Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़penny stock panth infinity gain 10 percent hit upper circuit price below 10 rs
10 रुपये से कम कीमत वाले शेयर में 10% उछाल, बिखरते बाजार में भी भारी डिमांड

10 रुपये से कम कीमत वाले शेयर में 10% उछाल, बिखरते बाजार में भी भारी डिमांड

संक्षेप:

Panth Infinity share price: बता दें कि पंथ इन्फिनिटी लिमिटेड शेयर की पिछली क्लोजिंग 8.06 रुपये थी जो गुरुवार को 10 पर्सेंट के अपर सर्किट के साथ 8.86 रुपये पर पहुंच गया। हालांकि, यह शेयर भाव 52 वीक हाई से कम है।

Nov 06, 2025 05:21 pm ISTDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Panth Infinity share: भारतीय शेयर बाजार भले ही गुरुवार को बिकवाली मोड में था लेकिन कुछ पेनी शेयरों की डिमांड थी। सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन ऐसे ही एक पेनी शेयर- पंथ इन्फिनिटी लिमिटेड पर दांव लगाने की होड़ देखी गई। 10 रुपये से भी कम कीमत वाले इस शेयर में करीब 10 पर्सेंट का उछाल आया। यह तेजी ऐसे समय में आई जब कंपनी ने तिमाही नतीजों का ऐलान किया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

शेयर का परफॉर्मेंस

पंथ इन्फिनिटी लिमिटेड शेयर की पिछली क्लोजिंग 8.06 रुपये थी जो गुरुवार को 10 पर्सेंट के अपर सर्किट के साथ 8.86 रुपये पर पहुंच गया। हालांकि, यह शेयर भाव 52 वीक हाई से कम है। शेयर के 52 वीक हाई की बात करें तो 12.77 रुपये है। शेयर का यह भाव इसी साल जुलाई महीने में था। नवंबर 2024 में शेयर 6.06 रुपये के निचले स्तर तक आ गया था। यह शेयर के 52 हफ्ते का लो है।

कंपनी के नतीजे

पंथ इन्फिनिटी लिमिटेड के तिमाही परिणामों की बात करें तो कंपनी का परिचालन से राजस्व साल-दर-साल 8,723.64 प्रतिशत बढ़ा है। यह वित्त वर्ष 25 की दूसरी तिमाही के 1.65 करोड़ रुपये से वित्त वर्ष 26 की दूसरी तिमाही में 145.59 करोड़ रुपये हो गया।

वहीं, वित्त वर्ष 26 की पहली तिमाही के 33.41 करोड़ रुपये से तिमाही-दर-तिमाही 335.77 प्रतिशत की वृद्धि हुई। वित्त वर्ष 26 की दूसरी तिमाही में पंथ इन्फिनिटी लिमिटेड का नेट प्रॉफिट साल-दर-साल 2290.63 प्रतिशत बढ़कर 7.65 करोड़ रुपये हो गया जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में यह 0.32 करोड़ रुपये था। वित्त वर्ष 26 की पहली तिमाही की तुलना में नेट प्रॉफिट 3.43 करोड़ रुपये से 123.03 प्रतिशत बढ़कर 7.65 करोड़ रुपये हो गया। प्रति शेयर मूल आय में 1,705.88 प्रतिशत की वृद्धि हुई और यह 3.07 रुपये रही, जबकि पिछले वर्ष वित्त वर्ष 2025 की इसी तिमाही में यह 0.17 रुपये दर्ज की गई थी।

Deepak Kumar

लेखक के बारे में

Deepak Kumar
दीपक कुमार, हिन्दुस्तान डिजिटल में बिजनेस की खबरें लिखते हैं। वह स्टॉक मार्केट, यूटिलिटी समेत बिजनेस सेक्शन से जुड़ी हर खबरों की ना सिर्फ समझ रखते हैं, बल्कि आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। दीपक की बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी जबरदस्त पकड़ है। उन्हें बेहतरीन काम की सराहना मिलती रही है और सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से सीवान (बिहार) के रहने वाले दीपक के पास करीब 11 साल का अनुभव है। करियर की बात करें तो अमर उजाला से शुरू हुआ सफर दैनिक भास्कर,आजतक, इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप होते हुए हिन्दुस्तान डिजिटल तक पहुंच चुका है। फिलहाल, वह हिन्दुस्तान डिजिटल में बतौर असिस्टेंट न्यूज एडिटर कार्यरत हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं, पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई के लिए हिमाचल यूनिवर्सिटी चले गए। दीपक सोशल मीडिया पर भी सक्रिय रहते हैं। उन्हें नई-नई तकनीक से रूबरू होना अच्छा लगता है। खाली वक्त में फिल्में देखना या क्रिकेट खेलना पसंद करते हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।