
पूरा कर्ज उतारने की तैयारी, 68% बैंक लोन चुकाया, 11 रुपये के पार पहुंचा पेनी स्टॉक
ज्वैलरी कंपनी पीसी ज्वैलर जल्द ही पूरी तरह कर्ज मुक्त हो सकती है। पीसी ज्वैलर के शेयर बुधवार को 9% से अधिक के उछाल के साथ 11.21 रुपये पर पहुंच गए हैं। 5 दिन में कंपनी के शेयर 15 पर्सेंट से ज्यादा उछल गए हैं।
Penny Stock: ज्वैलरी कंपनी पीसी ज्वैलर के शेयरों में तूफानी तेजी आई है। पीसी ज्वैलर के शेयर बुधवार को BSE में इंट्राडे के दौरान 9 पर्सेंट से अधिक के उछाल के साथ 11.21 रुपये पर पहुंच गए हैं। पिछले 5 दिन में यह पेनी स्टॉक 15 पर्सेंट से ज्यादा उछल गया है। चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में मजबूत बिजनेस अपडेट के बाद पीसी ज्वैलर के शेयरों में यह तेजी देखने को मिल रही है। तीसरी तिमाही में ज्वैलरी कंपनी का रेवेन्यू सालाना आधार पर करीब 37 पर्सेंट बढ़ा है। पीसी ज्वैलर का कहना है कि वह पूरी तरह कर्ज मुक्त होने की राह पर है।
कंपनी ने घटा लिया है अपना 68% कर्ज
ज्वैलरी कंपनी पीसी ज्वैलर ने एक एक्सचेंज फाइलिंग में बताया है,'कंपनी ने 30 सितंबर 2024 को बैंकों के साथ सेटलमेंट एग्रीमेंट करने के बाद से अपने मौजूदा कर्ज का 68 पर्सेंट हिस्सा चुका दिया है। कंपनी निकट भविष्य में कर्ज-मुक्त दर्जा हासिल करने के अपने लक्ष्य को लेकर प्रतिबद्ध है। कंपनी ने अपने वित्तीय लक्ष्य की दिशा में अहम प्रगति की है।' चालू वित्त वर्ष की सितंबर तिमाही में पीसी ज्वैलर ने अपना 23 पर्सेंट कर्ज घटाया था। दिल्ली स्थित पीसी ज्वैलर के 52 शोरूम हैं, जिनमें से 49 पर कंपनी का मालिकाना हक है।
6 महीने में 40% टूट गए हैं पीसी ज्वैलर के शेयर
ज्वैलरी कंपनी पीसी ज्वैलर (PC Jeweller) के शेयर पिछले 6 महीने में करीब 40 पर्सेंट लुढ़क गए हैं। पीसी ज्वैलर के शेयर 7 जुलाई 2025 को 18.70 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 7 जनवरी 2026 को 11.21 रुपये पर पहुंच गए हैं। अगर पिछले एक साल की बात करें तो पीसी ज्वैलर के शेयर 27 पर्सेंट से ज्यादा टूट गए हैं। वहीं, पिछले पांच साल में ज्वैलरी कंपनी के शेयरों में 285 पर्सेंट की तेजी देखने को मिली है। पीसी ज्वैलर के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 19.65 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 8.66 रुपये है। पीसी ज्वैलर का मार्केट कैप बुधवार 7 जनवरी को 7830 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है।

लेखक के बारे में
Vishnu Soniविष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह दिसंबर 2020 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। वह स्टॉक मार्केट, कॉरपोरेट, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। पत्रकारिता में विष्णु को 20 साल पूरे होने को हैं। विष्णु के करियर का ज्यादातर हिस्सा बिजनेस जर्नलिज्म से जुड़ा रहा है। वह दैनिक भास्कर, इकनॉमिक टाइम्स-हिंदी, अमर उजाला, नेटवर्क-18 और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। विष्णु ने पत्रकारिता की पढ़ाई इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मॉस कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से की है। विष्णु, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के गोल्ड मेडलिस्ट हैं। GST को लेकर बनाए गए विष्णु के एक वीडियो को अवॉर्ड भी मिल चुका है।
और पढ़ें



