Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Penny Stock NHC Foods Ltd share surges 8 percent after this update
78 पैसे के शेयर को खरीदने की लूट, 8% तक चढ़ गया भाव

78 पैसे के शेयर को खरीदने की लूट, 8% तक चढ़ गया भाव

संक्षेप:

1960 से कारोबार कर रही कंपनी एक थ्री-स्टार मर्चेंट एक्सपोर्ट हाउस है और मसाले, फूड ग्रेन्स, दालें, ऑयल सीड्स और ड्राई फ्रूट्स का बड़ा एक्सपोर्टर है। कंपनी 30 से ज्यादा देशों में अपने ब्रांड्स इंडी बाइट, ईट'मोर और साज के जरिए मौजूद है।

Feb 09, 2026 07:54 pm ISTVarsha Pathak लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Penny Stock: एनएचसी फूड्स लिमिटेड (NHC Foods Ltd) के शेयरों में आज सोमवार को जबरदस्त तेजी देखने को मिली। बीएसई पर कंपनी का शेयर 8% चढ़कर ₹0.84 के इंट्राडे हाई तक पहुंच गया, जबकि पिछला बंद भाव ₹0.78 था। खास बात यह रही कि शेयर में ट्रेडिंग वॉल्यूम 5 गुना से ज्यादा बढ़ा, जिससे निवेशकों का ध्यान इस स्मॉल-कैप स्टॉक की ओर गया। कंपनी का 52-हफ्ते का हाई ₹1.33 और लो ₹0.70 है। मौजूदा स्तर पर शेयर अपने 52-हफ्ते के निचले स्तर से करीब 20% ऊपर है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

340% का दिया रिटर्न

लॉन्ग टर्म निवेशकों के लिए यह शेयर किसी मल्टीबैगर से कम नहीं रहा है। बीते 5 सालों में एनएचसी फूड्स ने करीब 340% का रिटर्न दिया है। यानी अगर किसी निवेशक ने 5 साल पहले इसमें पैसा लगाया होता, तो आज उसकी वैल्यू कई गुना बढ़ चुकी होती। छोटे दाम के बावजूद इस स्टॉक ने लगातार मजबूत परफॉर्मेंस दिखाई है, जिसकी वजह से अब यह फिर से चर्चा में आ गया है।

कंपनी की वित्तीय स्थिति

कंपनी के वित्तीय नतीजे भी मजबूत ग्रोथ की कहानी बयां करते हैं। Q3FY26 में नेट सेल्स 76% बढ़कर ₹129.19 करोड़ पहुंच गई, जबकि मुनाफा 27% बढ़कर ₹2.65 करोड़ रहा। हालांकि 9 महीनों के आंकड़ों में सेल्स 61% बढ़कर ₹342.91 करोड़ रही, लेकिन नेट प्रॉफिट 8% घटकर ₹5.66 करोड़ रहा। FY25 में कंपनी ने ₹347.88 करोड़ की बिक्री और ₹7.08 करोड़ का शुद्ध लाभ दर्ज किया था।

कंपनी का कारोबार

1960 से कारोबार कर रही एनएचसी फूड्स एक थ्री-स्टार मर्चेंट एक्सपोर्ट हाउस है और मसाले, फूड ग्रेन्स, दालें, ऑयल सीड्स और ड्राई फ्रूट्स का बड़ा एक्सपोर्टर है। कंपनी 30 से ज्यादा देशों में अपने ब्रांड्स इंडी बाइट, ईट'मोर और साज के जरिए मौजूद है। हाल ही में बोर्ड ने USD 27 मिलियन तक फंड जुटाने की मंजूरी दी है। कंपनी का PE सिर्फ 9 गुना है, जबकि इंडस्ट्री का PE 24 है। ROE 13% और ROCE 17% के साथ यह शेयर वैल्यू और ग्रोथ दोनों का कॉम्बिनेशन दिखा रहा है।

Varsha Pathak

लेखक के बारे में

Varsha Pathak

वर्षा पाठक लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं और पिछले 4 सालों से इस संस्थान से जुड़ी हुई हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें लगभग 8 साल का अनुभव है। उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। बिहार की रहने वाली वर्षा वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के बिजनेस सेक्शन के लिए खबरें लिखती हैं। उन्हें स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, यूटिलिटी, टैक्स, बजट, एक्सप्लेनर, इंटरव्यूज और कॉरपोरेट सेक्टर से जुड़ी खबरों की समझ है। जटिल आर्थिक विषयों को सरल, तथ्यात्मक और पाठकों के लिए उपयोगी भाषा में प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की विशेषता है। हिन्दुस्तान से पहले वर्षा दैनिक भास्कर (प्रिंट), मनी भास्कर और नेटवर्क18 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुकी हैं। उन्हें फील्ड रिपोर्टिंग का अनुभव भी है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए वर्षा को मनी भास्कर में सबसे अधिक UVs-PVs का पुरस्कार मिल चुका है। इसके अलावा, लाइव हिन्दुस्तान में भी वर्षा का टॉप परफॉर्मेंस रहा है और इसके लिए पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,