैलर लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर बलराम गर्ग ने बताया, 'बैंकों के साथ सेटलमेंट एग्रीमेंट होने के बाद से कंपनी ने अब तक अपने बकाया कर्ज का 90 पर्सेंट से ज्यादा चुका दिया है। कंपनी ने अपने वित्तीय लक्ष्य हासिल करने की दिशा में अहम प्रगति की है। हमें पूरा भरोसा है कि कंपनी बहुत जल्द कर्ज-मुक्त हो जाएगी।' उन्होंने बताया है कि कंपनी के पूरी तरह कर्ज-मुक्त होने के बाद पीसी ज्वैलर आक्रामक तरीके से विस्तार करेगी। गर्ग ने बताया कि वित्त वर्ष 2026 हमारे लिए महत्वपूर्ण साल रहा है, क्योंकि कंपनी ने अपनी रफ्तार वापस पाई है और पूरे साल शानदार परफॉर्मेंस दिखाया है।
बोनस शेयर दे चुकी है कंपनी, शेयर का भी कर चुकी है बंटवारा
पीसी ज्वैलर लिमिटेड (PC Jeweller) अपने शेयरधारकों को बोनस शेयर का तोहफा दे चुकी है। कंपनी ने जुलाई 2017 में अपने निवेशकों को 1:1 के रेशियो में बोनस शेयर दिए। यानी, कंपनी ने हर 1 शेयर पर 1 बोनस शेयर दिया। पीसी ज्वैलर अपने शेयर का भी बंटवारा (स्टॉक स्प्लिट) कर चुकी है। कंपनी ने अपने शेयर को 10 टुकड़ों में बांटा है। पीसी ज्वैलर ने दिसंबर 2024 में 10 रुपये फेस वैल्यू वाले अपने शेयर को 1-1 रुपये फेस वैल्यू वाले 10 शेयरों में बांटा। पिछले 6 साल में पीसी ज्वैलर लिमिटेड के शेयर 800 पर्सेंट से अधिक उछल गए हैं। पिछले 5 दिन में पीसी ज्वैलर के शेयरों में 19 पर्सेंट से अधिक की तेजी देखने को मिली है।
लेखक के बारे में
Vishnu Soniविष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह दिसंबर 2020 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ
हैं। वह शेयर बाजार, कॉरपोरेट, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। गैजेट्स और ऑटो रिव्यू में भी इनकी
दिलचस्पी है। बिजनेस से जुड़ी खबरों में विष्णु हमेशा इस बात पर फोकस करते हैं कि वह पाठकों के 'काम की बात' वाला एंगल
प्रमुखता से खबर में ला सकें, ताकि उनकी वित्तीय जागरूकता बढ़े। बिजनेस से जुड़ी खबरों में भाषा की सरलता और सहजता पर भी
विष्णु का ध्यान हमेशा रहा है।
पत्रकारिता में विष्णु को 20 साल पूरे होने को हैं। विष्णु के करियर का ज्यादातर हिस्सा बिजनेस जर्नलिज्म से जुड़ा रहा है।
वह दैनिक भास्कर, इकनॉमिक टाइम्स-हिंदी, अमर उजाला, नेटवर्क-18 और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर
चुके हैं। विष्णु ने पत्रकारिता की पढ़ाई इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मॉस कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से की है। विष्णु, इलाहाबाद
विश्वविद्यालय के गोल्ड मेडलिस्ट हैं। GST को लेकर बनाए गए विष्णु के एक वीडियो को अवॉर्ड भी मिल चुका है। कुकिंग,
ट्रेवलिंग, क्रिकेट देखने और खेलने में इनको मजा आता है। अपने वक्त का एक हिस्सा विष्णु ऐसे शेयरों को 'खोजने' में लगाते
हैं, जो कि आगे चलकर अच्छा रिटर्न दें।


