Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Penny Stock Lancer Container Lines Share jumped over 57 Percent in 5 Days
5 दिन में 72% की तूफानी तेजी, धमाल मचाए है यह पेनी स्टॉक, दनादन 3 बार बोनस शेयर दे चुकी है कंपनी

5 दिन में 72% की तूफानी तेजी, धमाल मचाए है यह पेनी स्टॉक, दनादन 3 बार बोनस शेयर दे चुकी है कंपनी

संक्षेप:

पेनी स्टॉक लांसर कंटेनर लाइन्स 5 दिन में 72% से अधिक उछल गया है। कंपनी के शेयर इस अवधि में 11.80 रुपये से बढ़कर 20.34 रुपये पर जा पहुंचे हैं। लांसर कंटेनर लाइन्स अपने शेयरधारकों को 3 बार बोनस शेयर बांट चुकी है।

Oct 30, 2025 10:18 am ISTVishnu Soni लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Penny Stock: लांसर कंटेनर लाइन्स के शेयर रॉकेट सा उड़ रहे हैं। पेनी स्टॉक लांसर कंटेनर लाइन्स गुरुवार को BSE में 20 पर्सेंट उछलकर 20.34 रुपये पर पहुंच गया है। पिछले 5 दिन में लांसर कंटेनर लाइन्स के शेयरों में धुआंधार तेजी आई है। कंपनी के शेयर 5 दिन में 72 पर्सेंट से अधिक उछल गए हैं। अगर पिछले एक महीने की बात करें तो कंपनी के शेयरों में 74 पर्सेंट से अधिक की तेजी देखने को मिली है। लांसर कंटेनर लाइन्स ने अपने शेयरधारकों को दनादन बोनस शेयर बांटे हैं। कंपनी ने साल 2018 से लेकर अब तक निवेशकों को 3 बार बोनस शेयर का तोहफा दिया है। लांसर कंटेनर लाइन्स अपने शेयर का भी बंटवारा कर चुकी है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

5 दिन में 72% से ज्यादा उछल गए लांसर कंटेनर लाइन्स के शेयर
लॉजिस्टिक्स सॉल्यूशन उपलब्ध कराने वाली कंपनी लांसर कंटेनर लाइन्स के शेयर 5 दिन में 72 पर्सेंट से अधिक चढ़े हैं। कंपनी के शेयर 24 अक्टूबर 2025 को BSE में 11.80 रुपये पर थे। लांसर कंटेनर लाइन्स के शेयर 30 अक्टूबर 2025 को 20.34 रुपये पर जा पहुंचे हैं। लांसर कंटेनर लाइन्स के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 41.34 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 10.70 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप गुरुवार को 509 करोड़ रुपये पहुंच गया है।

ये भी पढ़ें:₹119000 के नीचे आया 10 ग्राम सोने का भाव, फेड के फैसले से हिल गया गोल्ड मार्केट

दनादन 3 बार बोनस शेयर दे चुकी है कंपनी
लांसर कंटेनर लाइन्स अपने शेयरधारकों को 3 बार बोनस शेयर का तोहफा दे चुकी है। कंपनी ने सबसे पहले जनवरी 2018 में 3:5 के अनुपात में बोनस शेयर बांटे। यानी, कंपनी ने हर 5 शेयर पर 3 बोनस शेयर दिए। कंपनी ने अक्टूबर 2021 में 2:1 के रेशियो में बोनस शेयर का तोहफा दिया है। यानी, कंपनी ने हर 1 शेयर पर 2 बोनस शेयर निवेशकों को दिए। लांसर कंटेनर लाइन्स ने अपना पिछला बोनस शेयर सितंबर 2023 में दिया है। कंपनी ने तब 2:1 के रेशियो में बोनस शेयर दिए हैं। यानी, हर 1 शेयर पर 2 बोनस शेयर बांटे हैं।

ये भी पढ़ें:किसानों को रुला रहा प्याज, लागत निकालने के पड़े लाले, मंडी में भाव ₹10

शेयर का भी बंटवारा कर चुकी है कंपनी
लांसर कंटेनर लाइन्स (Lancer Container Lines) अपने शेयर का भी बंटवारा कर चुकी है। कंपनी ने दिसंबर 2022 में अपने शेयर को 2 टुकड़ों में बांटा है। लांसर कंटेनर लाइन्स ने 10 रुपये फेस वैल्यू वाले अपने शेयर को 5-5 रुपये फेस वैल्यू वाले 2 शेयरों में बांटा है। पिछले एक साल में लांसर कंटेनर लाइन्स के शेयरों में 30 पर्सेंट से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली है।

Vishnu Soni

लेखक के बारे में

Vishnu Soni
विष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह शेयर बाजार, कॉरपोरेट्स, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। वह नवभारत टाइम्स, नेटवर्क 18 डिजिटल और इकनॉमिक टाइम्स हिंदी में काम कर चुके हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।