₹5 के शेयर वाली कंपनी को मिला बड़ा ऑर्डर, मंगलवार को निवेशकों की रहेगी नजर

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • पेनी कैटेगरी के A-1 लिमिटेड के शेयर मंगलवार को फोकस में रहेंगे
  • कंपनी को सोलर ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज से लगभग 38.70 करोड़ रुपये के एसिड और इंडस्ट्रियल केमिकल की सप्लाई का ऑर्डर मिला है
share market
A-1 लिमिटेड के शेयर मंगलवार को फोकस में रहेंगे

Penny stock: शेयर बाजार में लिस्टेड पेनी कैटेगरी के A-1 लिमिटेड के शेयर मंगलवार को फोकस में रहेंगे। ये हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि कंपनी को एक बड़ा ऑर्डर मिला है। बता दें कि इस शेयर की कीमत 6 रुपये से भी कम है। आइए डिटेल जान लेते हैं।

शेयर का परफॉर्मेंस

A-1 लिमिटेड के शेयर की बात करें तो यह ₹5.02 रुपये पर है। एक दिन पहले के मुकाबले शेयर में करीब 2 पर्सेंट की तेजी आई। शेयर के 52 हफ्ते का हाई 70.41 रुपये है। वहीं, शेयर के 52 हफ्ते का लो 4.53 रुपये है।

कंपनी को मिला है ऑर्डर

A-1 लिमिटेड को एक नया ऑर्डर मिला है। रेगुलेटरी फाइलिंग में कंपनी ने बताया कि उसे सोलर ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज से लगभग 38.70 करोड़ रुपये के एसिड और इंडस्ट्रियल केमिकल की सप्लाई का ऑर्डर मिला है। यह ऑर्डर एसिड और इंडस्ट्रियल केमिकल की सप्लाई के लिए है। यह ऑर्डर 31 अक्टूबर, 2026 को खत्म होने वाली तीन महीने की अवधि में पूरा किया जाएगा। कंपनी ने कहा कि ऑर्डर देने वाली कंपनी एक स्वतंत्र तीसरी पार्टी है और यह ट्रांजैक्शन सामान्य बिजनेस के तहत और निष्पक्ष आधार पर किया जा रहा है। यह 'रिलेटेड-पार्टी ट्रांजैक्शन' के दायरे में नहीं आता है। बता दें कि A-1 लिमिटेड की ग्राहक सोलर इंडस्ट्रीज है। सोलर इंडस्ट्रीज, इंडस्ट्रियल एक्सप्लोसिव और डिफेंस सेक्टर में भारत की प्रमुख कंपनियों में से एक है।

A-1 लिमिटेड ने कहा कि यह नया ऑर्डर ग्रुप को पहले की गई सप्लाई के बाद मिला है और यह कंपनी के प्रोडक्ट की क्वालिटी, सर्विस की विश्वसनीयता और डिलीवरी की क्षमता पर ग्राहक के लगातार भरोसे को दिखाता है। कंपनी के मुताबिक यह ऑर्डर घरेलू केमिकल सप्लाई चेन में उसकी स्थिति को मजबूत करता है।

यह मुख्य ग्राहकों के साथ लंबे समय तक चलने वाले और बार-बार होने वाले संबंध बनाने की कंपनी की रणनीति को भी सपोर्ट करता है। इस समझौते के तहत A-1 लिमिटेड कई तरह के सल्फर-बेस्ड इंडस्ट्रियल केमिकल सप्लाई करेगी, जिनमें 98% सल्फ्यूरिक एसिड, 70% सल्फ्यूरिक एसिड, 23% ओलियम, 65% ओलियम और क्लोरोसल्फोनिक एसिड शामिल हैं।

जून तिमाही में शानदार परफॉर्मेंस

जून में खत्म हुई तिमाही के दौरान A-1 लिमिटेड ने 3.16 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट दर्ज किया। यह तिमाही में दर्ज 0.60 करोड़ रुपये के कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट की तुलना में 426% की जबरदस्त सालाना बढ़ोतरी है। रेवेन्यू की बात करें तो इस तिमाही में यह 175 करोड़ रुपये रहा। यह Q1FY26 में दर्ज 64.69 करोड़ रुपये की तुलना में 170% की सालाना बढ़ोतरी है।

Deepak Kumar

लेखक के बारे में

Deepak Kumar

हिन्दुस्तान डिजिटल में करीब 5 साल से कार्यरत दीपक कुमार यहां बिजनेस की खबरें लिखते हैं। दीपक को स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस के अलावा बिजनेस से जुड़े तमाम विषयों की गहरी समझ है। वह जटिल आर्थिक और कारोबारी मुद्दों को सरल, संतुलित और आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं। उनकी बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी मजबूत पकड़ है। दीपक को उनके बेहतरीन काम के लिए विभिन्न स्तरों पर सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से बिहार के सीवान जिले से ताल्लुक रखने वाले दीपक के पास पत्रकारिता का करीब 13 साल का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला से की। इसके बाद दैनिक भास्कर, आजतक और इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया। इसका अगला पड़ाव हिन्दुस्तान डिजिटल था, जहां वह वर्तमान में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। दीपक ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की जबकि हिमाचल प्रदेश सेंट्रल यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट हुए हैं। जहां एक तरफ वह सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं तो वहीं नई तकनीकों से खुद को अपडेट रखते हैं। खाली समय में फिल्में देखना, खाना बनाना और क्रिकेट खेलना पसंद है।

और पढ़ें
बिजनेस न्यूज, आज के पेट्रोल और डीजल के दाम, शेयर बाजार की ताज़ा खबरें, आईटीआर न्यूज से जुड़ी जरूरी जानकारी पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़₹5 के शेयर वाली कंपनी को मिला बड़ा ऑर्डर, मंगलवार को निवेशकों की रहेगी नजर