Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Penny Stock PC Jeweller jumped over 10 Percent today company aims to become debt free by march
धड़ाधड़ उधारी चुका रही कंपनी, कर्ज-मुक्त होने की है तैयारी, शेयरों में तूफानी तेजी

धड़ाधड़ उधारी चुका रही कंपनी, कर्ज-मुक्त होने की है तैयारी, शेयरों में तूफानी तेजी

संक्षेप:

स्मॉलकैप कंपनी पीसी ज्वैलर के शेयर गुरुवार को BSE में 10% से ज्यादा उछलकर 11.38 रुपये पर पहुंच गए हैं। 5 साल में कंपनी के शेयर 550% से अधिक चढ़े हैं। कंपनी चालू वित्त वर्ष के आखिर तक कर्ज मुक्त होना चाहती है।

Dec 04, 2025 11:32 am ISTVishnu Soni लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

पेनी स्टॉक पीसी ज्वैलर में गुरुवार को तूफानी तेजी आई है। पीसी ज्वैलर के शेयर गुरुवार को BSE में इंट्राडे के दौरान 10 पर्सेंट से अधिक के उछाल के साथ 11.38 रुपये पर पहुंच गए हैं। स्मॉलकैप कंपनी के शेयर पिछले कुछ समय से दबाव में हैं। पीसी ज्वैलर के शेयर इस साल अब तक 25 पर्सेंट से ज्यादा टूट गए हैं। हालांकि, कंपनी धड़ाधड़ अपनी उधारी चुका रही है और चालू वित्त वर्ष के आखिर तक पूरी तरह कर्ज-मुक्त होने की राह पर बढ़ रही है। पिछले 5 साल में कंपनी के शेयरों में 550 पर्सेंट से अधिक का उछाल देखने को मिला है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मार्च 2026 तक पूरी तरह कर्ज-मुक्त होने का है लक्ष्य
ज्वैलरी कंपनी पीसी ज्वैलर का मार्च 2026 तक कर्ज मुक्त होने का लक्ष्य है। ज्वैलरी कंपनी ने चालू वित्त वर्ष की सितंबर तिमाही के दौरान बैंकों के बकाया लोन का करीब 23 पर्सेंट (406 करोड़ रुपये) चुका दिया है। इससे पहले, पीसी ज्वैलर ने चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 9 पर्सेंट बैंक कर्ज चुकाया था। ज्वैलरी कंपनी पीसी ज्वैलर ने पिछले वित्त वर्ष में 50 पर्सेंट से अधिक कर्ज चुकाया था। वित्त वर्ष 2024-25 के आखिर में पीसी ज्वैलर पर 1780 करोड़ रुपये का कर्ज था। इसके अलावा, डेट्स रिकवरी अपेलिट ट्रिब्यूनल (DRAT) ने सभी शोरूम्स की चाबियां और इनवेंटरी वापस दे दी हैं।

ये भी पढ़ें:नवरत्न कंपनी को मिला 145 करोड़ का काम, 315 रुपये के पार शेयर, 1200% चढ़ गया शेयर

550% से ज्यादा चढ़ गए हैं ज्वैलरी कंपनी के शेयर
स्मॉलकैप कंपनी पीसी ज्वैलर (PC Jeweller) के शेयर पिछले पांच साल में 550 पर्सेंट से अधिक उछल गए हैं। ज्वैलरी कंपनी पीसी ज्वैलर के शेयर 4 दिसंबर 2020 को 1.71 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 4 दिसंबर 2025 को 11.38 रुपये पर जा पहुंचे हैं। पिछले चार साल में पीसी ज्वैलर के शेयरों में 370 पर्सेंट से अधिक की तेजी देखने को मिली है। अगर पिछले 2 साल की बात करें तो पीसी ज्वैलर के शेयर 290 पर्सेंट से ज्यादा चढ़ गए हैं। पीसी ज्वैलर के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 19.65 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 9.57 रुपये है।

Vishnu Soni

लेखक के बारे में

Vishnu Soni
विष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह शेयर बाजार, कॉरपोरेट्स, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। वह नवभारत टाइम्स, नेटवर्क 18 डिजिटल और इकनॉमिक टाइम्स हिंदी में काम कर चुके हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।