8 रुपये के इस पेनी शेयर ने कर दिया मालामाल, 1 लाख लगाने वाले बने करोड़पति

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • डिफेंस कंपनी निबे लिमिटेड के शेयरों ने 10 साल में 1 लाख रुपये के निवेश को 1.75 करोड़ रुपये से ज्यादा बना दिया है
  • 5 साल में कंपनी के शेयरों ने 4000% से ज्यादा रिटर्न दिया है
  • डिफेंस कंपनी अपने निवेशकों को बोनस शेयर का तोहफा भी दे चुकी है
8 रुपये के इस पेनी शेयर ने कर दिया मालामाल, 1 लाख लगाने वाले बने करोड़पति

एयरोस्पेस और डिफेंस इंडस्ट्री से जुड़ी स्मॉलकैप कंपनी निबे लिमिटेड ने 10 साल पहले कंपनी के शेयरों में पैसा लगाने वाले निवेशकों को मालामाल कर दिया है। निबे लिमिटेड ने 10 साल में शेयरधारकों को छप्परफाड़ रिटर्न दिया है। डिफेंस कंपनी के शेयरों ने इस अवधि में 1 लाख रुपये के निवेश को बढ़ाकर 1.75 करोड़ रुपये से ज्यादा बना दिया है। निबे लिमिटेड अपने शेयरधारकों को बोनस शेयर का तोहफा भी दे चुकी है।

1 लाख रुपये के बना दिए 1.75 करोड़ रुपये से ज्यादा
स्मॉलकैप डिफेंस कंपनी निबे लिमिटेड (Nibe Limited) के शेयर 23 जून 2016 को 8.17 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 11 जून 2026 को 1437.85 रुपये पर बंद हुए हैं। अगर किसी व्यक्ति ने 23 जून 2016 को निबे लिमिटेड के शेयरों में 1 लाख रुपये लगाए होते और अपने निवेश को बनाए रखा होता तो एक लाख रुपये से खरीदे गए शेयरों की मौजूदा वैल्यू 1.76 करोड़ रुपये होती। निबे लिमिटेड के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 2,000.55 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 810 रुपये है।

5 साल में 4080% चढ़ गए हैं निबे लिमिटेड के शेयर
डिफेंस कंपनी निबे लिमिटेड के शेयर पिछले 5 साल में 4080 पर्सेंट उछल गए हैं। निबे लिमिटेड के शेयर 11 जून 2021 को 34.40 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 11 जून 2026 को 1437.85 रुपये पर बंद हुए हैं। अगर पिछले 4 साल की बात करें तो निबे लिमिटेड के शेयरों में 2353 पर्सेंट की जोरदार तेजी देखने को मिली है। तीन साल में इस स्मॉलकैप कंपनी के शेयर 297 पर्सेंट चढ़ गए हैं। हालांकि, पिछले एक साल में कंपनी के शेयरों में 24 पर्सेंट से अधिक की गिरावट देखने को मिली है। इस साल 30 मार्च के बाद से अब तक निबे लिमिटेड के शेयरों में 76 पर्सेंट की तेजी आई है। पिछले एक महीने में डिफेंस कंपनी के शेयर 41 पर्सेंट उछले हैं।

बोनस शेयर भी बांट चुकी है कंपनी
डिफेंस कंपनी निबे लिमिटेड (Nibe Limited) अपने शेयरधारकों को बोनस शेयर का तोहफा भी दे चुकी है। निबे लिमिटेड ने जुलाई 2014 में अपने निवेशकों को 2:1 के रेशियो में बोनस शेयर दिए हैं। यानी, कंपनी ने हर 1 शेयर पर 2 बोनस शेयर बांटे हैं। निबे लिमिटेड के मार्च 2026 तिमाही के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के मुताबिक, कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 53.39 पर्सेंट है। वहीं, पब्लिक शेयरहोल्डिंग 46.61 पर्सेंट है। मार्च 2026 तिमाही में निबे लिमिटेड को 292.3 करोड़ रुपये का कंसॉलिडेटेड मुनाफा हुआ था। एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी को 76.4 करोड़ रुपये का प्रॉफिट हुआ था। चौथी तिमाही में निबे लिमिटेड का रेवेन्यू 2595 करोड़ रुपये रहा है।

Vishnu Soni

लेखक के बारे में

Vishnu Soni

विष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह दिसंबर 2020 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। वह शेयर बाजार, कॉरपोरेट, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। गैजेट्स और ऑटो रिव्यू में भी इनकी दिलचस्पी है। बिजनेस से जुड़ी खबरों में विष्णु हमेशा इस बात पर फोकस करते हैं कि वह पाठकों के 'काम की बात' वाला एंगल प्रमुखता से खबर में ला सकें, ताकि उनकी वित्तीय जागरूकता बढ़े। बिजनेस से जुड़ी खबरों में भाषा की सरलता और सहजता पर भी विष्णु का ध्यान हमेशा रहा है।

पत्रकारिता में विष्णु को 20 साल पूरे होने को हैं। विष्णु के करियर का ज्यादातर हिस्सा बिजनेस जर्नलिज्म से जुड़ा रहा है। वह दैनिक भास्कर, इकनॉमिक टाइम्स-हिंदी, अमर उजाला, नेटवर्क-18 और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। विष्णु ने पत्रकारिता की पढ़ाई इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मॉस कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से की है। विष्णु, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के गोल्ड मेडलिस्ट हैं। GST को लेकर बनाए गए विष्णु के एक वीडियो को अवॉर्ड भी मिल चुका है। कुकिंग, ट्रेवलिंग, क्रिकेट देखने और खेलने में इनको मजा आता है। अपने वक्त का एक हिस्सा विष्णु ऐसे शेयरों को 'खोजने' में लगाते हैं, जो कि आगे चलकर अच्छा रिटर्न दें।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,