2 रुपये वाले शेयर की दहाड़, अचानक लगा 20% का अपर सर्किट, आपका है दांव?

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • नंदन डेनिम के शेयर में 20% का अपर सर्किट लगा है
  • इस शेयर की कीमत 3 रुपये से भी कम है
  • आइए डिटेल में शेयर का परफॉर्मेंस जान लेते हैं

नंदन डेनिम के शेयर में 20% का अपर सर्किट
नंदन डेनिम के शेयर में 20% का अपर सर्किट लगा

Penny stock return: शेयर बाजार में तेजी के बीच शुक्रवार को पेनी कैटगरी के नंदन डेनिम के स्टॉक को खरीदने की लूट सी मच गई। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन नंदन डेनिम के शेयर में 20% का अपर सर्किट लगा। यह शेयर पिछले बंद भाव ₹2.27 के मुकाबले ₹2.26 पर खुला और 20% बढ़कर ₹2.72 के अपर सर्किट पर बंद हुआ। पिछले सेशन में भी इस पेनी स्टॉक में बढ़त दर्ज की गई थी।

नंदन डेनिम के शेयर का परफॉर्मेंस

सेंसेक्स में 9% की गिरावट के मुकाबले नंदन डेनिम का शेयर इस साल अब तक 7% नीचे है। इस कंपनी के शेयर की कीमत पिछले साल 18 सितंबर को ₹3.74 के 52 हफ्ते के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था। वहीं, इस साल 30 मार्च को शेयर ₹1.80 पर था। यह शेयर के 52-हफ्ते का निचला स्तर है।

कंपनी के तिमाही नतीजे

हाल ही में नंदन डेनिम ने मौजूदा फाइनेंशियल ईयर की जून तिमाही (Q1FY27) के नतीजे जारी किए हैं। इस तिमाही में नेट प्रॉफिट ₹9.51 करोड़ से बढ़कर ₹14.80 करोड़ हो गया। वहीं, कंपनी का ऑपरेशन से रेवेन्यू ₹622.39 करोड़ रहा जबकि FY26 की मार्च तिमाही में यह 539.98 करोड़ रुपये था।

मैनेजमेंट पर फैसला

इसके अलावा, कंपनी के बोर्ड ने शेयरहोल्डर्स की मंजूरी मिलने पर ज्योतिप्रसाद देवकी नंदन चिरीपाल को अगले पांच साल के कार्यकाल के लिए मैनेजिंग डायरेक्टर के तौर पर फिर से नियुक्त करने को मंजूरी दे दी है। उनका प्रस्तावित कार्यकाल 1 जून 2027 से 31 मई 2032 तक होगा।

कंपनी के बारे में

यह कंपनी चिरीपाल ग्रुप का हिस्सा है। 1972 में शुरू हुआ चिरीपाल ग्रुप एक प्रोफेशनल तरीके से चलाया जाने वाला बिजनेस है। इसमें अलग-अलग क्षेत्रों और विशेषज्ञता वाले प्रोफेशनल्स की टीम शामिल है। पेट्रोकेमिकल्स, स्पिनिंग, वीविंग, निटिंग, फैब्रिक प्रोसेसिंग, केमिकल्स, इंफ्रास्ट्रक्चर, BOPP फिल्म्स और एजुकेशन जैसे अलग-अलग बिजनेस क्षेत्रों में फैले इस ग्रुप से सीधे या अप्रत्यक्ष रूप से 20,000 से अधिक लोग जुड़े हैं और उन्हें रोजगार मिलता है। टेक्सटाइल और पेट्रोकेमिकल सेक्टर में ग्रुप की मुख्य कंपनियों में नंदन डेनिम, चिरीपाल इंडस्ट्रीज, विशाल फैब्रिक्स, नंदन टेरी और CIL नोवा पेट्रोकेमिकल्स शामिल हैं।

बाजार में मामूली बढ़त

सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन बाजार में मामूली बढ़त थी। बीएसई का 30 शेयर पर आधारित मानक सूचकांक सेंसेक्स 3.11 अंक की मामूली बढ़त के साथ 77,540.83 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 77,725.67 के उच्च और 77,445.86 के निचले स्तर तक गया। इस दौरान इसमें 279.81 अंक का उतार-चढ़ाव रहा। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयर वाला मानक सूचकांक निफ्टी भी 20.15 अंक यानी 0.08 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ 24,252 अंक पर बंद हुआ।

Deepak Kumar

लेखक के बारे में

Deepak Kumar

हिन्दुस्तान डिजिटल में करीब 5 साल से कार्यरत दीपक कुमार यहां बिजनेस की खबरें लिखते हैं। दीपक को स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस के अलावा बिजनेस से जुड़े तमाम विषयों की गहरी समझ है। वह जटिल आर्थिक और कारोबारी मुद्दों को सरल, संतुलित और आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं। उनकी बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी मजबूत पकड़ है। दीपक को उनके बेहतरीन काम के लिए विभिन्न स्तरों पर सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से बिहार के सीवान जिले से ताल्लुक रखने वाले दीपक के पास पत्रकारिता का करीब 13 साल का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला से की। इसके बाद दैनिक भास्कर, आजतक और इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया। इसका अगला पड़ाव हिन्दुस्तान डिजिटल था, जहां वह वर्तमान में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। दीपक ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की जबकि हिमाचल प्रदेश सेंट्रल यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट हुए हैं। जहां एक तरफ वह सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं तो वहीं नई तकनीकों से खुद को अपडेट रखते हैं। खाली समय में फिल्में देखना, खाना बनाना और क्रिकेट खेलना पसंद है।

और पढ़ें
बिजनेस न्यूज, आज के पेट्रोल और डीजल के दाम, शेयर बाजार की ताज़ा खबरें, आईटीआर न्यूज से जुड़ी जरूरी जानकारी पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़2 रुपये वाले शेयर की दहाड़, अचानक लगा 20% का अपर सर्किट, आपका है दांव?