60 रुपये वाले शेयर में 20% का अपर सर्किट, 52 हफ्ते में नहीं देखा ऐसा परफॉर्मेंस
मुख्य बातें
- Paisalo डिजिटल लिमिटेड के शेयरों में बुधवार को 20 प्रतिशत का अपर सर्किट लगा
- यह शेयर के 52 हफ्ते का बेस्ट परफॉर्मेंस भी है

Paisalo Digital share: बीते मंगलवार की सुस्ती के बाद बुधवार को एक बार फिर से भारतीय शेयर बाजार गुलजार हो गया। सप्ताह के तीसरे दिन बुधवार को कुछ पेनी शेयरों में भी जबरदस्त तेजी आई। ऐसा ही एक पेनी शेयर- Paisalo डिजिटल लिमिटेड का है। इस कंपनी के शेयरों में बुधवार को 20 प्रतिशत का अपर सर्किट लगा। यह शेयर 59.22 रुपये की पिछली क्लोजिंग के मुकाबले 20 पर्सेंट उछलकर 71.06 रुपये तक जा पहुंचा। यह शेयर के 52 हफ्ते का बेस्ट परफॉर्मेंस भी है। शेयर के 52 हफ्ते के लो की बात करें तो 29.88 रुपये है। शेयर का यह भाव पिछले साल अगस्त महीने में आया था। बहरहाल, आइए जानते हैं कि अचानक ऐस क्या हुआ कि Paisalo डिजिटल लिमिटेड के शेयर पर निवेशक टूट पड़े।
तेजी की वजह?
दरअसल, इस नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनी ने बताया कि उसके प्रमोटरों ने ओपन-मार्केट से शेयर खरीदकर FY26 के आखिर में 41.75 प्रतिशत से अपनी हिस्सेदारी बढ़ाकर FY27 की पहली तिमाही में 46.72 प्रतिशत कर ली है। कंपनी के अनुसार तिमाही के दौरान प्रमोटर ग्रुप की हिस्सेदारी में 4.97 प्रतिशत अंकों की बढ़ोतरी हुई, जिससे प्रमोटर की अधिक हिस्सेदारी का कई सालों से चल रहा ट्रेंड और आगे बढ़ा है। बता दें कि प्रमोटर की हिस्सेदारी FY19 में लगभग 26 प्रतिशत से बढ़कर FY25 में लगभग 37 प्रतिशत, FY26 में 41.75 प्रतिशत और अब Q1FY27 में 46.72 प्रतिशत हो गई है, जो कंपनी की लॉन्ग-टर्म स्ट्रैटेजी और बिजनेस मॉडल में प्रमोटरों के भरोसे को दिखाता है।
कंपनी का क्या है प्लान?
Paisalo का लक्ष्य अगले तीन सालों में अपने एसेट्स अंडर मैनेजमेंट (AUM), कुल आय और टैक्स के बाद मुनाफै को दोगुना करना है। इसके साथ ही रिस्क मैनेजमेंट और एसेट क्वालिटी को भी बेहतर बनाए रखना है। कंपनी कस्टमर एक्विजिशन, अंडरराइटिंग, रिस्क असेसमेंट, पोर्टफोलियो मॉनिटरिंग और कलेक्शन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को शामिल करके लेंडिंग मॉडल की ओर तेजी से बढ़ने की योजना बना रही है। कंपनी 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 5,299 टचपॉइंट्स के अपने डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क को मजबूत करने की योजना बना रही है।
इस घटनाक्रम पर टिप्पणी करते हुए कंपनी के डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर शांतनु अग्रवाल ने कहा कि प्रमोटर की हिस्सेदारी का 46.72% तक बढ़ना Paisalo की ग्रोथ यात्रा में प्रमोटरों के लंबे समय के भरोसे को दिखाता है। कंपनी AI-आधारित और रिस्क के मामले में अनुशासित लेंडिंग बिजनेस बनाने पर ध्यान दे रही है। वहीं, कंपनी AUM, इनकम और प्रॉफिट आफ्टर टैक्स को दोगुना करने के अपने रोडमैप पर भी काम कर रही है।
लेखक के बारे में
Deepak Kumarहिन्दुस्तान डिजिटल में करीब 5 साल से कार्यरत दीपक कुमार यहां बिजनेस की खबरें लिखते हैं। दीपक को स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस के अलावा बिजनेस से जुड़े तमाम विषयों की गहरी समझ है। वह जटिल आर्थिक और कारोबारी मुद्दों को सरल, संतुलित और आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं। उनकी बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी मजबूत पकड़ है। दीपक को उनके बेहतरीन काम के लिए विभिन्न स्तरों पर सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से बिहार के सीवान जिले से ताल्लुक रखने वाले दीपक के पास पत्रकारिता का करीब 13 साल का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला से की। इसके बाद दैनिक भास्कर, आजतक और इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया। इसका अगला पड़ाव हिन्दुस्तान डिजिटल था, जहां वह वर्तमान में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। दीपक ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की जबकि हिमाचल प्रदेश सेंट्रल यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट हुए हैं। जहां एक तरफ वह सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं तो वहीं नई तकनीकों से खुद को अपडेट रखते हैं। खाली समय में फिल्में देखना, खाना बनाना और क्रिकेट खेलना पसंद है।
और पढ़ें

