Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़penny stock pavna industries gain price level of 20 rs do you own
20 रुपये के स्तर वाले शेयर ने दिखाया दम, निवेशकों ने दिल खोलकर लगाया दांव

20 रुपये के स्तर वाले शेयर ने दिखाया दम, निवेशकों ने दिल खोलकर लगाया दांव

संक्षेप:

सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन पावना इंडस्ट्रीज शेयर में करीब 3 पर्सेंट की तेजी आई और भाव 20 रुपये के स्तर से ज्यादा करीब 21 रुपये पर पहुंच गया। शेयर पिछली क्लोजिंग 20.07 रुपये के मुकाबले 2.09% बढ़कर 20.49 रुपये पर आ गया।

Jan 17, 2026 11:16 am ISTDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Pavna industries share: शेयर बाजार में बीते शुक्रवार को रिकवरी देखी गई। इस रिकवरी वाले माहौल के बीच कुछ पेनी शेयर रॉकेट की तरह बढ़ते नजर आए। ऐसा ही एक पेनी शेयर पावना इंडस्ट्रीज का है। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन इस शेयर में करीब 3 पर्सेंट की तेजी आई और भाव 20 रुपये के स्तर से ज्यादा करीब 21 रुपये पर पहुंच गया। शेयर पिछली क्लोजिंग 20.07 रुपये के मुकाबले 2.09% बढ़कर 20.49 रुपये पर आ गया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

शेयर के 52 हफ्ते का हाई 58.44 रुपये और 52 हफ्ते का लो 19.28 रुपये है। इसका मतलब है कि शेयर अपने लो से रिकवर हो रहा है। बता दें कि बीते सितंबर महीने में कंपनी ने स्टॉक स्प्लिट भी किया था। इस दौरान कंपनी के स्टॉक का ₹10 से ₹1 में स्प्लिट हुआ। आमतौर पर कंपनियां निवेशकों को आकर्षित करने के लिए स्प्लिट का फैसला लेती हैं।

शेयरहोल्डिंग पैटर्न

पावना इंडस्ट्रीज के शेयरहोल्डिंग की बात करें तो प्रमोटर्स के पास 61.50 फीसदी हिस्सेदारी थी। वहीं, पब्लिक शेयरहोल्डिंग 38.50 फीसदी की है। इस कंपनी में Forbes EMF की हिस्सेदारी है। पब्लिक शेयरहोल्डर Forbes EMF के पास 50,00,000 शेयर या 3.58 फीसदी हिस्सेदारी है। इसके अलावा नोवा ग्लोबल के पास 2.20 फीसदी हिस्सेदारी या 30,70,160 शेयर हैं।

यूपी सरकार से मिलाया था हाथ

हाल ही में पावना इंडस्ट्रीज ने उत्तर प्रदेश सरकार (GoUP) के साथ एक मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (MoU) साइन किया था। इसके तहत अगले तीन से पांच सालों में प्रस्तावित प्रोजेक्ट में ₹250 करोड़ का निवेश किया जाएगा और पावना इंडस्ट्रीज द्वारा लगभग 500 कर्मचारियों को रोजगार दिया जाएगा। बीते नवंबर महीने में कंपनी की रेगुलेटरी फाइलिंग के अनुसार, उत्तर प्रदेश सरकार पावना इंडस्ट्रीज को राज्य में प्रोजेक्ट स्थापित करने और नियमों और विनियमों के अनुसार जरूरी अनुमति, रजिस्ट्रेशन, अप्रूवल, क्लीयरेंस आदि प्राप्त करने में मदद करेगी। इसके साथ ही SG/CG द्वारा घोषित विभिन्न योजनाओं के तहत इंसेंटिव प्राप्त करने में भी मदद करेगी।

Deepak Kumar

लेखक के बारे में

Deepak Kumar
दीपक कुमार, हिन्दुस्तान डिजिटल में बिजनेस की खबरें लिखते हैं। वह स्टॉक मार्केट, यूटिलिटी समेत बिजनेस सेक्शन से जुड़ी हर खबरों की ना सिर्फ समझ रखते हैं, बल्कि आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। दीपक की बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी जबरदस्त पकड़ है। उन्हें बेहतरीन काम की सराहना मिलती रही है और सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से सीवान (बिहार) के रहने वाले दीपक के पास करीब 11 साल का अनुभव है। करियर की बात करें तो अमर उजाला से शुरू हुआ सफर दैनिक भास्कर,आजतक, इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप होते हुए हिन्दुस्तान डिजिटल तक पहुंच चुका है। फिलहाल, वह हिन्दुस्तान डिजिटल में बतौर असिस्टेंट न्यूज एडिटर कार्यरत हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं, पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई के लिए हिमाचल यूनिवर्सिटी चले गए। दीपक सोशल मीडिया पर भी सक्रिय रहते हैं। उन्हें नई-नई तकनीक से रूबरू होना अच्छा लगता है। खाली वक्त में फिल्में देखना या क्रिकेट खेलना पसंद करते हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।