पेनी स्टॉक ने निवेशकों को बना दिया करोड़पति, कभी 10 रुपये से कम था भाव, 12200% का रिटर्न

Dec 20, 2025 05:04 pm ISTTarun Pratap Singh मिंट
share Share
Follow Us on

Penny Stock: पोजीशनल निवेशकों को करोड़पति बनाने वाली कंपनी Izmo Limited के शेयर सोमवार को फोकस में रहेंगे। कंपनी ने निवेशकों को 12 साल में धुंआधार रिटर्न दिया है। अगस्त 2030 से अबतक इस पेनी स्टॉक की कीमतों में 12200 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है।

पेनी स्टॉक ने निवेशकों को बना दिया करोड़पति, कभी 10 रुपये से कम था भाव, 12200% का रिटर्न

Penny Stock: पोजीशनल निवेशकों को करोड़पति बनाने वाली कंपनी Izmo Limited के शेयर सोमवार को फोकस में रहेंगे। कंपनी ने निवेशकों को 12 साल में धुंआधार रिटर्न दिया है। अगस्त 2030 से अबतक इस पेनी स्टॉक की कीमतों में 12200 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। ऐसे में अगर किसी निवेशक ने एक लाख रुपये का दांव लगाया होगा तो उसका इंवेस्टमेंट बढ़कर 1.23 करोड़ रुपये हो गया होगा।

क्या है कंपनी का प्लान?

एक दिसंबर को कंपनी ने दी जानकारी में बताया था कि सेमीकंडक्टर पैकेजिंग और ओप्टोइलेक्ट्रॉनिक सॉल्यूशंस तक विस्तार करेगी। कंपनी भविष्य की नई संभावनाओं की तरफ देख रही है। कंपनी ने उम्मीद जताई है कि 2030 तक 14 प्रतिशत सीएजीआर रह सकता है।

शेयरों का कैसा रहा है ट्रेंड

Izmo Limited के शेयर शुक्रवार को 0.86 प्रतिशत की गिरावट के बाद 793.50 रुपये के लेवल बंद हुआ था। शुक्रवार को दिन में 800.40 रुपये के लेवल तक चला गया था। बीते 5 साल में इस पेनी स्टॉक की कीमतों में 1520 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। वहीं, एक साल में Izmo Limited के शेयरों का भाव 938 प्रतिशत बढ़ा है। यानी पिछला एक साल भी पेनी स्टॉक के लिए शानदार रहा है। बता दें, एक वक्त पर कंपनी का शेयर 6.45 रुपये के लेवल पर था।

एक महीने में मुनाफा वसूली का हुआ शिकार

2025 में Izmo Limited के शेयरों में 40.32 प्रतिशत की तेजी आई है। हालांकि, बीते एक महीने में कंपनी का शेयर मुनाफावसूली का शिकार हुआ है। इस दौरान कंपनी का शेयर 19.15 प्रतिशत गिरा है। बता दें, कंपनी का 1374.70 रुपये और 52 वीक लो लेवल 229.70 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 1186 करोड़ रुपये का है।

इस कंपनी में पब्लिक की हिस्सेदारी 65.05 प्रतिशत और प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 34.95 प्रतिशत है। बता दें, सितंबर तिमाही में इस कंपनी का नेट प्रॉफिट 24.85 करोड़ रुपये रहा है। इससे पहले जून तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 26.88 करोड़ रुपये रहा था।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh

तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,
;;;