कर्ज मुक्त होने की तैयारी, 68% चुका दिया है लोन, 10 रुपये का यह शेयर बना रॉकेट

Feb 18, 2026 11:05 am ISTVishnu Soni लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

पीसी ज्वैलर कर्ज-मुक्त होने की तैयारी में है। पीसी ज्वैलर ने अपने कुल बकाए कर्ज का 68% लोन चुका दिया है। पीसी ज्वैलर के शेयर बुधवार को BSE में 6% से अधिक के उछाल के साथ 10.68 रुपये पर पहुंच गए हैं।

कर्ज मुक्त होने की तैयारी, 68% चुका दिया है लोन, 10 रुपये का यह शेयर बना रॉकेट

Penny Stock: ज्वैलरी कंपनी पीसी ज्वैलर कर्ज मुक्त होने की तैयारी में है। पीसी ज्वैलर ने अपना 68 पर्सेंट लोन चुका दिया है। ज्वैलरी कंपनी के शेयरों में बुधवार को अच्छी तेजी आई है। पीसी ज्वैलर के शेयर बुधवार को BSE में 6 पर्सेंट से अधिक के उछाल के साथ 10.68 रुपये पर पहुंच गए हैं। कंपनी के शेयर मंगलवार को 10 रुपये पर बंद हुए थे। इस साल अब तक पीसी ज्वैलर के शेयरों में करीब 13 पर्सेंट की तेजी देखने को मिली है। पिछले 5 साल में ज्वैलरी कंपनी के शेयर 250 पर्सेंट से अधिक उछल गए हैं।

कर्ज-मुक्त होने की तैयारी में कंपनी
पीसी ज्वैलर लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर बलराम गर्ग ने पिछले दिनों बताया कि कंपनी पूरी तरह कर्ज मुक्त होने के अपने लक्ष्य की दिशा में सधी रफ्तार से बढ़ रही है। गर्ग ने पीटीआई को बताया,'30 सितंबर 2024 को बैंकों के साथ सेटलमेंट एग्रीमेंट होने के बाद से कंपनी ने अपने कुल बकाया कर्ज का करीब 68 पर्सेंट चुका दिया है, जो कि कंपनी की वित्तीय स्थिति में अच्छे सुधार को दर्शाता है।' उन्होंने बताया कि कोर ऑपरेशंस को मजबूत करने, ओन्ड और फ्रेंचाइजी फॉर्मेट्स के जरिए अपनी रिटेल मौजूदगी बढ़ाने पर कंपनी का फोकस है।

कंपनी को हुआ है 190 करोड़ रुपये का मुनाफा
पीसी ज्वैलर लिमिटेड (PC Jeweller) ने पिछले दिनों बताया है कि चालू वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में उसका कंसॉलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 28 पर्सेंट बढ़कर 190.10 करोड़ रुपये पहुंच गया है। एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी को 147.96 करोड़ रुपये का प्रॉफिट हुआ था। अक्टूबर-दिसंबर 2025 तिमाही में पीसी ज्वैलर की टोटल इनकम बढ़कर 900.51 करोड़ रुपये पहुंच गई है, जो कि एक साल पहले की समान अवधि में 683.44 करोड़ रुपये थी। चालू वित्त वर्ष के शुरुआती 9 महीने में पीसी ज्वैलर का मुनाफा बढ़कर 561.57 करोड़ रुपये पहुंच गया, जो कि एक साल पहले की समान अवधि में 482.92 करोड़ रुपये था।

5 साल में 250% से ज्यादा चढ़ गए हैं कंपनी के शेयर
ज्वैलरी कंपनी पीसी ज्वैलर लिमिटेड के शेयर पिछले पांच साल में 250 पर्सेंट से अधिक उछल गए हैं। पीसी ज्वैलर के शेयर 19 फरवरी 2021 को 2.95 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 18 फरवरी 2026 को 10.68 रुपये पर पहुंच गए हैं। पिछले 4 साल में कंपनी के शेयरों में 370 पर्सेंट से अधिक की तेजी देखने को मिली है। अगर पिछले तीन साल की बात करें तो कंपनी के शेयर 300 पर्सेंट से अधिक उछल गए हैं। पिछले 2 साल में पीसी ज्वैलर के शेयरों में करीब 95 पर्सेंट की तेजी देखने को मिली है।

Vishnu Soni

लेखक के बारे में

Vishnu Soni

विष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह दिसंबर 2020 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। वह स्टॉक मार्केट, कॉरपोरेट, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। पत्रकारिता में विष्णु को 20 साल पूरे होने को हैं। विष्णु के करियर का ज्यादातर हिस्सा बिजनेस जर्नलिज्म से जुड़ा रहा है। वह दैनिक भास्कर, इकनॉमिक टाइम्स-हिंदी, अमर उजाला, नेटवर्क-18 और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। विष्णु ने पत्रकारिता की पढ़ाई इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मॉस कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से की है। विष्णु, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के गोल्ड मेडलिस्ट हैं। GST को लेकर बनाए गए विष्णु के एक वीडियो को अवॉर्ड भी मिल चुका है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,